Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 जून 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 25 जून दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर मृगशिरा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र से मिथुन राशि में होने जा रहा है। बुध की राशि में बैठकर चंद्रमा आज अत्यंत शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। चंद्रमा की इस स्थिति से आज चंद्रमा, सूर्य और गुरु के बीच युति संबंध बना है जिससे आज त्रिग्रह योग का संयोग बना है। इसके साथ ही आज चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन मेष,तुला और मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और शुभ रहेगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज बुधवार का दिन चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से लाभदायक रहेगा। आपका साहस और उत्साह आज आसमान छूएगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आज आपको संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा, परिचय का दायरा आपका बढेगा। ज्योतिषीय गणना कहती हैं कि, राशि में शुक्र के होने से परिवार में सुख-समृद्धि आएगी और आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। छोटे-छोटे लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करेंगे तो यह आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा। शिक्षा के मामले में दिन छात्रों के लिए अच्छा है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के दूसरे भाव में आज चंद्रमा का गोचर शुभ फलदायी होगा। आपके परिवार और निजी संबंध मजबूत और सुखद बने रहेंगे। आपको किसी नए काम में निवेश करने का मौका मिल सकता है। कोई लाभदायक अवसर आपको आज अचानक ही प्राप्त हो सकता है। आप आज कुछ नए काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपका काम आज सुचारू रूप से चलेगा और आपको आज अपने काम में अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। जो लोगो प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं अथवा जल से संबंधित वस्तुओं का काम करते हैं उनके लिए भी आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन चतुराई और बुद्धि से लाभ पाने का रहेगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता और मधुर वाणी से आज काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आपकी व्यावसायिक योजना लंबे समय से अटकी है तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज त्याग और सहयोग की भावना भी बढ़ेगी और आप बजट बनाकर चलेंगे तो यह आपके लिए बेहतर होगा। कुछ अतिरिक्त खर्च होने के योग बने हैं। आपको आज सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजन और सुखद बीतेगा।

    यह भी पढ़ें :  CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा लेकिन आपको इसके लिए अधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे भी आपके आज सामंजस्य बना रहेगा लेकिन आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। आपके लिए जरूरी है कि आप विवादित विषयों से दूर रहें और अपने काम से काम रखें। आपको आज तकनीकी ज्ञान का और अनुभव का फायदा मिलेगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन सकारात्मक और लाभदायक रहने वाला है। आपको आज अपने अनुभव, ज्ञान और बुद्धि का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं आज उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी में आपको आज प्रबंधन क्षमता का भी फायदा मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज गजकेसरी योग लाभदायक रहेगा। भाग्य का आपको आज साथ मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीतिक संपर्क का भी आपको आज फायदा मिल सकता है। कोई काम जो आपका काफी समय से फंसा हुआ था वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    तुला राशि

    तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको आज लाभ मिलेगा। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने और संपर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा। किसी पार्टी या मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको मौका मिलेगा। आप कुछ विलासितापूर्ण वस्तुएं खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिल सकता है। यदि आप अपने मन की कोई इच्छा अपने माता-पिता को बताएंगे तो वे उसे अवश्य पूरा करेंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से लाभ को दर्शा रहा है। साझेदारी के काम मे भी आज आपको ग्रहों की शुभ स्थिति का फायदा मिलेगा। लंबे समय बाद आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। आप आज कोई नया काम भी चाहें तो शुरू कर सकते हैं। जो लोग किसी कारण से लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काम कमाई दोनों ही लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आज आपको कुछ अनुभवों से लाभ होगा। करियर को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो उससे आप आज राहत प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आप सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज संयम और धैर्य से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप सहकर्मियों और सहयोगियों पर नाराज होने की बजाय उनको समझाने का प्रयास करेंगे तो यह आपके करियर और काम के लिए अच्छा रहेगा। वैसे आज आपको जरूरत से अधिक किसी पर भी भरोसा करने से बचना चाहिए। दीर्घकालीन निवेश से आपको आज फायदा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए। विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय नजर आएगे। वैसे आज आपको बैंकिंग संबंधी काम में आज सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के लिहाज से भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी और कारोबार में आपको आज योजना बनाकर काम करना होगा क्योंकि कुछ अतिरिक्त काम अचानक आ सकता है जिससे आपको अपनी योजना में बदलाव करना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होने वाले हैं। दोस्तों से सहयोग मांगेंगे तो आपको वह आसानी से प्राप्त हो जाएगा। आपको आज शाम तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरी में भी आज का दिन आपका सामान्य रूप से चलता रहेगा। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन साथ ही आपको आज अपने कीमती सामान का ध्यान रखना होगा, चोरी अथवा खोने का भय रहेगा। कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो आज इसमें आपके पक्ष में फैसला हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों से सहयोग पाएंगे। आपके पारिवारिक जीवन मे आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। छात्र आज शिक्षा मे रुचि लेंगे और विषयों को गहराई से जानने की रुचि रहेगी। कोई दबी हुई चाहत आज उभर सकती है। आप आज किसी सुख साधन से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आज बच्चों की किसी बात को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज माता की सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए और जोखिम से बचना चाहिए।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,207 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.