Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»दिल्ली कार ब्लास्ट पर आया मुस्लिम संगठनों का बयान, जानें किसने-क्या कहा ?
    न्यूज़ अपडेट

    दिल्ली कार ब्लास्ट पर आया मुस्लिम संगठनों का बयान, जानें किसने-क्या कहा ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6886907761762947361627f24e991c5ef241dda24de7d51ec72e26831204dd9c3beeba37b7950adb64e50c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट पर मंगलवार को चिंता व्यक्त करते हुए प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने सुरक्षा चूक की ओर इशारा किया. साथ ही सरकार से घटना की व्यापक, निष्पक्ष और बहुआयामी जांच कराने का आग्रह किया. सोमवार को हुए इस घटनाक्रम पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सोमवार शाम को गहरा दुख व्यक्त किया.

    बोर्ड द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बोर्ड ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

    निष्पक्ष जांच करे सरकार: AIMPLB

    बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक लाल किले के निकट हुए विस्फोट पर गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने सरकार से इस घटना की व्यापक, निष्पक्ष और बहुआयामी जांच कराने का आग्रह किया.

    रहमानी ने कहा कि यदि यह कोई दुर्घटना थी, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए.

    रहमानी ने कहा, ‘लेकिन यदि यह आतंकवादी कृत्य था, तो यह अत्यंत चिंताजनक है, तथा देश के सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता पर गंभीर प्रश्न उठाता है, विशेषकर तब, जब राष्ट्रीय राजधानी के सबसे संवेदनशील क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं हैं.’

    उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है.

    जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताया गहरा दुख

    जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) के अध्यक्ष सैयद सदातुल्ला हुसैनी ने इस विस्फोट पर गहरा दुख व्यक्त किया और पारदर्शी एवं उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने सुरक्षा चूक के लिए तत्काल जवाबदेही और पीड़ितों साथ ही उनके परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की भी मांग की है.

    यह भी पढ़ें :  IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    हुसैनी ने एक बयान में कहा, ‘सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए घातक विस्फोट से हमें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग जख्मी हो गए. हम उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. हम दुख और पीड़ा की इस घड़ी में दिल्ली के लोगों के साथ हैं.’

    उन्होंने कहा, ‘मीडिया की प्रारंभिक खबरों से पता चलता है कि यह एक आतंकवादी कृत्य हो सकता है. अगर जांच एजेंसियां इसकी पुष्टि करती हैं, तो हम इस जघन्य कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं. मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए. राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में ऐसी घटना सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाती है.’

    उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार सत्ता में बैठे लोगों की तत्काल जवाबदेही होनी चाहिए. हुसैनी ने कहा कि नागरिकों का जीवन और सुरक्षा सर्वोपरि है. सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाना चाहिए.

    हुसैनी ने घटना के संबंध में गलत सूचना और सांप्रदायिक बयानबाजी फैलाने के लिए मीडिया- सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना भी की.

    उन्होंने कहा, ‘संकट की इस घड़ी में, नागरिकों के बीच एकता और एकजुटता की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है. जो लोग अपने वैचारिक या राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी घृणित घटनाओं का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सामने लाया जाना चाहिए और कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए.’

    यह भी पढ़ें :  IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    हुसैनी ने कहा कि घटना की गहन, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाए.

    उन्होंने कहा, ‘हम जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए तत्काल समुचित अनुग्रह राशि और घायलों के लिए व्यापक चिकित्सा एवं पुनर्वास सहायता की मांग करते हैं. हम दोषियों के लिए कड़ी सज़ा और सुरक्षा चूक के लिए उच्चतम स्तर पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही की मांग करते हैं.’

    NIA को सौंपी ब्लास्ट की जांच

    लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गई. जांचकर्ताओं ने पुलवामा के एक डॉक्टर पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसका संबंध मुख्य रूप से फरीदाबाद से विस्फोटकों की बरामदगी के साथ पर्दाफाश किए गए एक आतंकी मॉड्यूल से है.

    लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट से कुछ ही घंटे पहले जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ”सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था. इसमें तीन डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था. यह मॉड्यूल कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था.

    सोमवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद भी शामिल थे जो फरीदाबाद स्थित अल फला विश्वविद्यालय से जुड़े थे. फरीदाबाद से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था.

    यह भी पढ़ें:कोरबा जिले में 10 लाख की सनसनीखेज डकैती, पूरे परिवार को बंधक बनाकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

    यह भी पढ़ें :  IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    यह भी पढ़ें: पारिवारिक कलह से व्यथित पत्रकार ने मांगी इच्छा मृत्यु; पत्नी और ससुराल पक्ष पर झूठे आरोप लगाकर फंसाने का आरोप

    यह भी पढ़ें: 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 36 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026

    June 11, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    राशिफल 8 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 8, 2026

    महाराष्ट्र को दहलाने की साजिश नाकाम! छापेमारी में धारदार हथियारों का जखीरा बरामद, अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की थी तैयारी

    May 8, 2026

    Korba: कर्मा तेजस्वी खेल विकास संगठन द्वारा जिला स्तरीय विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 10 मई से जुटेंगे खेलों के धुरंधर

    May 7, 2026

    पसान में ‘जंगल राज’: ग्राम सेवक क्वार्टर पर कांग्रेसी नेता का सालों से कब्जा, प्रशासन 2.5 महीने बाद भी खाली कराने में नाकाम

    May 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.