Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जीएसटी दरों में आंशिक कमी बनाम जनता को बरगलाने का प्रयास: जयसिंह अग्रवाल
    Featured

    जीएसटी दरों में आंशिक कमी बनाम जनता को बरगलाने का प्रयास: जयसिंह अग्रवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250925 053703
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    0 जीएसटी कटौती से राहत मतलब पहले से की जा रही वसूली में कटौती।

    0 खरबूजा चाहे चाकू पर गिरे या फिर चाकू खरबूजे पर-परिणाम खरबूजा ही कटेगा।

    कोरबा/स्वराज टुडे:  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने 1 जुलाई 2017 से “गब्बर सिंह टैक्स” (जीएसटी) लागू कर आम जनता और छोटे व्यापारियों पर लगातार आर्थिक बोझ डाला। वर्षों तक ऊँची दरों पर कर वसूले गए और अब कुछ वस्तुओं पर आंशिक कमी कर इसे “बड़ी राहत” बताना जनता के विवेक को चुनौती देना है।
    उन्होंने कहा कि यह राहत नहीं, बल्कि पहले से वसूली जा रही राशि में थोड़ी कटौती मात्र है। सरकार अपने प्रचार तंत्रों के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है और अपनी ही पीठ थपथपा रही है।

    मुख्य आपत्तियाँ

    0 जनता से वर्षों तक ऊँचे कर वसूलकर उनकी गाढ़ी कमाई पर चोट की गई।
    0 आंशिक कमी को उपलब्धि बताना भ्रामक है – यह केवल “वसूली में कमी” है।
    0 चुनिंदा वस्तुओं की दरें घटाकर वाहवाही लूटी जा रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों पर बोझ जस का तस है।
    0 बार-बार बदलती दरों से छोटे व मध्यम व्यापारी अस्थिरता और घाटे का सामना कर रहे हैं।
    0 वसूले गए कर राजस्व का पारदर्शी और जनकल्याणकारी उपयोग दिखाई नहीं देता।
    क्षेत्रीय प्रभाव
    0 दवाइयाँः कुछ जीवनरक्षक दवाएँ टैक्स-फ्री की गईं, अन्य पर 5 प्रतिशत जीएसटी है। छोटे मेडिकल स्टोर टैक्स क्रेडिट न मिलने से परेशान।
    स्टेशनरीः
    0 पेंसिल, पेन, कॉपी आदि पर राहत, लेकिन अन्य स्कूल आइटम्स अब भी 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में हैं।
    0 ऑटोमोबाइलः छोटी गाड़ियाँ व टू-व्हीलर थोड़े सस्ते, बड़ी कारें व हाई-एंड बाइक महंगी। डीलरों को नकदी संकट।
    निर्माण क्षेत्रः
    0 सिमेंट पर जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की गई जिससे प्रति बोरी 25 से 30 रू. प्रति बोरी कीमतों में कमी आती लेकिन कंपनियों ने तुरंत प्रति बोरी ₹30 बढ़ा दिए। इस प्रकार जीएसटी में कटौती का वास्तविक लाभ जनता को नहीं मिला।
    0 सरकार क्या यह सुनिश्चित करना चाहेगी की जब तक भाजपा सरकार सत्ता में है, सिमेंट की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    सरकार से अपेक्षाएँ

    0 जीएसटी ढांचे की व्यापक समीक्षा हो।
    0 आवश्यक वस्तुओं पर न्यूनतम कर लगाया जाए।
    0 छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत दी जाए।
    0 पुराने स्टॉक पर टैक्स क्रेडिट की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
    0 राज्यों की राजस्व हानि की भरपाई केंद्र सरकार करे।

    निष्कर्ष

    पत्र में जयसिंह अग्रवाल ने लिखा है कि भाजपा सरकार जनता से मनमाने करों द्वारा धन वसूल कर अब मामूली राहत दिखाकर वाहवाही लूट रही है। यहां कहना उचित होगा कि खजबूजा चाहे चाकू पर गिरे या चाकू खरबूजे पर, अंततः कटना तो खरबूजे को ही है। यह स्थायी समाधान नहीं है, जनता को बरगलाने की कुत्सित योजना है।
    उन्होंने यह भी लिखा कि “जनता को उनकी मेहनत की कमाई का सम्मान चाहिए, न कि भ्रामक प्रचार। सरकार को कर नीति पारदर्शी, संतुलित और जनहितैषी बनानी चाहिए।”

    यह भी पढ़े :दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के पंडालों में जलभराव, जानिए मौजूदा हालात

    यह भी पढ़े :माँ ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत, सामने आई बड़ी वजह

    यह भी पढ़े :सामान सस्ता हुआ या नहीं? यह जानने पैदल ही मार्केट पहुंच गए सीएम विष्णुदेव साय, महिला से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.