Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चीन और पाकिस्तान के होश उड़ा देगा हिंदुस्तान का नया महारक्षक SAMAR, भारत में ही तैयार समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की खासियत जानकर गर्व से हो जाएगा आपका सीना चौड़ा
    Featured

    चीन और पाकिस्तान के होश उड़ा देगा हिंदुस्तान का नया महारक्षक SAMAR, भारत में ही तैयार समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की खासियत जानकर गर्व से हो जाएगा आपका सीना चौड़ा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लद्दाख से सटे हिस्से में चीन की बढ़ती हिमाकतों को जवाब देने के लिए एक नया महारक्षक तैनात किया गया है. इस महारक्षक को खुद भारत ने बनाया है यानी ये मेड इन इंडिया है. और इस स्वदेशी फौलादी और बारूदी बॉडीगार्ड को चीन के सामने LAC पर तैनात कर दिया गया. इसके तैनात होने का मतलब है ड्रैगन पर डबल अटैक. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं आपको बताएंगे लेकिन तय है कि ये जहां चीन को सीधे संदेश है तो वहीं पाकिस्तान को भी साफ इशारा है कि हद में रहें.

    चीन से लेकर पाकिस्तान तक भारत ने दोनों के होश फाख्ता करने की पूरी तैयारी कर ली है. गर्दन ऊंची कर ली है और तनकर खड़ा हो गया है दुश्मन को मौत की नींद सुलाने के मिशन के लिए कि अगर गलती से भी गलती की हिमाकत की. जी हां. यही हिंदुस्तान का नया महारक्षक SAMAR यानि समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम.

    लद्दाख में किया गया तैनात

    इसे भारतीय सेना ने लद्दाख में चीन की चालबाजियों को सबक सिखाने के लिए तैनात कर दिया है. इसके प्रदर्शन के लिए भारतीय सेना ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें दूसरे हथियारों के साथ-साथ सीमा के महारक्षक यानि समर वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम को भी दिखाया गया. इसके जरिए साफ संदेश दिया गया कि सरहद पार से उठने वाली गलत हरकत को खाक में मिलाने वाला महारक्षक तैनात हो गया है.

    क्या है समर एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

    समर का मतलब है सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल फॉर एश्योर्ड रिटेलिएशन यानी SAMAR एयर डिफेंस सिस्टम. समर वायु रक्षा प्रणाली को भारतीय वायु सेना ने पुरानी रूसी मिसाइल R-73 और R-27 का इस्तेमाल कर मॉडिफाई किया और एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किया. इन दोनों एयर टू एयर मिसाइल को सरफेस टू मिसाइल में बदलकर इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब ये नहीं है कि इसकी मारक क्षमता किसी से भी कमतर है. तय रेंज में अभी भी सबसे घातक हमलावरों में गिनी जाती हैं.

    यह भी पढ़ें :  Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    यानि दुश्मन ने इसकी रेंज में हरकत की और पलक झपकते ही वो खाक हो जाएगा. अब कैसे ये पलक झपकते दुश्मन को मार गिराएगा उसके लिए इसकी खूबी समझिए.

    ● 12 से 40 किलोमीटर की रेंज में सटीक और विनाशक हमले की क्षमता

    ● करीब 3000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमला करने में सक्षम

    ● मिसाइलों के साथ दूसरे हवाई खतरों से निपटने में भी सक्षम

    ● हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट्स पर भी निशाने में माहिर

    ● खतरे के आधार पर सिंगल और डबल मिसाइल दागने की क्षमता

    ● ट्रक में फिट और उसी से लॉन्च किए जाने की क्षमता

    ● ट्रक में छिपाकर दुश्मन को चकमा देने में सक्षम

    ● अतिरिक्त रडार और अतिरिक्त सिस्टम की जरूरत नहीं

    ● समर मिसाइल के दो तरह के वर्जन

    ● दोनों को दागने के लिए दो तरह के लॉन्चर

    ● लॉन्चिंग में कम समय और आसान

    LAC पर चीनी की नापाक हरकत

    लद्दाख से सटी सीमा के आसपास 10-25 किलोमीटर की रेंज में चीन घुसपैठ से लेकर छिटपुट हरकतें करता रहता है. वहीं सीमापार बैठकर वो भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है. अपना सैन्य ठिकाना मजबूत कर रहा है. ऐसे में भारत ने भी तय कर लिया है कि चीन को साधना है तो उसको उसी की भाषा वैसी ही तैयारी के साथ जवाब देना होगा. और इसी मिशन का एक हिस्सा है ये समर जो दुश्मन की तोड़ देता है कमर.

    समर एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम में लगने वाली दो अलग-अलग मिसाइलें हैं. इनमें से एक को समर 1 नाम दिया गया है तो दूसरी को समर 2.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    दोनों में क्या अंतर है?

    ◆ समर 1 – समर 2
    ◆ 12 से 40 km रेंज – 12 से 40 km
    ◆ 105 kg वजन –  253 kg
    ◆ 9.7 फीट लंबाई – 13.4 फीट
    ◆ 7.4 kg वॉरहेड – 39 kg
    ◆ 6.5 इंच चौड़ाई – 9.1 इंच

    इन दोनों ही मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए दो अलग अलग तरह के ट्रकों की जरूरत होती है. क्योंकि दोनों की क्षमता अलग अलग है. समर 2 कहीं ज्यादा घातक और मारक मिसाइल है, जो बड़े पैमाने पर बर्बादी फैलाने में सक्षम है.

    यह भी पढ़ें: मां सड़क किनारे सब्जी बेचती… बेटा CA बनकर लौटा, देखिए दिल छू लेने वाला वीडियो

    यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए 44 हजार सरकारी नौकरियां, डाक विभाग में निकली भर्ती

    यह भी पढ़ें: ताले तोड़े, सांपों का खौफ, अंदर घुसी टीम. जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में क्या-क्या मिला?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026

    Raipur: जानिए कौन है अंडर ट्रेनी IPS अफसर राहुल बंसल जिन पर एक करोड़ रिश्वत लेने का है आरोप

    August 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,838 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,482 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,291 Views
    Don't Miss

    Korba: विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला…

    आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    August 13, 2026

    15 अगस्त को फरसवानी में विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तवीरों से आगे आने की अपील !

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.