Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहली डोज लगवाने के बाद फिर नहीं गए अस्पताल, 2 महीने बाद दिखने लगा रेबीज के लक्षण
    Featured

    पहली डोज लगवाने के बाद फिर नहीं गए अस्पताल, 2 महीने बाद दिखने लगा रेबीज के लक्षण

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    sapal ma pagal katata na tha thana ma 12 lga ka kata 42bcf317bbcc0e01ceaae1efb7ea9bc8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बुलंदशहर/स्वराज टुडे: राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की रेबीज से हुई मौत का गम अभी कम भी नहीं हुआ था कि रेबीज को लेकर लापरवाही का एक और मामला सामने आ गया। लखावटी क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर निवासी कन्हैयालाल (55) ने कुत्ते के काटने के बाद रेबीज की पहली डोज तो लगवा ली लेकिन इसके बाद अस्पताल नहीं गए। दो महीने बाद अब उनमें रेबीज के लक्षण दिखने लगे हैं।

    पालतू कुत्ते ने काट लिया था

    कन्हैयालाल को दो महीने पहले नाई की दुकान में एक पालतू कुत्ते ने काट लिया था। बेटे परविंद्र ने बताया कि उसके दूसरे दिन पिता ने एआरवी की पहली डोज लगवा ली थी। इसके बाद पिता काम-काज में व्यस्त हो गए। रविवार को अचानक पानी देखकर डरने लगे। इसके बाद उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचे, वहां से बुलंदशहर।

    एक-दो चिकित्सकों को दिखाया लेकिन दिल्ली ले जाने की सलाह दी। दिल्ली सफदरजंग लेकर पहुंचे तो वहां जख्म पर कुछ दवा लगाने के बाद घर भेज दिया। हालत में किसी तरह का सुधार नहीं होने पर परिजन अब इलाज कराने के लिए उन्हें लेकर मेरठ गए हैं। बेटे ने बताया कि इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

    न बरतें लापरवाही 

    जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी ने बताया कि कुत्ता-बंदर, बिल्ली या अन्य जंगली जानवर के काटने से हल्का जख्म होने पर एआरवी की चार डोज लगवानी होती है। अधिकांश लोग जागरूकता और जानकारी के अभाव में पहली डोज जहां देरी से लगवा रहे हैं तो दूसरी, तीसरी व चौथी डोज लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग दी गई तिथि पर एआरवी लगवाने नहीं आते। 30 फीसदी लोग हैं जो पहली डोज लगवाने के बाद दोबारा अस्पताल नहीं आते।

    यह भी पढ़ें :  भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच...कब, कहां और कैसे देखें लाइव....टाइमिंग नोट कर लीजिए

    कबड्डी खिलाड़ी की चली गई थी जान

    खुर्जा क्षेत्र के फराना गांव निवासी राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की 27 जून को रेबीज से मौत हो गई थी। बृजेश ने नाली में गिरे पिल्ले को बचाया था। निकालते समय पिल्ले ने हाथ में काट लिया था। इसे मामूली चोट समझकर बृजेश ने नजरअंदाज कर दिया था और एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
    I

    “पहली डोज कब लगी और इसके बाद डोज नहीं लगवाने की जानकारी ली जाएगी। अगर किसी को कुत्ता, बंदर, बिल्ली या अन्य जंगली जानवर काटे तो रेबीज से बचाव के लिए एआरवी का पूरा कोर्स लेना चाहिए।” – डॉ. रमित कुमार, नोडल अधिकारीI

    यह भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर लाश घर में ही दफन कर लगवा दी टाइल्स, वारदात के 15 दिन बाद ऐसे हुआ राजफाश

    यह भी पढ़ें: कलयुगी मामा ने भांजी से ही कर ली शादी, अनाथ हुई तो पालन-पोषण के लिए ले आया था अपने घर, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: अलीगढ़ के संगठित धर्मांतरण गिरोह के नए खुलासे के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप, इस गिरोह के जाल में फंसी सैकड़ों महिलाओं में से 97 अब भी लापता, परिजनों में दहशत और आक्रोश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.