Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पालना केन्द्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन 25 मार्च तक आमंत्रित
    Featured

    पालना केन्द्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन 25 मार्च तक आमंत्रित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    FB IMG 1741739242889
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत पालना योजना के क्रियान्वयन के हेतु विभिन्न वार्डों के पालना केन्द्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 25 मार्च 2025 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग (शहरी) जिला दुर्ग (पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण गृह परिसर महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है।

    एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी से प्राप्त जानकारी अनुसार पालना केन्द्र पुलगांव वार्ड क्र. 55, पालना केन्द्र बैजनाथ पारा पोटिया वार्ड क्र. 39 डिपरा पारा और मोचीपारा वार्ड क्र 40 में पालना केन्द्र कार्यकर्ता तथा सहायिका की भर्ती की जानी है।

    एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है।

    निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।

    पालना कार्यकर्ता पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड तथा पालना सहायिका हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण है। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। ऐसी कार्यकर्ता /सहायिका जिन्हे अनियमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है, उनके आवेदन अमान्य किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  कटघोरा वन मण्डल के ग्राम मुढाली में पिछले कुछ दिनों से टंकी में गिरा था Asian Palm Civet, नोवा नेचर की टीम ने किया गया सफल रेस्क्यु

    यह पद केवल महिलाओं के लिए है। पालना केन्द्र में कार्यकर्ता/सहायिका की भर्ती हेतु यदि विभाग स्तर से कोई संशोधन या दिशा निर्देश में परिवर्तन किया जाता है तो विभागीय निर्देशानुसार भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। कार्यकर्ता/सहायिका पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:स्पेशल फेयर गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री की मौत

    यह भी पढ़ें:तांत्रिक ने 5 साल की बच्ची की बलि दी, अपने घर के मंदिर में चढ़ाए खून के छींटे

    यह भी पढ़ें:बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी पत्नी, पति कर देता था माफ, 5वीं बार भागने पर दे दी सजा-ए-मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण – जिला कोरबा में प्रवेश प्रारंभ

    April 23, 2026

    सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील, बिलासपुर में दिया गया था शातिर तरीके से ठगी को अंजाम

    April 23, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026832 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026775 Views
    Don't Miss

    पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी…कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

    April 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकार पोश राम साहू के साथ मारपीट करने वाले…

    लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर ने सहकर्मी डॉ. सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर रेप का लगाया आरोप, F.I.R. दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी डॉक्टर

    April 23, 2026

    साइन कराने के बहाने घर बुलाते थे फिर करते थे गंदा काम, महिला कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रशासनिक विभाग में मचा हड़कंप

    April 23, 2026

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, कोरबा 23 अप्रैल 2026

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.