Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गुटखा थूकने के लिए खोला चलती गाड़ी का दरवाजा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक, फिर जो हुआ…
    Featured

    गुटखा थूकने के लिए खोला चलती गाड़ी का दरवाजा, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक, फिर जो हुआ…

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    bike 3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गाजीपुर/स्वराज टुडे: दुपहिया अथवा चार पहिया वाहन चालकों को मुँह में गुटखा भरकर वाहन चलाते हुए आपने जरूर देखा होगा. ये लोग इस बात की परवाह नहीं करते कि पीछे कौन आ रहा है. जहां बाइक सवार आजू बाजू मुंह घुमाकर गुटखा थूकते हैं जिसका छींटा पीछे आ रहे बाइक सवारों पर पड़ता है वहीं चार पहिया वाहन चालक चलती गाड़ी में अचानक गेट खोलकर ऐसे थूकते हैं मानों उनके मुँह में मल मूत्र भरा हो. और पीछे आ रहे बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं .

    ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आया है जहां पिकअप चालक की लापरवाही से एक बाइक सवार की जान चली गई. मामला नंदगंज के भोवापुर (बुजुर्गा) गांव का है. पिकअप चालक ने गुटखा थूकने के लिए चलती गाड़ी का गेट खोला, जिससे टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई. पिकअप चालक यह देखते ही घबरा गया और वहां से भाग निकला. उधर, इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है.

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नंदगंज के फिरोजपुर गांव का रहने वाला अशोक कुमार अपने घर से गौसपुर बुजुर्गा बाजार की तरफ बाइक से जा रहा था. जैसे ही वो भुवापुर गांव के पास पहुंचा, उसकी टक्कर एक पिकअप गाड़ी से हो गई. दरअसल, पिकअप गाड़ी चला रहा ड्राइवर गुटखा खा रहा था. उसने जैसे ही गुटखा थूकने के लिए गाड़ी का गेट खोला, वैसे ही अशोक कुमार उससे जा टकराया. इससे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई.

    बाइक सवार ने हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान

    हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यह देख पिकअप ड्राइवर मौके से रफूचक्कर हो गया. फिर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. चश्मदीदों की मानें तो मोटरसाइकिल सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था. अगर वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. बाइक की स्पीड भी ज्यादा थी. उन्होंने बताया- हादसा होते ही हमने पिकअप वाहन का पीछा शुरू किया. लेकिन अपने आपको घिरता देख पिकअप चालक वाहन को बीच रास्ते में छोड़ कहीं भाग गया.

    यह भी पढ़ें :  महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    ग्रामीणों की मानें तो पिकअप पर गाय लदी हुई थीं. घटना की जानकारी होते ही नंदगंज पुलिस पिकअप वाहन को थाने ले गई. उधर, जब अशोक के परिवार को उसकी मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया.

    पुलिस कर रही जागरूक

    1 नवंबर से जनपद में यातायात माह भी चलाया जा रहा है. इस महीने में यातायात विभाग के द्वारा हेलमेट पहन कर चलने के साथ ही ट्रैफिक के नियमों की जानकारी लोगों को दी जा रही है. बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं. ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए यातायात पुलिस सड़क पर चेकिंग कर लोगों को जागरूक भी कर रही है. नुक्कड़ सभा भी करवाई जा रही हैं ताकि लोग यातायात के प्रति जागरूक हों. बावजूद इसके तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं.

    यह भी पढ़ें: स्कूल में ‘जय श्रीराम’ कहने पर शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, पालकों के विरोध के बाद शिक्षक ने मांगी माफी

    यह भी पढ़ें: ‘खड़गे जी आपका घर किसने जलाया बताओ, वोट के लिए परिवार को भूल गए? सीएम योगी का खड़गे पर पलटवार

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह की कीमत हिन्दू युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,076 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर. कोरबा…

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.