Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»95 साल के बुजुर्ग पर ‘दबंगई’ का था आरोप, पेशी पर बुलाया गया तो मजिस्ट्रेट और वकीलों के उड़े होश
    Featured

    95 साल के बुजुर्ग पर ‘दबंगई’ का था आरोप, पेशी पर बुलाया गया तो मजिस्ट्रेट और वकीलों के उड़े होश

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6867931861761704690097c469fdfa7bc35f704df0fa3f6f8c0c72d2013054640636f961eebbcdc90f6566
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कौशाम्बी/स्वराज टुडे: यूपी के कौशांबी में एक व्यक्ति पर दबंगई का आरोप लगा. आरोप पड़ोसियों ने लगाया था. लेकिन जिस पर आरोप लगाया था उसकी स्थिति देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो एक ग्लास पानी ख़ुद से नहीं ले सकता, ऐसे में दबंगई क्या करेगा.

    ऐसे में आरोपी के परिवारवालों ने एक ऐसा उपाय किया कि जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया.

    रोज की तरह मंगलवार को कौशांबी की चायल तहसील में चहल-पहल दिख रही थी. वकीलों के चैंबरों में भीड़ जमा थी. इसी दौरान तहसील में एक तस्वीर ऐसी सामने आई जिसे देखकर पहली नजर में शायद लोगों ने सोचा होगा कि यह लोग गलती से अस्पताल के बजाय तहसील आ गए हैं. लेकिन चारपाई कंधे पर लादकर लाने वाले लोग तहसील ही आए थे.

    बताया जाता है कि 95 साल के बुजुर्ग जगपत सिंह पर पड़ोसियों ने आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनके निर्माण कार्य में जगपत बाधा डाल रहे हैं और दबंगई दिखा रहे हैं. इस बात की जानकारी जब उनके बेटे करन सिंह को हुई तो अपनी पत्नी शकुंतला देवी, अपने बेटे सौरभ और बेटी निशि के साथ चारपाई पर पड़े अपने पिता को चारों पाया से उठाकर चायल तहसील लेकर पहुंच गए.

    आरोपी बुजुर्ग के बेटे करन सिंह ने बताया कि इतनी उम्र होने पर भी उनके पिता पर आज तक 151 में चालान भी नहीं हुआ है. लेकिन गांव में रहने वाले शुभम सिंह, भगत सिंह और मोतीलाल ने उन पर गलत आरोप लगाते हुए अधिकारियों से उन्हें दबंग बताया और दबंगई का आरोप भी लगाया है, जिसे साबित करने के लिए परिवार खुद ही उनको चारपाई समेत मजिस्ट्रेट के सामने इसलिए लाए हैं ताकि सच्चाई और हकीकत अधिकारी देख सकें.

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    बुजुर्ग के बेटे करन सिंह ने बताया कि उनके पिता कई सालों से बिस्तर पर लाचार और कमजोर अवस्था में पड़े हैं. उम्र ज्यादा हो जाने की वजह से वह चारपाई पर ही पड़े रहते हैं. उठने बैठने के काबिल नहीं हैं लेकिन उन पर आरोप लगाया गया है जिसकी हकीकत सामने लाने के लिए बीवी बच्चों का सहारा लेकर उन्हें एसडीएम के पास लाए हैं.

    अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग देश की कानून व्यवस्था पर तीखी आलोचना कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें:MP में अब सभी सरकारी नौकरी के लिए एक ही परीक्षा, सीएम मोहन बोले- UPSC की तरह कराएं Exam

    यह भी पढ़ें: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 6 पटवारियों समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल, वायरल वीडियो से राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: तीन टुकड़ों में कटा सांप, मरते मरते भी डंस लिया, पलक झपकते हुई लड़की की मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.