Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पिछले 109 सालों से धधक रहा है ये शहर, आग ऐसी कि सरकार भी हो गई फेल, जानें कहां है ये ‘नरक’
    Featured

    पिछले 109 सालों से धधक रहा है ये शहर, आग ऐसी कि सरकार भी हो गई फेल, जानें कहां है ये ‘नरक’

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20251029 084930 0160
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झारखंड
    झरिया/स्वराज टुडे: भारत में एक ऐसी जगह है जो पिछले 109 सालों से लगातार जल रही है. यहां धरती के नीचे कोयले की परतों में लगी आग अब तक नहीं बुझी. इस आग ने पूरे इलाके को जहरीले धुएं और धधकती मिट्टी में बदल दिया है.

    जमीन जगह-जगह धंस रही है, घर और सड़कें टूट चुकी हैं. यहां रहना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं, लेकिन मजबूरी उन्हें वहीं रहने पर मजबूर कर रही है. सरकार ने कई बार आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नतीजा हर बार शून्य रहा. यह जगह अब भारत की सबसे भयावह पर्यावरणीय त्रासदी बन चुकी है.

    1916 में शुरू हुई आग, जो आज तक नहीं बुझी

    यह आग किसी प्राकृतिक आपदा से नहीं, बल्कि मानवीय लापरवाही से शुरू हुई थी. साल 1916 में असुरक्षित और असंगठित खनन के कारण कोयले के खुले हिस्सों में हवा लगने से आग भड़क उठी. शुरू में यह आग एक छोटे इलाके तक सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे यह धरती के अंदर फैली और अब यह सैकड़ों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल चुकी है. आग के चलते धरती के अंदर लगातार धुआं और जहरीली गैसें निकल रही हैं, जिससे यहां की मिट्टी और हवा दोनों जहरीली बन चुकी हैं.

    जमीन धंस रही, हवा में घुल रहा जहर

    दरअसल , झारखंड का झरिया कभी अपनी उच्च गुणवत्ता वाली कोकिंग कोयले के लिए मशहूर था, जिसने भारत के इस्पात उद्योग को ताकत दी. लेकिन अब यही जगह लगातार जलती आग और धुएं से ढकी हुई है. वहीं, झरिया के लोगों की जिंदगी इस भयंकर आग से बर्बाद हो चुकी है. लगातार जलती कोयले की परतों के कारण जमीन कमजोर हो गई है, जो कई जगह अचानक धंस जाती है. कई घर और सड़कें इस धंसान में तबाह हो चुकी हैं. हवा में सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें घुल चुकी हैं, जिससे लोगों को सांस की बीमारी, त्वचा रोग और फेफड़ों की दिक्कतें हो रही हैं. कई परिवारों को यहां से पलायन करना पड़ा, लेकिन गरीबी और रोजगार की कमी के चलते हजारों लोग अब भी इसी खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं.

    यह भी पढ़ें :  नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    सरकारी कोशिशें नाकाम, आग का कहर जारी

    सरकार और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने आग बुझाने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली. 2009 में झरिया पुनर्वास और विकास योजना (JRDP) शुरू की गई ताकि लोगों को सुरक्षित जगहों पर बसाया जा सके, मगर आग की गहराई और फैलाव इतना विशाल है कि इसे पूरी तरह बुझाना असंभव सा हो गया है. आज झरिया एक चेतावनी बन चुका है कि अगर पर्यावरण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाए, तो विकास का केंद्र भी विनाश का कारण बन सकता है. यहां सिर्फ कोयला नहीं, बल्कि हजारों लोगों का भविष्य अब भी जल रहा है.

    यह भी पढ़ें: 95 साल के बुजुर्ग पर ‘दबंगई’ का था आरोप, पेशी पर बुलाया गया तो मजिस्ट्रेट और वकीलों के उड़े होश

    यह भी पढ़ें: MP में अब सभी सरकारी नौकरी के लिए एक ही परीक्षा, सीएम मोहन बोले- UPSC की तरह कराएं Exam

    यह भी पढ़ें: हिंदू छात्रा को बुर्का पहना इमरान ने पोस्ट की थी तस्वीरें, लिखा- हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी! पुलिस ने किया ये हाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर…

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.