Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»साँप के 10 बार डसने से युवक की मौत के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी ने ही रची थी खौफनाक साजिश, वारदात का तरीका जानकर आपके भी उड़ जाएंगे तोते
    Featured

    साँप के 10 बार डसने से युवक की मौत के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी ने ही रची थी खौफनाक साजिश, वारदात का तरीका जानकर आपके भी उड़ जाएंगे तोते

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    morena fire news 2 2025 04 7160feef53de344ac19013ecc9299b0c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मेरठ/स्वराज टुडे: साँप के 10 बार डसने से युवक की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बहसुमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। रविवार की सुबह बिस्तर पर मृत हालत में मिला था युवक। उसके शरीर के नीचे जहरीला सांप दबा था। शरीर पर सांप के डसने के निशान थे।

    मिली जानकारी के मुताबिक रविता ने बॉयफ्रेंड अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित की हत्या की थी। अवैध संबंधों की जानकारी होने पर अमित ने रविता को पीटा था। हत्या के बाद सांप से डसवाकर मौत का नाटक रचा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है।

    पत्नी रविता और उसका प्रेमी अमरदीप गिरफ्तार

    रविता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके अवैध संबंध पति के दोस्त अमरदीप के साथ बन गए थे। जिसकी जानकारी अमित को हो गई थी, उसके बाद से ही पति अमित दोनों को मारना चाहता था। उसने बताया कि हत्या की आशंका और पिटाई की वजह से उसने अमित को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची।

    रविता ने बताया कि अवैध संबंधों की जानकारी होने के बाद अमित ने उसे कई बार निर्वस्त्र करके पीटा था। रविता के मुताबिक अमरदीप एक संपेरे से 1000 रुपए में सांप खरीदकर लाया था। इसके बाद दोनों ने अमित की गाला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद इसे नागिन का बदला दिखाने के लिए अमित के शव के नीच सांप को दबा दिया। दबने की वजह से सांप ने अमित को 10 बार डसा। फिर सुबह उसने ही शोर मचाकर लोगों को बुलाया और सांप काटने से मौत का ड्रामा रचा। पूछताछ के दौरान रविता ने बताया कि उसे अपने कृत्य से कोई पछतावा महसूस नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें :  धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    सौरभ हत्याकांड के बाद बनाई प्लानिंग

    रविता ने पूछताछ में बताया कि सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद से उसने अमित की हत्या की साजिश रची। इसके लिए वह मीडिया रिपोर्ट्स देख रही थी और गूगल व यूट्यूब से भी मदद ले रही थी। जिसके बाद उसने नागिन का बदला वाली कहानी रची।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की हुई पुष्टि

    रविता और अमरदीप ने अमिता हत्याकांड की फूलप्रूफ कहानी रची थी। दोनों पकड़े भी नहीं जाते अगर मामला पोस्टमॉर्टम तक नहीं पहुंचता। लेकिन सांप के डसने से मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा, क्योंकि अमित के परिजन हत्या की आशंका जाता रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि जब सांप ने डसा तो उसका जहर शरीर में नहीं फैला, क्योंकि अमित की मौत तो पहले ही हो चुकी थी और ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका था। बस दोनों से यहीं चूक हो गई। इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।

    कड़ाई से पूछने पर टूट गई रविता

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस हरकत में आई और रविता को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ के बाद पूरी कहानी खुलकर सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने अमरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। मेरठ शहर में यह तीन महीने के भीतर तीसरी घटना थी, जिसमें पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।

    यह भी पढ़ें: मेरठ में युवक की जान लेने तक डंसता रहा सांप, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें :  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई देते हुए दी हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता पर अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री के साथ रेप का आरोप, मामला दर्ज होते ही फरार हुआ नेता

    यह भी पढ़ें: आम रास्ता को ब्लॉक कर इलाके का गुंडा काट रहा था अपने जन्मदिन का केक, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर इधर-उधर भागने लगे बदमाश

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,076 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर. कोरबा…

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.