Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा, कभी सीनियर क्रिकेट भी नहीं खेला, अब IPL डेब्यू में लगाई विकेट की झड़ी
    Featured

    पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा, कभी सीनियर क्रिकेट भी नहीं खेला, अब IPL डेब्यू में लगाई विकेट की झड़ी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65721908117427890703731a85c32723df9ee35163f551baf06ee276bb01742a8a495f58dddd0b1e8715a5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2025 के पहले मुकाबले में बुरी तरह फंस गई थी. पहले बैटिंग करते हुए वो सिर्फ 155 रन ही बना सकी थी. इसके बाद चेपॉक की धीमी पिच पर उसने एक 24 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर को रोहित शर्मा के इमपैक्ट सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतारा.

    इस टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहा ये गेंदबाज उसके लिए वरदान साबित हो गया. पहली बार सीनियर क्रिकेट खेल रहे इस खिलाड़ी ने पहले 3 ओवर में ही 3 विकेट झटककर CSK को टेंशन में डाल दिया था. आखिर कौन है ये अनजान गेंदबाज, जिसने अपने IPL के डेब्यू मैच में ही सनसनी फैला दी है? आइये जानते हैं.

    दिग्गजों का शिकार करके बटोरी सुर्खियां

    मुंबई इंडियंस ने जिस गेंदबाज को IPL में डेब्यू करने का मौका दिया था, उसका नाम है विग्नेश पुतुर. आपको जानकर हैरानी होगी कि केरल के इस खिलाड़ी ने कभी भी सीनियर क्रिकेट नहीं खेला है. अपनी राज्य की सीनियर टीम में अभी तक उसे घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. इतना कम अनुभव होने के बावजूद उसने चेन्नई के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के सामने नचाकर कर रख दिया.IPL के अपने पहले ही ओवर में विग्नेश ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का शिकार किया.

    विग्नेश ने गायकवाड़ को ऑफ-स्टंप के बाहर फुल लेंथ की बॉल फेंकी, जिसे उन्होंने सीधे विल जैक्स के हाथों में मार बैठे. अपने दूसरे ओवर में उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ छक्के लगाने के लिए मशहूर शिवम दुबे को कैच आउट कराया. दुबे ने उनकी फ्लाइट गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर शॉट मारने की कोशिश और तिलक वर्मा को कैच दे बैठे. इसके बाद दीपक हुड्डा पुतुर का तीसरा शिकार बने. उन्होंने स्लॉग स्वीप के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग पर कैच थमा दिया. इस तरह विग्नेश पुतुर ने 4 ओवर में महज 32 रन देकर 3 विकेट झटके और चर्चा का विषय बन गए.

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    साउथ अफ्रीका में की ट्रेनिंग

    विग्नेश पुतुर ने अपने राज्य के लिए सिर्फ अंडर-14 और अंडर-19 स्तर पर खेला है. इसके अलावा उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स के लिए खेला, जहां 3 मैचों में उन्हें सिर्फ दो विकेट मिले थे. इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लिया था. लेकिन अभी तक सीनियर लेवल पर केरल का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने जूनियर क्रिकेट से 23 साल के इस खिलाड़ी को खोजकर निकाला और 30 लाख की कीमत पर उसे टीम में शामिल किया. फ्रेंचाइजी ने विग्नेश को चुनते ही SA20 लीग में अपनी टीम MI केपटाउन के साथ ट्रेनिंग के लिए साउथ अफ्रीका भेज दिया था, ताकि वो इंटरनेशनल क्रिकेटरों के अनुभव से सीख सकें.

    तेज गेंदबाज से बने स्पिनर, पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा

    IPL डेब्यू पर कहर बरपाने वाले विग्नेश पुतुर के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था. क्रिकेटर के तौर पर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि वो एक बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता ऑटोरिक्शा चलाते हैं, जिससे परिवार का खर्च चलता है. वहीं उनके क्रिकेटिंग करियर बात करें तो अपने शुरुआती दिनों में वो लेफ्ट आर्म से तेज गेंदबाजी करते थे. लेकिन एक लोकल क्रिकेटर मोहम्मद शेरिफ ने उन्हें देखा और लेग स्पिन करने का सुझाव दिया.

    तब विग्नेश नहीं जानते थे कि लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर को चाइनमैन गेंदबाज भी कहा जाता है. हालांकि वो अपनी गेंदबाजी पर काम करते रहे. फिर अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए वो मलप्पुरम से त्रिशूर चले गए और सेंट थॉमस कॉलेज के लिए केरल कॉलेज प्रीमियर टी20 लीग में हिस्सा लिया, जहां वो टॉप गेंदबाजों में से एक थे. इसके बाद जॉली रोवर्स क्रिकेट क्लब के लिए उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किए, जिससे उन्हें केसीएल में एलेप्पी रिपल्स की टीम में खेलने का मौका मिल. यहीं से उनका करियर पूरी तरह बदल गया.

    यह भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    यह भी पढ़ें: सिर-धड़ अलग, हाथ-पैर मूली की तरह काटे, 8 साल की बच्ची के किए इतने टुकड़े.. देख कांप गई लोगों की रूह

    यह भी पढ़ें: RLD नेता अमित चौधरी की अचानक चलते-चलते हुई मौत, CCTV फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    यह भी पढ़ें: भारत का एक और दुश्मन खल्लास, पाकिस्तान में फिर बाइक से आया ‘वो’, और उड़ा गया लश्कर आतंकी की खोपड़ी ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.