Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»RPF ने 56 युवतियों को एक ही ट्रेन कोच से किया रेस्क्यू, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई
    Featured

    RPF ने 56 युवतियों को एक ही ट्रेन कोच से किया रेस्क्यू, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n673669335175324055631453cd16a5d4cbeff916f48887508f00c4ebe001a414caab977523dc3948624439
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कटिहार/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मानव तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 56 युवतियों को एक ही ट्रेन कोच से रेस्क्यू किया। इन सभी लड़कियों को बंगलौर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिहार ले जाया जा रहा था।

    पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बारिकी से मामले की जांच शुरु कर दी गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवतियों की उम्र 18 से 31 वर्ष के बीच है। वे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं।

    इन सभी को बेंगलुरु की एक फर्जी मोबाइल कंपनी में नौकरी देने का झूठा वादा कर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से पटना ले जाया जा रहा था। न्यूजलपाईगुड़ी से भाया कटिहार होकर परिचालित होने वाली ट्रेन नंबर 13245 न्यूजलपाईगुड़ी-पटना कैपिटल एक्सप्रेस के एक कोच में जब आरपीएफ के जवानों ने इतनी संख्या में युवतियों को एक साथ सफर करते देखा, तो उन्हें शक हुआ।

    टिकट मांगने पर किसी भी लड़की के पास टिकट नहीं मिला, बल्कि सभी के हाथ पर कोच और सीट नंबर की मुहर लगी हुई थी। फिर आरपीएफ ने साथ मौजूद एक महिला और एक युवक से पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

    जब सवाल किया गया कि लड़कियों को नौकरी बेंगलुरु में देनी थी, तो उन्हें बिहार क्यों ले जाया जा रहा है, तो दोनों आरोपियों के जवाब अलग-अलग और विरोधाभासी थे। इसके बाद पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफैकिंग कर रहे महिला सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया और लड़कियों को ट्रेन से उतार कर जांच शुरू की गई।

    यह भी पढ़ें :  GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    गिरफ्तार युवक का नाम जितेंद्र कुमार पासवान और महिला का नाम चंद्रिमा कर बताया जाता है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के पास पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं थे। जिससे संदेह और पुख्ता हो गया। बाद में आरपीएफ की एलएसआई सारिका कुमारी ने इसकी लिखित शिकायत रेल पुलिस में की।

    इसमें आरपीएफ की सारिका कुमारी के साथ आरपीएफ के एसआई अजय कुमार वर्मा का इस पूरे उद्भेदन में काफी सराहनीय कार्य रहा। रेल पुलिस थाना न्यूजलपाईगुड़ी में दोनों अभियुक्त के विरुद्ध ह्यूमन ट्रैफैकिंग का मामला दर्ज हुआ।

    सभी लड़कियों को सुरक्षित उनके परिवारवालों को सौंप दिया है। आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार ने कहा कि मानव तस्करी आरपीएपफ विशेष नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए रेल मंडल में अलग टीम गठित की गई है।

    यह भी पढ़ें: शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में त्रुटि की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा टीचर्स एसोसिएशन, मांग पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’

    यह भी पढ़ें: पहली डोज लगवाने के बाद फिर नहीं गए अस्पताल, 2 महीने बाद दिखने लगा रेबीज के लक्षण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,958 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई…

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.