Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’
    Featured

    17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7283057711790461574848b0ec017cc239c2dc9d06f5886ba6db610ae97fac6d336d0d54f6ed3597a0e214
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झांसी/स्वराज टुडे: रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी राजकुमार ने शनिवार को पत्नी और बेटे के साथ हिंदू धर्म में वापसी की. श्री सिद्धेश्वर मंदिर में हवन-पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई. इससे पहले राजकुमार ने जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर अपने मूल धर्म में लौटने की इच्छा की जानकारी दी थी.

    प. बंगाल में बदला था धर्म

    राजकुमार के मुताबिक, करीब 17 साल पहले पश्चिम बंगाल में मजदूरी करने के दौरान उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था. इसके बाद उसका नाम रफीक खान पुत्र सजीमुद्दीन, निवासी विशनपुरा, थाना कालियाचक, जिला मालदा हो गया था.

    उसका दावा है कि मजदूरी के दौरान साथियों ने उस पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बनाया था. वर्ष 2013 में उसने मालदा निवासी अफसरी खातून से निकाह किया, जिससे उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है.

    पहचान के दस्तावेज दिखाए

    कुछ समय पहले राजकुमार परिवार के साथ झांसी लौट आया. यहां उसने नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक से संपर्क किया. धर्माचार्य ने उसे धर्म में वापसी की प्रक्रिया से पहले प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी.

    इसके बाद राजकुमार ने 22 सितंबर को जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर हिंदू धर्म में लौटने की इच्छा जताई. मूल पहचान के प्रमाण के तौर पर उसने पिता के राशन कार्ड और प्राथमिक विद्यालय की कक्षा पांच की अंकतालिका में दर्ज नाम का उल्लेख किया.

    हवन के बाद धर्म वापसी

    पुलिस जांच के बाद शनिवार को श्री सिद्धेश्वर मंदिर में आचार्य राजीव पाठक के सान्निध्य में हवन-पूजन कराया गया. धार्मिक अनुष्ठानों के बाद राजकुमार ने हिंदू धर्म अपनाया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    उसकी पत्नी अफसरी खातून ने भी हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम अनीता रखा. कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग भी मौजूद रहे. इनमें विनोद अवस्थी, प्रदीप खरे, पुरुषोत्तम स्वामी, पीयूष रावत, विकास अवस्थी, रामकुमार मिश्र और अतुल मिश्रा शामिल रहे.

    बारिश से बेटियां नहीं पहुंचीं

    राजकुमार ने बताया कि धर्म वापसी कार्यक्रम में उसकी तीनों बेटियां शामिल नहीं हो सकीं. उसके मुताबिक, वे कार्यक्रम में आने के लिए तैयार थीं, लेकिन तेज बारिश के कारण नहीं पहुंच पाईं. राजकुमार का कहना है कि बेटियों को घर पर ही गंगाजल और गोमूत्र पिलाया गया.

    गांव में करेगा काम

    राजकुमार ने बताया कि अब वह पत्नी और बच्चों के साथ राजापुर में ही रहना चाहता है. उसे गांव में स्टील के गेट बनाने का काम मिल गया है.

    उसने बताया कि उसकी तीनों बेटियों और चार वर्षीय बेटे का सरकारी स्कूल में दाखिला कराया जा चुका है. राजकुमार के मुताबिक, वह गांव में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रहेगा.

    बीडा मुआवजे से इनकार

    राजकुमार से जब पूछा गया कि क्या वह करीब 1,200 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी बीडा में ली गई जमीन के बदले मिलने वाले मुआवजे के लिए लौटा है, तो उसने इससे इनकार किया.

    राजकुमार ने कहा कि वह अपने पुराने घर वापस आया है और अब परिवार के साथ यहीं रहना चाहता है. उसका कहना है कि बीडा से उसका कोई लेना-देना नहीं है.

    यह भी पढ़ें: गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें :  ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन का महासंग्राम, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    यह भी पढ़ें: वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    यह भी पढ़ें: अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच…कब, कहां और कैसे देखें लाइव….टाइमिंग नोट कर लीजिए

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,965 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,525 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बैंक कर्मचारियों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई बातचीत के…

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.