Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 21 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 21 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 21, 2024Updated:October 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 21 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज अमृत सिद्धि योग, वरीयान योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वाले लंबित कार्यों को पूरा करने में तत्पर रहेंगे और सिंह राशि वालों को त्योहार की वजह से अच्छा धन लाभ होगा। वहीं मकर राशि वाले व्यापारी उधार माल देने से बचें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने लिए जो भी सपने देखे हैं, आज आप उन्हें पूरा होते देखेंगे और मेहनत भी करेंगे। आज आपको खान-पान को लेकर भी सावधान रहना होगा अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा, नहीं तो अधिकारियों से काम को लेकर अनबन होने की आशंका बन रही है। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज बड़े बुजुर्गों की वजह से समाप्त हो जाएगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को आज काफी मेहनत के बाद रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में बिजनस करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और बिजनस विस्तार की योजना भी बनाएंगे। आज आप कोई नई संपत्ति खरीद सकेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आर्थिक कारणों से या घर में किसी नुकसान के कारण आज परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। नौकरी करने वालों के आज सहकर्मियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और जल्द कार्य पूरे भी करेंगे। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों में सोमवार के दिन नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का कोई सदस्य यात्रा या नौकरी की वजह से घर से बाहर जा सकता है। सामाजिक कार्यों में समय निकालना पड़ सकता है, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। जिससे आप खुश रहेंगे और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों को आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में भाई व दोस्तों के सहयोग से कुछ लाभ मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे, जिसका वे भविष्य में भरपूर फायदा उठा सकेंगे। अगर आज आपको कोई भी निर्णय लेना हो तो बहुत सोच-समझकर लें। सायंकाल के समय परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। अगर आज आप मन की बात किसी को बताएंगे तो वह आपके बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा। आज आप अपने लिए समय निकालकर शॉपिंग करने जा सकते हैं। व्यापार व दुकानदार करने वालों को त्योहार की वजह से अच्छा लाभ होगा और धन कोष में भी वृद्धि होगी। परिवार के छोटे बच्चों के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम के समय आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे बचना होगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों को आज अच्छा लाभ होने की उम्मीद बन रही है और कारोबार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ कोई मतभेद चल रहा था, तो आज उनके साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर केवल आर्थिक लाभ पाने के उद्देश्य से काम ना करें, नई नई चीजें जानने का मौका मिलेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप आज कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है। संतान के विवाह में आ रही रुकावट आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    तुला राशि

    तुला राशि वाले आज धन संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको मिल सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। लव लाइफ में आज आपको किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है। खुद का बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और सरकारी योजना का लाभ भी मिलेगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रह सकता है और शारीरिक क्षमता में भी कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको फायदा होगा। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। आज आपको संतान या परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिस पर आपको सोच-विचार कर काम करना चाहिए। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को नहीं मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वाले आज हर परिस्थितियों पर आसानी से विजय पा लेंगे और परिजनों को आसानी से मना सकेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। अगर आज आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो उसमें देरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और करियर में स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा और परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

    यह भी पढ़ें :  महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    मकर राशि

    मकर राशि वाले आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, वापस मिलने की संभावना कम है। नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। आज आपको कोई भी नया काम करने या कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप बड़े नुकसान में फंस सकते है। व्यापार करने वालों को अच्छा फायदा होगा लेकिन उधार माल देने से बचें। बच्चों के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए परिस्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी, जिसके कारण आपको नए स्रोतों से भी लाभ होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी, इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। दोपहर बाद आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम के समय धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी।

    मीन राशि

    मीन राशि वाले आज जिस भी कार्य में मेहनत करेंगे, उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार भी रहेगा। दोस्तों की मदद से आज कोई व्यापारिक डील फाइनल कर लेंगे, जिससे बिजनस को नई गति मिलेगी। पारिवारिक बिजनस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा नुकसान हो सकता है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत में बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पानी पीना तो चाहते हैं, लेक‍िन प्‍यास ही नहीं लगती? तो ये ट‍िप्‍स बढ़ा सकते हैं पानी का इनटेक, निखरेगा चेहरा

    यह भी पढ़ें: Toyota Raize SUV आते ही सभी को बोलती बंद, कम बजट में ताबड़तोड़ फीचर्स और दिवाली पर धमाकेदार डिस्काउंट

    यह भी पढ़ें: सोने से पहले जला लें केवल एक तेज पत्ता, मिलेंगे हैरान कर देने वाले चमत्कारिक फायदे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.