Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 18 जुलाई को चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र से चलते हुए वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज चंद्रमा की राशि कर्क में बुध, शुक्र और सूर्य का त्रिग्रह योग बना रहेगा। साथ ही बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य योग भी आज प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष, मिथुन और कन्या सहित 6 राशियों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज मेष राशि का भाग्य पूरा पूरा साथ दे रहा है। आपको आज लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आप आज अल्प प्रयास में भी बड़ी सफलता पाएंगे। अगर आप पार्ट टाइम बिजनेस या काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी समय निकालने में आसानी होगी। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहेगा, लेकिन आपको कोशिश करते रहना होगा। विदेश अथवा दूर रहने वाले संबंधी से आपको अच्छी खबर मिेलगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं आज बहुत लाभदायक रहेंगी। शेयर बाजार में निवेश करते हुए जोखिम से बचें।

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के आज गुरुवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज किसी शुभ कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और घर के बड़ों से आपको स्नेह सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आप परिवार के साथ मौज मस्ती के पल बिताएंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सुख सहयोग मिेलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आप भाग लेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो भविष्य में आपको लाभ दिला सकता है। कोई दोस्त आज आपकी मदद कर सकता है। बिजली के उपकरण और वाहन पर खर्च होगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।

    मिथुन राशि 

    मिथुन राशि से दूसरे भाव में बना बुधादित्य योग आज मिथुन राशि वालों को लाभ दिला सकता है। आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। कहीं आपका पैसा फंसा है तो आपको वह लाभ दे सकता है। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपके कारोबार में तेजी से तरक्की होगी जिसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। लेकिन आपको आज अति उत्साह से बचना होगा और अहंकार से बचना होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने 'रफीक' और 'अफसरी'

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के जातकों को आज भाई-बहनों को लेकर चिंता और परेशानी हो सकती है। लेकिन पिता की सलाह से आपको इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। आपको आज सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। सम्मान की भी प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी आज आप जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको प्रभाव बढेगा। रुचिकर भोजन का भी आप आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके संबंध में सुधार हो सकता है। आपको आज सरकारी काम में आज सफलता मिेलगी।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि से द्वादश भाव में सूर्य का गोचर होने से आपका दिन आज उलझन भरा रहेगा। सरकारी क्षेत्र में आज आपका काम अटक सकता। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। बच्चे आज आपके कारोबार में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है इसलिए वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें। आपको आज शेयर में निवेश करते हुए बहुत सतर्क रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने व्यवसाय और काम के लिए कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको आज नौकरी में रचनात्मक और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। अकाउंट और बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनका काम आज बन जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार करने में आप सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है और राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में प्रभाव बढेगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव वाला रहेगा। आप दिन भर आज किसी बात को लेकर उलझन और चिंता में रहेंगे। आज वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना की आशंका है । सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी आज आपके सामने मजबूत दिखाई देंगे ऐसे जरूरी है कि आप सकारात्मक रहें और धैर्य से काम लें। आप अपने साहस और बुद्धि से विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में आपको प्रेमी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, इनसे आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और दान पुण्य के काम में आप भाग ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  आ गया यूपी चुनाव का सबसे बड़ा सर्वे! आज अगर चुनाव हो तो परिणाम जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसे सुनकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको आज बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी। आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में आज आप कोई साहसिक निर्णय लेंगे जिसका आपको भविष्य में लाभ मिेलेगा। आज मन में निराशाजनक विचारों को न आने दें। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से प्रमोशन और प्रोत्साहन मिल सकता है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपकी किसी समस्या का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में आपको आज अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आज आपका कोई रुका हुआ धन है तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में चल रही परेशानी से भी आपको आज राहत मिलने वाली है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार में मददगार भी साबित होगी। संतान के भविष्य की चिंता थोड़ी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, वैसे आपको पिता से लाभ मिलने का भी योग है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।

    ​मकर राशि 

    गुरु की नवम दृष्टि के प्रभाव से आज मकर राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। जिससें आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित काम में भी लाभ मिलने का योग है। आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मकर राशि की महिलाओं को मायके पक्ष से लाभ और सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    ​कुंभ राशि 

    आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से हो रहा चंद्रमा का दशम भाव में गोचर आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएगा। लेकिन विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार अथवा लाभ मिल सकता है। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। धर्म अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप आज दान पुण्य के भी काम कर सकते हैं। अगर आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। दोपहर के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, पैर में चोट लगने की आशंका है। आज माता की बातों को काटने से बचें नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए अभी राहु का प्रभाव अनुकूल नहीं है ऐसे में आज के दिन आपको अपने नौकरी व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से भी बचना होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आपका धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपको आज सामाजिक जीवन में लाभ मिलने वाला है। आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन में बिता सकते है।

    यह भी पढ़ें: काजल लगाने से बच्चों की आंख अच्छी होती है या खराब? जानिए क्या है इसका सच

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: ये है व्यक्ति को परखने का खास तरीका, रखेंगे इसका ध्यान तो जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा

    यह भी पढ़ें: ISRO के वैज्ञानिकों ने राम सेतु के रहस्यों का किया खुलासा, जानिए क्या कहती है स्टडीज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    सड़क विकास जरूरी, लेकिन गरीबों के घर और रोज़गार की कीमत पर नहीं कोरबा/स्वराज टुडे:…

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.