Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 मई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 मई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 22 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। यहां आज चंद्रमा की युति शनि और शुक्र के साथ होगी। ऐसे में आज मीन राशि में त्रिग्रह योग बनेगा। और साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि भी होगी। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत के मामले में भी आज का दिन नरम गरम रह सकता है। महिलाओं को आज अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो स्थिति आज बातचीत से सुलझ जाएगी। आपको आज कमाई के कुछ नए मौके भी मिलेंगे। लेकिन खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। आपके लिए सलाह है कि क्रोध से बचें और सोच विचार कर किसी से कुछ भी कहें। बिना मांगे तो आज किसी को कोई सलाह न दें।

    वृषभ राशि

    आज दोपहर बाद वृषभ राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जो इनके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका कोई खास काम भी आज पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। अगर आप प्रोपर्टी से संबंधित कोई काम करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप लंबे समय के लिए निवेश करके भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग पाएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। किसी साथी की काम के प्रति लापरवाही की वजह से आपको चिंता और तनाव भी मिल सकता है इसलिए आपको समझदारी से स्थिति को संभालना होगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आज लाभ दिला सकता है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अधूरा है वह दिन के दूसरे भाग में पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  पैसे से बढ़कर सुकून! Meta के इंजीनियर ने छोड़ी करोड़ों की नौकरी, अब बेच रहा है नूडल्स

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। बीते कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी से आप आज राहत पाएंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। परिवार में किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सुख साधनों में आज वृद्धि होगी और पिता से आपको आज लाभ मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आप आज आगे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आपका मन आज आनंदित हो जाएगा शिक्षा के क्षेत्र में भी आज कर्क राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। लेकिन आपको आज परिश्रम अधिक करने की जरूरत है। आपको आज कुछ प्रसन्नता दायक खबर मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में आज भाग्य लाभ दिलाएगा लेकिन आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी से उधर लेनदेन भी करने से आपको बचने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र या बैंकिंग से संबंधित काम है तो आज आपका काम पूरा हो जाएगा। लेकिन आपको आज सेहत के साथ ही साथ शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मेलजोल बनाकर रखना चाहिए। परिवार के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू करने से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपके बच्चे की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही हैं तो आपको इस पर आज ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम बना रहेगा लेकिन आपको जीवनसाथी की सेहत और भावनाओं का भी ध्यान रखना होगा। दोस्तों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आप आज किसी सगे संबंधी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सुख साधनों पर भी आज धन खर्च होने का योग बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। बच्चों की ओर से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।​

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप किसी कोर्स में दाखिला लेना चाह रहे हैं तो आपको आज इसके लिए प्रयास करना चाहिए। अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आज आपकी सेहत में नरमी बनी रह सकती है। आपको आज मित्रों और मेहमानों पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातक आज चंद्रमा और गुरु के केंद्र योग से लाभ ले पाएंगे। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार के सदस्यों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि कोई भी बड़ा फैसला घर के बड़ों से सलाह लेकर ही करें। सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। कोई पेंडिंग काम भी आज आपका पूरा हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने किसी पारिवारिक उलझन को सुलझाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। अगर जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो आज उसको लेकर भी आपको परेशानी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले से आज दूर ही रहें तो अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज विपरीत लिंगी सहकर्मी से वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए। सलाह यह भी कि,आप कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करे। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा,जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको उनसे पूरा सहयोग मिल पाएगा

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपके सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी आपको अवसर प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। आपको बिजनेस में आज कमाई का मौका मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के लिए आज आप कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। लेकिन आपको आज बाहरी खानपान के प्रति सजग रहने की जरूरत है। साथ ही आज आप बोलने से पहले अपने शब्दों पर विचार जरूर कर लें नहीं तो आपको परेशानी होगी।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वैसे आज आपको विपरीत लिंगी सहकर्मी और मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। आपको आज सुख साधनों पर भी धन खर्च करना होगा। नौकरी में बदलाव के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। शिक्षा के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और बाहरी खानपान से आपको आज बचना चाहिए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने…

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.