Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद सुशील कुमार की जिंदगी में शुरू हुआ था बुरा दौर, बयां किया अपना दर्द
    Featured

    KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद सुशील कुमार की जिंदगी में शुरू हुआ था बुरा दौर, बयां किया अपना दर्द

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6492277311737946944218e1b977458355cea8f91c23642156cf4cbf11bd20a59343dd0925a622deae013b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। सोनी टीवी पर आने वाला ये शो अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाता है और इस शो में सवालों का सही जवाब देकर करोड़ पति बना जा सकता है।

    इस शो को कई सारे करोड़पति भी मिले हैं लेकिन आज तक हर किसी को बस सुशील कुमार ही याद है। दरअसल सुशील कुमार ने इस शो में 5 करोड़ रुपए जीते थे। बिहार के सुशील कुमार ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे। लेकिन फिर भी हर सवाल का जवाब सही देकर ये 5 करोड़ की राशि जीत गए थे। हालांकि सुशील कुमार की किस्मत ने इनका साथ नहीं दिया और इतनी राशि जीतने के बाद भी आज ये गरीबी में जी रहे हैं।

    KBC 5 में बिहार के सुशील कुमार ने 5 करोड़ जीते थे। सुशील कुमार के अनुसार उनकी जिंदगी का सबसे बुरा समय शो जीतने के बाद ही शुरू हुआ था। सुशील कुमार ने पिछले साल फेसबुक के जरिए अपने बुरे वक्त का जिक्र किया था और लिखा था कि, ‘2015-16 का समय मेरे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय था। उस वक्त कुछ समझ नहीं आ रहा था। मुझे महीने में 10-15 दिनों तक बिहार में कार्यक्रम में शामिल होना पड़ता था। ऐसे में पढ़ाई धीरे-धीरे दूर हो गई। मैं बिना अनुभव के ही नए नए बिजनेस करता था। जिससे मीडिया को बता सकूं कि मैं बेकार नहीं हूं। लेकिन बिजनेस कुछ दिनों में डूब जाते थे।

    दिल्ली मे मैंने अपने दोस्त के साथ कुछ कार लेकर चलवानी शुरू की। इस काम से मुझे महीने में कुछ दिनों के लिए दिल्ली आना होता था। इस दौरान मेरी पहचान JNU के स्टूडेंट्स से हुई। उन लोगों से मिलकर पता चला कि मैं तो कुएं का मेंढक हूं, जिसे बहुत सारी बातों की जानकारी नहीं थी।

    यह भी पढ़ें :  जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    सुशील के अनुसार केबीसी जीतने के बाद मुझे डोनेशन का चस्का लग गया और मैं हर महीने 50 हजार रुपए दान में देता था। इस दौरान लोगों ने मुझे खूब ठगा।

    KBC जीतने के बाद इनके रिश्ते पत्नी से भी बिगड़ गए। इनके अनुसार ‘मेरे और पत्नी के संबंध धीरे धीरे खराब होते जा रहे थे। वो अक्सर कहा करती थी कि आपको सही-गलत लोगों की पहचान नहीं है और भविष्य की कोई चिंता नहीं है। ये सुनकर मुझे लगता था कि वो मुझे नहीं समझती जिस कारण दोनों में खूब झगड़े होते थे।

    ‘एक दिन पत्नी से झगड़े के बाद मैं टहल रहा था, इसी दौरान अंग्रेजी अखबार के पत्रकार का फोन आया। कुछ देर अच्छे से बात करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा पूछा जिससे मैं चिढ़ गया। मैंने कह दिया कि मेरे सभी पैसे खत्म हो गए हैं और दो गाय पाली हैं। जिनका दूध बेचकर गुजारा कर रहे हैं। इस खबर का जो असर हुआ उससे सभी वाकिफ हैं।’ इस खबर के बाद चालू लोगों ने मुझसे किनारा करना शुरू कर दिया। मुझे प्रोगामों में बुलाना बंद कर दिया।

    मुंबई में जाकर रहना शुरू किया। सुशील के अनुसार मैं सभी अवॉर्ड विनिंग फिल्में देखता था। जिससे मुझे डायरेक्टर बनने का मन हुआ। मैं मुंबई आ गया। एक दोस्त में मुझे टीवी के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलवाया। जिससे मैं बहुत जल्दी बोर हो गया और वापस घर आ गया।सुशील के अनुसार ‘मैं दिनभर सिगरेट पीता था।

    मुझे एहसास हुआ, मैं मुंबई में कोई डायरेक्टर बनने नहीं आया था। मैं एक भगोड़ा हूं। जो सच्चाई से भाग रहा है। असली खुशी अपने मन का काम करने में है। घमंड को कभी शांत नहीं किया जा सकता। बड़े होने से हजार गुना ठीक है, अच्छा इंसान होना। खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छुपी होती है।

    यह भी पढ़ें :  कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    आखिरी बार मैंने शराब मार्च 2016 में पी थी उसके बाद पिछले साल सिगरेट भी खुद ब खुद छूट गई। अब तो जीवन मे हमेशा एक नया उत्साह महसूस होता है और बस ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन भर मुझे ऐसे ही पर्यावरण की सेवा करने का मौका मिलता रहे इसी में मुझे जीवन का सच्चा आनंद मिलता है। ‘अब बस यही सोचता हूं कि जीवन की जरूरतें जितनी कम हो सके रखनी चाहिए, बस इतना ही कमाना है कि जिससे जरूरतें वो पूरी हो जाएं और बाकी बचे समय में पर्यावरण के लिए ऐसे ही छोटे स्तर पर कुछ-कुछ करते रहना है।’

    एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले सुशील ने साल 2011 में कौन बनेगा करोड़पति शो के सीजन 5 में 5 करोड़ रुपए की धनराशि जीती थी। इस समय ये बतौर टीचर नौकरी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:भारत को अगर बचाना है तो… दिल्ली चुनाव से पहले अन्ना हजारे का बड़ा बयान, मतदाताओं से की ये अपील..

    यह भी पढ़ें:फांसी देने से पहले जल्लाद कैदी के कान में कहता है एक बात, क्या आप जानते हैं इसका राज़ ?….

    यह भी पढ़ें:पुलिस लाइन में महिला कॉन्स्टेबल के पति ने मां, बीवी और बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद भी फंदे से लटक कर दे दी जान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में सुरक्षा केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक…

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.