Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बाहर जॉब का ऑफर, अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, जब कंप्यूटर सेंटर में घुसी पुलिस तो इस हाल में मिलीं 9 लड़कियां
    Featured

    बाहर जॉब का ऑफर, अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, जब कंप्यूटर सेंटर में घुसी पुलिस तो इस हाल में मिलीं 9 लड़कियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6809672701757853736387340baff5fa2f89fd7f916501e07c15998b432f6e340bf35d00bb0cfa467eaab7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मेरठ/स्वराज टुडे: मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से शनिवार को पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया। आमतौर पर स्पा सेंटरों से देह व्यापार की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने जिस जगह छापा मारा, वहां बाहर से तो कंप्यूटर ट्रेनिंग और जॉब वर्क सिखाने का बोर्ड लगा था, मगर अंदर की हकीकत कुछ और ही थी।

    पुलिस ने इस कथित कंप्यूटर सेंटर से 9 युवतियों, 3 ग्राहकों और सेंटर संचालक राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से ऑनलाइन डिमांड पर भी लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

    कंप्यूटर की आड़ में चल रहा था धंधा

    नई सड़क पर स्थित इस सेंटर के बाहर लैपटॉप और कंप्यूटर की तस्वीरें लगी हुई थीं। बोर्ड पर दावा किया गया था कि यहां जॉब वर्क और कंप्यूटर कोर्स कराया जाता है। लेकिन जब पुलिस टीम अंदर पहुंची तो वहां देह व्यापार चलता मिला। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

    दो दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

    गुरुवार की रात कबाड़ी बाजार में पुलिस ने पुराने कोठों पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया था। हाई कोर्ट के आदेश पर ये कोठे 2019 में बंद कराए गए थे, लेकिन बाद में “मुजरा” की अनुमति मिलने के बाद इन्हें फिर से शुरू कर दिया गया था। धीरे-धीरे कोठा संचालकों ने मुजरे की आड़ में फिर से जिस्मफरोशी का धंधा चालू कर दिया। दिल्ली की एक एनजीओ की शिकायत पर वहां कार्रवाई की गई थी। इसी सिलसिले में पुलिस अब स्पा, ब्यूटी पार्लर और अन्य संदिग्ध जगहों पर लगातार नजर रखे हुए है।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    सोशल मीडिया से होती थी बुकिंग

    नई सड़क वाले मामले से पहले पुलिस ने पीवीएस मॉल के पास एक स्पा सेंटर पर भी छापा मारा था। बाहर बुद्ध की तस्वीर और अंदर लड़कियों की फोटो मिलीं। जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं और फिर उसी आधार पर बुकिंग होती थी।

    ब्लैकमेल का भी खेल

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गैंग न केवल ऑन-डिमांड लड़कियां उपलब्ध कराता था बल्कि ग्राहकों को ब्लैकमेल भी करता था। आरोप है कि ये लोग गुप्त कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर बाद में ग्राहकों को धमकाकर बड़ी रकम वसूलते थे। कई पीड़ित डर के कारण पुलिस तक नहीं पहुंचते और अपनी इज्जत बचाने के लिए गैंग की शर्तें मान लेते हैं।

    पुलिस की कार्रवाई और जांच

    सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि छापे के दौरान 9 युवतियां, 3 ग्राहक और सेंटर मालिक राजबीर सिंह पकड़े गए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि पूरे गैंग को बेनकाब किया जा सके।

    यह भी पढ़ें: सक्ती में बीएमओ की मनमानी से चिरायु योजना को लगा ग्रहण,महीनों से नहीं किया भुगतान,अप्रैल से ही बीएमओ को चिरायु योजना के संचालन की दे दी गई थी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: कपड़ों की तरह बदले मर्द, एक प्रेमी की हत्या में जेल भी गई, अब पांचवें प्रेमी ने दी बेवफाई की खौफनाक सजा, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: DPO ने जारी किया तुगलकी फरमान, अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी और कर्मचारी करेंगे बाल संप्रेक्षण गृह की ‘चौकीदारी’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: बरबसपुर में खुल रहे नए शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी विभाग को दी चेतावनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,828 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,478 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    झारसुगुड़ा/स्वराज टुडे: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी…

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.