Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चप्पे -चप्पे पर कैमरे लगने से शहर हुआ और सुरक्षित: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन; अपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे
    Featured

    चप्पे -चप्पे पर कैमरे लगने से शहर हुआ और सुरक्षित: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन; अपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *मंत्री श्री देवांगन ने सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण किया*

    *साइबर फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से पुलिस को विवेचना में मिलेगी मदद*

    *आगामी त्यौहारो को देखते हुए 4 चीता स्क्वाड किए गए रवाना*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया।
    मंत्री श्री देवांगन के आगमन पर स्वागत पश्चात उनको सलामी दी गई। उनके द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह योजना काफी महत्वपूर्ण है, शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे कैमरे से निगरानी की जा सकेगी। किसी भी आपदा के समय भी इस सिस्टम के ज़रिए बेहतर काम किया जा सकेगा। अपराध और अपराधी इससे नज़र में रहेंगे।

    IMG 20240917 WA0000

    शहर भर में लगने वाले विशेष कैमरों के ज़रिए ट्रैफिक सिस्टम तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और नियंत्रण के लिए यह बेहतर साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को शहर के मुख्य मार्गों से वार्डों को जोड़ने वाली सड़कों का भी सर्वे कर उन जगहों पर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

    ज्ञात हो कि IC-3 के माध्यम से पुलिस शहर के चौक चौराहे की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखेगी । आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के द्वारा 6 जोन निर्धारित किया गया है। 6 जोन के अलग-अलग चौक चौराहों पर कुल 336 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार

    IMG 20240917 WA0001

    सभी कैमरा को अलग-अलग जोन में रखा गया है, जिसमें कोसाबाडी जोन, टीपी नगर जोन, कोरबा जोन, दर्री जोन, बालको जोन, सर्वमंगला जोन में कैमरा लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित IC-3 में किया जाएगा। मुख्य चौक चौराहों को चिन्हित कर ANPR (नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरा) को भी लगवाया गया है जिसके माध्यम से नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना में इसके माध्यम से पुलिस को सहायता मिलेगी।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित भवन इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) में साइबर फॉरेंसिक टूल्स भी स्थापित किए गए है जिस में मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, इमेज वीडियो फॉरेंसिक, कंप्यूटर सिस्टम, CDR एनालिसिस टूल्स, इमेज एंड क्लोनिंग सॉफ्टवेयर, डाटा एनालिसिस सॉफ्टवेयर शामिल है। इन सबके माध्यम से पुलिस को साइबर संबंधी अपराध विवेचना में मदद मिलेगी।

    IMG 20240917 WA0002

    आगामी त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कोरबा पुलिस के द्वारा 4 चीता स्क्वाड की भी शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। चार चीता स्क्वाड के माध्यम से शहर के थाना कोतवाली, सिविल लाइन रामपुर, दर्री और मानिकपुर क्षेत्र के गली- गली में जाकर बाईक पेट्रोलिंग से अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

    इसके पश्चात अथितियों के द्वारा ई- रिक्शा और ऑटो रिक्शा में यातायात जागरूकता संबंधी स्टेपनी कवर और पोस्टर लगा कर शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि अब चौक चौराहों में फ्लेक्स, पोस्टर आदि लगा कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    उसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया।

    लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत (भा.प्र.से.) भी उपस्थित हुए।

    कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें : चेक बाउंस मामले में आरोपी को अर्थदंड के साथ कारावास की सजा, अधिवक्ता धनेश सिंह ने की थी पैरवी

    यह भी पढ़ें: गुमशुदा भुवनेश्वर जायसवाल की हत्या की गुत्थी बालको पुलिस ने सुलझाई, जिगरी दोस्त ही निकला हत्यारा, वजह जान सन्न रह गयी पुलिस

    यह भी पढ़ें: नकली पुलिस बनकर भारी वाहन चालकों से अवैध वसूली और लूटपाट कर रहे थे SECL के अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.