Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हिंदू छात्रा को बुर्का पहना इमरान ने पोस्ट की थी तस्वीरें, लिखा- हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी! पुलिस ने किया ये हाल
    Featured

    हिंदू छात्रा को बुर्का पहना इमरान ने पोस्ट की थी तस्वीरें, लिखा- हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी! पुलिस ने किया ये हाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68677575917616512649191a55542ace526da766be2ce719b2c3cb12cdb388ea7eadb2b3472c8e6635ce6c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कन्नौज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लव जिहाद के आरोपी इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। आरोपी ने एक हिंदू छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर भगाया, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और बुर्का पहनाकर उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर “हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी” लिखकर पोस्ट कर दी। इसके बाद छात्रा की मां ने केस दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय आरोपी इमरान ताहपुर का रहने वाला है और गांव के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था। पुलिस के अनुसार, वह इलाज के लिए आने वाली लड़कियों को निशाना बनाता था। छात्रा की मां ने बताया कि इमरान एक मुस्लिम लड़की की मदद से हिंदू लड़कियों को फंसाता था और फिर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देता था। इसी तरह उसने उनकी बेटी को भी जाल में फंसाया।

    ये है मामला

    13 अक्टूबर को इमरान ने छात्रा को भगा लिया था। इसके बाद उसने उसे बुर्का पहनाकर कई तस्वीरें लीं और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। 25 अक्टूबर को छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। इसके बाद आरोपी ने उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच उसने छात्रा की बुर्के में कई फोटोज इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं।

    मां ने दर्ज कराई केस

    इसके बाद 26 अक्टूबर को छात्रा की मां ने तालग्राम थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। 26 अक्टूबर को पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन इमरान नहीं मिला। पुलिस ने उसके पिता जाबिर खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पिता से पूछताछ के बाद इमरान की लोकेशन ट्रेस की गई, जो तालग्राम-अमोलर रोड पर मिली। पुलिस की एक टीम ने उसकी घेराबंदी की तो इमरान बाइक से आता हुआ दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी इमरान के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगते ही आरोपी गिर पड़ा और पुलिस वाले उसे कंधे पर लादकर गाड़ी तक ले गए। फिर उसे नजदीकी आस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    पुलिस ने की कार्रवाई

    वहीं एसओ शशिकांत कनौजिया ने बताया कि इमरान ने छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की बात कबूल की है। पुलिस जांच में इमरान की कई लड़कियों के साथ फोटो, चैट और धोखाधड़ी के सबूत मोबाइल से मिले हैं। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    ग्रामीणों ने दी जानकारी

    छात्रा के गांव वालों ने बताया कि आरोपी अब तक करीब 10 लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। हर बार बदनामी के डर से लड़कियों के परिजन मामले को दबा देते थे, लेकिन इस बार धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर किशोरी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: खुद को सेना का लेफ्टिनेंट बता दिल्ली की महिला डॉक्टर से बनाए शारीरिक संबंध, जब असलियत सामने आई तो पीड़िता के पैरों तले खिसक गई जमीन

    यह भी पढ़ें: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 6 पटवारियों समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल, वायरल वीडियो से राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: IAS अफसर ने यौन शोषण कर दो सरकारी कर्मचारियों को कर दिया HIV पॉजिटिव, करनी पड़ी खुदकुशी, मामला गरमाते ही हुए फरार5

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.