Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रक चालक से कैसे खूंखार आतंकी बना रणजीत सिंह नीटा ? CM योगी को धमकाने वाले खालिस्तान समर्थक आतंकी की जानें पूरी कहानी
    Featured

    ट्रक चालक से कैसे खूंखार आतंकी बना रणजीत सिंह नीटा ? CM योगी को धमकाने वाले खालिस्तान समर्थक आतंकी की जानें पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64485056517351302937541a36ccab254c38f63b63ac8e9dad6649133bf5d2567ee3fc874c3ef9a378d2d4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पंजाब
    चंडीगढ़/स्वराज टुडे: पाकिस्तान में छिपकर बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स यानी केजेएफ के आतंकी रंजीत सिंह नीटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। आतंकी नीटा यूपी के पीलीभीत में हुए एनकाउंटर से नाराज है।

    आतंकी ने धमका भरा ऑडियो जारी कर सीएम योगी, यूपी पुलिस, पंजाब पुलिस और भारतीय एजेंसियों से बदला लेने की बात कही है। आखिर कौन है आतंकी रंजीत सिंह नीटा? जो कश्मीरी व खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों के बीच की अहम कड़ी बनकर भारत में आतंकवाद व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को शह देने का प्रयास कर रहा है।

    कौन है आतंकी रंजीत सिंह निटा?

    खालिस्तान समर्थक आतंकी रंजीत सिंह निटा का नाम इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हुए हमले में शामिल तीन खालिस्तान समर्थक आतंकियों को पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते दिनों पीलीभीत में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

    इस एनकाउंटर के बाद से नीटा काफी ज्यादा गुस्से में है। इस मुठभेड़ को लेकर नाराज नीटा ने सीएम योगी, यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस समेत भारतीय एजेंसियों को भी धमकी दे डाली है।

    बता दें कि आतंकी नीटा मूल रूप से जम्मू के आरएसपुरा के सिंबल कैप क्षेत्र का रहने वाला है। सूत्रों की माने तो आतंकी नीटा आईएसआई के इशारे पर भारत में युवाओं को भड़काने और आतंकियों के स्लीपर सेल को स्थापित करने का काम करता है। गुरदासपुर के पुलिस चौकी पर हुए हमले में नीटा का नाम सामने आया था।

    नीटा के खिलाफ दर्ज हैं आधा दर्जन से ज्यादा FIR

    आतंकी रंजीत सिंह निटा के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें 1988 और 1999 के बीच जम्मू और पठानकोट के बीच चलने वाली ट्रेनों और बसों में बम विस्फोटों से संबंधित मामले भी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें :  राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल 'भगवा रैली'

    जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर शर्मा की हत्या के मामले में भी नीटा के खिलाफ अक्टूबर 2001 में कठुआ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1998 में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का डिप्टी कमांडर धर्मवीर सिंह राजू गिरफ्तार किया गया था।

    कभी जम्मू में ट्रक चलाया करता था नीटा

    खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का आतंकी रंजीत सिंह नीटा 80 के दशक में जम्मू में ट्रक चलाता था। हालांकि, बाद में जम्मू के सीमांत क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों के जरिए नीटा आईएसआई के संपर्क में आया गया। आईएसआई ने उसका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आतंक को शह देने के लिए किया। आईएसआई काफी लंबे समय से सक्रिय आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के लिए नीटा का इस्तेमाल करती आई है।

    90 के दशक में भाग गया था पाकिस्तान

    बता दें कि कई वारदात को अंजाम देने के बाद नीटा अपनी जान बचाने के लिए 90 के दशक में सीमा पार कर पाकिस्तान भाग गया था। पाकिस्तान जाने के बाद आतंकी नीटा काफी समय तक जम्मू में अपने समर्थकों के संपर्क में रहा था। इस दौरान उसके कई गुर्गे नीटा के नाम पर जम्मू-कश्मीर में सरकारी ठेके भी लेते रहते थे।

    लेकिन बाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस व खुफिया एजेंसियों के बढ़ते दवाब के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकी नीटा का प्रभाव कम हो गया। लेकिन नीटा अब पंजाब में अपने पैरे तेजी से पसार रहा है। इस समय नीटा की आयु 65 साल के करीब है।

    यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, 15 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    यह भी पढ़ें :  Korba: स्वतंत्रता दिवस पर धर्म सेना एवं कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए गोवा गया था कपल, वापस आने के बाद उजड़ गया सुहाग, दुल्हन रोते-रोते हुई बेहोश

    यह भी पढ़ें: बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाओ; पत्नी को मिला पति का फरमान, नहीं मानी तो पति ने उठाया ये कदम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026

    राशिफल 24 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 24, 2026

    सस्पेंशन के बाद महिला दरोगा का आया नया Video, बोलीं- मेरा करियर बर्बाद कर दिया, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, न्याय के लिए लड़ूंगी

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,873 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस…

    Mujaffarpur: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई विशाल ‘भगवा रैली’

    August 24, 2026

    Korba: सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.