Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»‘बंटेंगे तो कटेंगे, हिंदुओं एकजुट हो जाओ…’, एक सुर में योगी, मोदी और भागवत; क्या हैं मायने?
    देश

    ‘बंटेंगे तो कटेंगे, हिंदुओं एकजुट हो जाओ…’, एक सुर में योगी, मोदी और भागवत; क्या हैं मायने?

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6339747441728285901257128f41009b7684d4a405ee54880d0a952b672166cc3f7519b9978c8de52d3ffd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS चीफ मोहन भागवत ने हिंदूओं को एकजुट करने के लिए सिलसिलेवार बयान दिए हैं।

    सीएम योगी ने कहा- बंटेंगे तो कटेंगे, पीएम मोदी ने चेताया कि हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे और मोहन भागवत ने सीधा कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। बीजेपी और आरएसएस बार-बार हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश देकर चेता रही है और बता रही है कि एक रहने में ही भलाई है।

    मोहन भागवत राजस्थान में सभा को कर रहे थे संबोधित

    मोहन भागवत ने शनिवार को राजस्थान के बारां में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां प्राचीन काल से रह रहे हैं। हिंदू सभी को गले लगाते हैं। वे निरंतर संवाद के माध्यम से समरसता के साथ रहते हैं। हिंदू समाज को भाषा, जाति और क्षेत्रीय विवादों को दूर कर अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

    ‘हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे’- पीएम मोदी

    इससे पहले पीएम मोदी ने भी महाराष्ट्र में शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने वोटरों को सीधा संदेश दिया था। कांग्रेस पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा था कि ‘कांग्रेस और उसके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे।’

    विपक्ष लगाया बांटने का आरोप

    RSS और बीजेपी लोगों से एकजुट रहने की अपील कर रही है, लेकिन विपक्ष को हाल खियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा हो गया है। विपक्ष को एकजुटता की बात रास नहीं आ रही है और बीजेपी नेताओं पर ही समाज को हिंदू-मुस्लिम में बांटने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि बांट तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे हैं। जिस विचारधारा को यह लोग मानते हैं, कहने को हिंदू समाज है लेकिन जाति प्रथम है और धर्म बाद में है। वह कैसे एक करेंगे जो खुद बांटने का कार्य करते हैं।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    क्या हैं मायने?

    दरअसल, सीएम योगी, पीएम मोदी और मोहन भागवत के बयान ऐसे वक्त आए हैं, जब बीजेपी से हिंदू वोटर छिटकता हुआ नजर आ रहा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को भारी गिरावट झेलनी पड़ी। 400 पार का नारा लेकर मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी 240 पर ही सिमट गई थी। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव में भी बीजेपी का हिंदू फैक्टर नहीं चल पाया और एग्जिट पोल में हार मिलती हुई नजर आ रही है। ऐसे में बीजेपी हिंदू वोटर्स को एकजुट करने में जुटी है और इसकी जिम्मेदारी फायर ब्रांड नेताओं ने अपने कंधों पर ले ली है।

    यह भी पढ़ें:आगजनी की घटना से बचने समस्त व्यवसायियों द्वारा कड़ाई से हो नियमों का पालन, अधिवक्ता धनेश सिंह ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र

    यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने कहा- अध्यापिका है, सब कुछ जानती समझती है, सहमति से ही संबंध बना था

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: ऐसे लोगों को कभी अपने घर ना बुलाएं, कर देंगे आपकी हंसती खेलती गृहस्थी को बर्बाद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    NH-52 पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 17 गाय-बछड़ों को रौंदा, 15 की दर्दनाक मौत… सिस्टम पर फिर उठे सवाल

    July 26, 2026

    नौकरीपेशा पत्नी की खूबसूरती के चलते शक करता था पति, फिर एक दिन कर दिया बेरहमी से कत्ल, नाबालिग बेटे ने बताई पिता की दरिन्दगी की कहानी

    July 26, 2026

    शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत: नौकरी देने के एवज में 76 वर्षीय कॉलेज प्रबंधक ने महिला से की अश्लील डिमांड

    July 25, 2026

    भगवान ऐसी गरीबी किसी को ना दे: अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे…तो 3 दिनों तक पति के शव के पास बेबस बैठी रही पत्नी, सोशल मीडिया पर खबर के बाद जागा प्रशासन

    July 24, 2026

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    July 26, 2026

    ● अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया कोरबा” की डिवाइन वर्कशॉप से युवाओं में…

    राम मंदिर मुद्दे पर गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध

    July 26, 2026

    हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.