Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»AAP का असली नाम अवैध आमदनी पार्टी, नरेला रैली में गरजे अमित शाह
    Featured

    AAP का असली नाम अवैध आमदनी पार्टी, नरेला रैली में गरजे अमित शाह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64929268617379536205149f249bbb091e86b4e93305dbea0cda2581208cf981f4c9299e81e1a3c24c26d6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज चंद रोज ही रह गए हैं. ऐसे में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं. दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

    पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रविवार को नरेला में एक चुनावी रैली की. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और सूबे की मौजूदा आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

    अमित शाह ने कहा कि आज 76वां गणतंत्र दिवस है और 75 साल पूरा कर हमारा संविधान 76वें साल में प्रवेश कर रहा है. इन 75 सालों में देश की जनता ने देश के लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक चाय वाला तीसरी बार पीएम बना है, एक आदिवासी देश की राष्ट्रपति बनी और किसान का बेटा उपराष्ट्रपति के पद पर बैठे हैं, ये सब हमारे संविधान की वजह से हुआ है.

    8 तारीख को केजरीवाल के कुशासन का अंत

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 8 तारीख को केजरीवाल के कुशासन का अंत हो जाएगा. पिछले 10 सालों में दिल्ली के हालात बद से बदतर हो गए. उन्होंने कहा कि 10 साल में डबल इंजन वाले राज्य कहां से कहां चले गए. वहीं दिल्ली को दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है.

    AAP ने पूर्वांचलियों का अपमान किया

    इसके आगे अमित शाह ने कहा कि AAP ने न केवल अव्यवस्थाएं फैलाई बल्कि पूर्वांचलियों का अपमान भी किया है. केजरीवाल ने कोरोना के समय पूर्वांचली लोगों को भगाने का काम किया, वो कहते हैं कि बिहार यूपी से लोग दिल्ली में इलाज कराने आते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं. शाह ने सवाल किया कि क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए भाई-बहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    AAP सरकार ने हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया

    उन्होंने दिल्ली शराब घोटाला, टैंकर घोटाला समेत कई मुद्दों को लेकर केजरीवाल सरकार को घेरा. शाह ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि रिहायशी इलाकों से शराब की दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उल्टे, उन्होंने गुरुद्वारों, मंदिरों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का काम किया. AAP सरकार ने हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है.

    AAP का असली नाम अवैध आमदनी पार्टी है

    शाह ने कहा कि यमुना नदी के सफाई को लेकर भी केजरीवाल ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया. हमारे प्रदेश अध्यक्ष उनकी बात में आ गए और बीमार हो गए. उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी वादा पूरा नहीं कर सकती, ये सिर्फ झूठ बोलकर आगे बढ़ने वाली पार्टी है. AAP का असली नाम अवैध आमदनी पार्टी है. दिल्ली के शराब घोटाले का पैसा सरकार ने पंजाब, गोवा और गुजरात में खर्च किया.

    यह भी पढ़ें: KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद सुशील कुमार की जिंदगी में शुरू हुआ था बुरा दौर, बयां किया अपना दर्द

    यह भी पढ़ें: भारत को अगर बचाना है तो… दिल्ली चुनाव से पहले अन्ना हजारे का बड़ा बयान, मतदाताओं से की ये अपील..

    यह भी पढ़ें: फांसी देने से पहले जल्लाद कैदी के कान में कहता है एक बात, क्या आप जानते हैं इसका राज़ ?….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक…

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.