Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»युवक के अंदर घुस गई मृतक की आत्मा! फिर बताए अपने कातिलों के नाम, पढ़िए हैरान करने वाली खबर
    Featured

    युवक के अंदर घुस गई मृतक की आत्मा! फिर बताए अपने कातिलों के नाम, पढ़िए हैरान करने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    झाँसी/स्वराज टुडे: आधुनिक विज्ञान के इस युग में क्या विश्वास किया जा सकता है कि किसी की आत्मा किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करके हत्यारों का नाम बताएं? क्या विज्ञान के इस युग में यह कल्पना की जा सकती है कि जिस शख्स का मर्डर करने का आरोप है, मर्डर के बाद जिस शख्स को बेतवा नदी में फेंक दिया गया, उसके शव को मगरमच्छों ने खा लिया, उसी की आत्मा अपने कातिलों के खिलाफ गवाही दे रही है.

    युवक ने मृतक की आवाज में पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

    मृतक की आत्मा अपने कातिलों का नाम खुलकर बता रही है. इस पर हम भी यकीन नहीं करते थे लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मृतक की आत्मा एक युवक के अंदर समा गई है. युवक मृतक की आत्मा की ही आवाज में कातिलों का नाम बता रहा है. मृतक की आत्मा पुलिस से गुहार लगा रही है कि हमारे कातिल आखिर गिरफ्तार क्यों नहीं हो रहे हैं? क्या है यह पूरा मामला आइये जानते हैं.

    16 सितंबर से लापता था मृतक इरफान

    मामा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरछा गेट नाम का गांव है, जहां दो हफ्ते पहले इरफान नाम का एक शख्स अपने घर से बाहर गया था, जो वापस लौटा ही नहीं. इरफान वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. जब कई दिन तक इरफान का कोई पता नहीं चला तो उसके चाचा ने पूरे मामले की शिकायत मोठ कोतवाली में की. बीते 16 सितंबर से इरफान के संदिग्ध हाल में लापता होने के मामले में सभी को हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. इसमें एक शख्स अपने कत्ल की कहानी बता रहा है.

    यह भी पढ़ें :  सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    इरफान की आत्मा बता रही अपने कातिलों का नाम

    दावा किया गया कि उस व्यक्ति के अंदर इरफान की आत्मा आ गई है. इरफान की आत्मा अपने कातिलों का नाम ले रही है. आत्मा पुलिस अधिकारियों को बता रही है कि हमारे कातिल चार लोग हैं जिनको गिरफ्तार कर लीजिए. आरोप लगा है कि ‘बहनोई शाहीद समेत चार लोग इरफान को शहर कोतवाली से मोठ कोतवाली क्षेत्र ले गए थे. चारों ने मिलकर उसका मर्डर किया और फिर उसके हाथ-पैर बांधकर बेतवा नदी में फेंक दिया. बेतवा नदी में इस समय मगर काफी ज्यादा हैं जो इरफान के शव को पूरी तरह खा गए.’

    घर में खजाना मिलने की थ्योरी आई सामने

    भतीजे इरफान की मौठ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाने वाले जालौन जिले के निवासी चाचा शाहिद कुरैशी ने मृतक के ही पिता समेत परिजनों पर आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि घर में काफी बड़ी मात्रा में सोना निकला था. घर में खजाना निकलने की भनक इरफान को लग गई थी. इरफान पूरे मामले को कहीं बता न दे, इसको लेकर इरफान के ही पिता समेत अन्य आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को बेतवा नदी में फेंक दिया.

    इरफान के पिता भी पहुंचे एसएसपी ऑफिस

    इरफान की हत्या कर शव को बेतवा नदी में फेंक दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले की शिकायत करने अब इरफान के पिता भी एसएसपी ऑफिस पहुंचे. इरफान के पिता ने अपने बचाव में एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा दो हफ्ते पहले घर से किसी काम से गया था जो अब तक लौटा नहीं है. मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा मजदूरी करता था, ऐसे में अक्सर कई कई दिन तक बाहर रहता था. इस बार भी बेटा मजदूरी करने गया जो अब तक लौटकर वापस नहीं आया. जिस तरह से इरफान लापता हुआ उसको लेकर अब शहर कोटवारी पुलिस से लेकर मोठ कोतवाली पुलिस इरफान की तलाश कर रही है.

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    क्या वाकई में इरफान की हत्या कर दी गई?

    इरफान जिंदा है या मुर्दा, इसको लेकर फिलहाल कह पाना मुश्किल है. क्या वाकई में इरफान खजाने के बारे में जान गया था जो उसके घर से निकला था. अगर खजाना निकला था तो वो कहाँ गया ? क्या वाकई में इरफान की हत्या कर दी गई? उसकी आत्मा अब मौठ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के अंदर जाकर अब इरफान की तोतली भाषा में कातिलों का नाम बता रही है… क्या इरफान के पिता, बहन बहनोई संदेह के घेरे में हैं या फिर इरफान का चाचा कोई बड़ी कहानी गढ़ रहा है. क्या पुलिस आत्मा की गवाही को मानेगी? आत्मा की गवाही से जुड़ी इस सनसनीखेज बानगी में तमाम ऐसे सवाल हैं जिनका पुलिस को पता लगाना बेहद जरूरी है.

    यह भी पढ़ें: स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई कर रही थी युवती, एक शख़्स ने दिखाई ऐसी दरियादिली कि हर तरफ हो रही प्रशंसा

    यह भी पढ़ें: वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस, थूक लगाकर रोटी सेंकने वाला शहजाद हुआ गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: इजरायल ऐसे ही नहीं कहलाता महाबली… इन 12 ‘महाअस्त्रों’ की नहीं है लेबनान-ईरान के पास काट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026

    Nawada: दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग भागी थी, अब दमन में मिला सड़ा गला शव

    August 6, 2026

    J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    August 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,816 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,469 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,165 Views
    Don't Miss

    Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में नशामुक्ति अभियान को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ…

    कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, बाइक जब्त कर मंगवाई सार्वजनिक माफी

    August 6, 2026

    राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 6, 2026

    कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने ‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’ के रूप में किया नामकरण !

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.