छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा के वार्ड क्रमांक 15, ब्लॉक 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कविता सोनी जी की गरिमामयी उपस्थिति में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं का पौष्टिक आहार के साथ गोदभराई संस्कार एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर परिचर्चा की गई। साथ ही महिलाओं एवं उपस्थित जनों को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई तथा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पौष्टिक आहार से बनाई गई सुंदर रंगोली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में अतिथि पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे जी, कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा सारथी जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मालती सारथी जी, सहायिका श्रीमती सुशीला सारथी जी, मितानिन श्रीमती अनीता यादव जी एवं वार्ड की मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। मातृशक्ति का सम्मान, बच्चों का पोषण और समाज के वरिष्ठजनों का आदर ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य रहा।

Editor in Chief

