Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल
    Featured

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261001 WA0000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सड़क विकास जरूरी, लेकिन गरीबों के घर और रोज़गार की कीमत पर नहीं

    कोरबा/स्वराज टुडे: बजरंग चौक-परसाभाठा (बालको) मार्ग को प्रस्तावित फोरलेन किए जाने से प्रभावित होने वाले पारसाभाठा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा।

    IMG 20261001 WA0001

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे वर्षों से पारसाभाठा क्षेत्र में निवासरत हैं। अनेक परिवार सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकानें एवं व्यवसाय संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। प्रस्तावित फोरलेन निर्माण की जद में यदि उनके घर एवं दुकानें आती हैं, तो सड़क बनने से पहले ही कई परिवारों के सिर से छत और हाथ से रोज़गार छिनने की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सड़क का निर्माण और यातायात व्यवस्था में सुधार समय की आवश्यकता है, लेकिन विकास की योजना बनाते समय उन स्थानीय परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती, जो वर्षों से उसी क्षेत्र में रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। विकास का अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि सड़क चौड़ी हो जाए और उसके किनारे रहने वाले गरीब एवं छोटे व्यवसायी उजड़ जाएं।

    उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की योजना बनाते समय क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और प्रभावित परिवारों के घरों एवं आजीविका को प्राथमिकता से ध्यान में रखा जाना चाहिए। यदि फोरलेन के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, तो केवल स्थानीय लोगों के घरों एवं छोटी दुकानों को हटाना ही एकमात्र विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

    उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि BALCO प्रबंधन के साथ समन्वय कर प्लांट की बाउंड्रीवाल को आवश्यकतानुसार पीछे करने की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जाए, ताकि सड़क निर्माण की आवश्यकता पूरी होने के साथ स्थानीय निवासियों के घर एवं रोजगार सुरक्षित रह सकें।

    यह भी पढ़ें :  फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’...फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन को सड़क की डिजाइन तथा भूमि सीमा का पुनः परीक्षण कर ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिसमें विकास भी हो और किसी परिवार की आजीविका भी न उजड़े। इस विषय पर स्थानीय निवासियों की बात सुने बिना कोई अंतिम निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि परसाभाठा के निवासियों की इस समस्या को जनहित के मुद्दे के रूप में सक्षम स्तर पर उठाया जाएगा, ताकि सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के हितों की भी उचित सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    “विकास का विरोध नहीं है, लेकिन विकास ऐसा हो जिसमें सड़क भी बने और लोगों के घर-रोज़गार भी सुरक्षित रहें।”

    यह भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026

    सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    September 30, 2026

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: पत्रकारों के खिलाफ दमनकारी नीतियों का अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने किया विरोध, DGP के नाम SP को सौंपा गया शिकायती पत्र

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सरगुजा (अंबिकापुर) अंचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले…

    सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    October 1, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    October 1, 2026

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.