Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शादी के मंडप में पहुंचने से पहले डॉक्टर दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत, दुल्हन हुई बेहोश, दो परिवारों में मचा कोहराम
    Featured

    शादी के मंडप में पहुंचने से पहले डॉक्टर दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत, दुल्हन हुई बेहोश, दो परिवारों में मचा कोहराम

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251125 182802
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बागपत/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसने पूरे बारातियों को रुला दिया। शादी के मंडप में पहुंचने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। यह सूचना जैसे ही लड़की पक्ष के लोगों को मिली। दुल्हन बेसुध हो गई। एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

    बागपत में शादी से कुछ घंटे पहले दर्दनाक हादसे में डॉक्टर दूल्हे की मौत हो गई। द्वारपूजा से ठीक पहले हाईवे किनारे उल्टी करने गए। दूल्हे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। थोड़ी देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस दिन दुल्हन की डोली उठनी थी उसी दिन दूल्हे की अर्थी उठी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया।

    बागपत के सरूरपुर कला गांव में रविवार रात एक शादी खुशियों से अचानक ग़म में बदल गई। 25 वर्षीय डॉ. सुबोध रोधिया अपनी बारात के साथ पहुंचे थे। दिल्ली–सहारनपुर हाईवे के किनारे बग्घी खड़ी की गई थी। जैसे ही सुबोध बग्घी पर चढ़ने लगे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी करने के लिए वे सड़क किनारे पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। कुछ ही मिनटों में सुबोध ने दम तोड़ दिया।

    दूल्हे के पिता बेटे के शव से लिपट कर रोते रहे

    हादसे की खबर मिलते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के पिता अपने बेटे के शव से लिपटकर रोते रहे। वहीं घर में बैठी दुल्हन नेहा बेहोश हो गई। कुछ देर पहले जो घर शादी के गीतों से गूंज रहा था। वहां चीख-पुकार मच गई। सुबह जब शव गांव पहुंचा। तो माहौल और भी गमगीन हो गया। परिवार की महिलाएं दहाड़ मारकर रोती रहीं। दोपहर में बड़े भाई ने नम आंखों से डॉ सुबोध का अंतिम संस्कार किया।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    डीजे की धुन पर हो रहा था नाच-गाना, अगले ही पल टूट पड़ा दुखों का पहाड़

    डॉ. सुबोध बिनौली क्षेत्र के पिछोकरा गांव के रहने वाले थे। उनके पिता और बड़े भाई भी डॉक्टर हैं। बहनें पढ़ाई कर रही हैं। छह महीने पहले उनकी शादी नेहा से तय हुई थी। और पूरे परिवार में उत्साह था। लेकिन रविवार रात हुई इस घटना ने सभी सपने तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। डीजे की धुन पर नाच-गाना हो रहा था। तभी कुछ ही सेकंडों में खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका देखकर फरार हो गया।

    पुलिस बोली- जल्द ही ट्रक चालक को किया जाएगा गिरफ्तार

    पुलिस का कहना है कि बताया कि हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द से जल्द ट्रक चालक को पकड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें:पसान स्कूल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य व व्याख्याता पर अनेक गंभीर आरोप, विभागीय जांच पूरी लेकिन कार्रवाई शून्य

    यह भी पढ़ें:सिर पर गोली लगने से अग्निवीर की मौत, सदमें में परिवार, कांग्रेस ने अग्निवीर योजना को लेकर फिर उठाए सवाल

    यह भी पढ़ें:सेक्स ट्रीटमेंट के नाम पर इंजीनियर से ठगे 48 लाख रुपये, किडनी भी हुई खराब; आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026

    New Delhi: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद निर्मम हत्या, घर के पूर्व नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम

    April 23, 2026

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026773 Views
    Don't Miss

    छतरपुर में चलती एम्बुलेंस बनी ‘अय्याशी का अड्डा’, युवती और दो युवकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

    April 23, 2026

    मध्यप्रदेश छतरपुरस्वराज टुडे: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur District) से एक ऐसी…

    प्रथम चरण के मतदान के बीच बड़ी घटना: पुलिस के सामने ही TMC कार्यकर्ताओं ने BJP उम्‍मीदवार सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़कर पीटा, भागकर बचानी पड़ी जान

    April 23, 2026

    कोरबा वासियों को मिला बड़ा सौभाग्य, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे साक्षात दर्शन, आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने की अपील

    April 23, 2026

    राशिफल 23 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.