Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 23 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 23 अप्रैल 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल:  आज 23 अप्रैल मंगलवार को मंगल का गोचर मीन राशि में हो रहा है जहां मंगल के साथ बुध, शुक्र और राहु भी होंगे ऐसे में आज मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा चित्रा नक्षत्र से तुला राशि में गोचर कर रहे हैं जिससे आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग भी बनाएंगे। ऐसे में आज हनुमान जयंती पर बनने वाले शुभ योग का लाभ मेष, कर्क, कन्या सहित कई राशियों को मिलेगा लेकिन मिथुन राशि के जातकों को आज खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि 

    आज मंगल और चंद्रमा के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने कारोबार में एक के बाद एक लाभ का मौका मिलेगा। आप आज राजनीतिक क्षेत्र में भी सम्मान और लाभ पा सकते हैं. आपको आज आज भाग्य का सपोर्ट मिल रहा है ऐसे में आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी आज कमाई कर सकते हैं। आपका कोई खोया सामान भी आपको आज मिल सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और वैवाहिक जीवन में प्रेम का आनंद आएगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव महसूस होगा लेकिन मेहनत का लाभ मिलने से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग साझेदारी में काम करना चाह रहे हैं उन जातकों के लिए भी आज का दिन उनके पक्ष में रहेगा।

    वृषभ राशि 

    आज वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि इनका दिन आज बहुत ही अच्छा रहेगा। राशि स्वामी शुक्र का आज मंगल और बुध के साथ युति संबंध बनेगा जो आपको कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगा। लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान और सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है, किसी बात को लेकर आपके में आपका मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपका सामान्य बीतेगा। आपके लिए आज बेहतर होगा कि दिमाग को शांत रखकर ही कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

    मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि के लिए तनाव भरा रह सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आपके ऊपर कुछ नया काम भी आ सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आपकी राशि के स्वामी बुध आज मंगल और बुध के बीच फंसे हुए हैं ऐसे में आज आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही आज आपको आज आपको किसी भी प्रकार के निवेश से दूर रहना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। धर्म कर्म के काम में आज आपका मन लगेगा।

    यह भी पढ़ें :  शिवाय हॉस्पिटल की एक और बड़ी उपलब्धि: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार

    कर्क राशि 

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा तुला राशि में जातक गजकेसरी योग बना रहे हैं जिसका लाभ आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्र में मिलने वाला है। आपको आज पारिवारिक जीवन में प्रेम और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आपका कोई काम जो काफी समय से पेंडिंग चल रहा है आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिल सकता है। बिजनस करने वाले जातकों की आज कमाई में वृद्धि होगी। लेकिन आपको आज कानूनी मामलों में लापरवाही से बचना होगा।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी राशि पर आज गुरु की शुभ दृष्टि बनी हुई जिससे आज आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका आज सामाजिक दायरा भी बढेगा। कुछ नए संपर्क बनेंगे जो आपको भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। लव लाइफ में आज आपके प्रेम बना रहेगा। जिन लोगों को प्रेमी से मतभेद और तनाव चल रहा है आज उनके रिश्ते में भी सुधार का योग बनता दिख रहा है। रिश्तेदारों के बीच आपकी साख बढ़ेगी और परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि के जातक घर की साज सज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक योजनाओं और निवेश से आपको आज लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज सफलता मिल सकती है।

    कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। आपको काफी से पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करना होगा। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और तारीफ पाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी जोखिम लेने से बचना चाहिए क्योंकि आज गलत निर्णय की वजह से नुकसान होने की आशंका है। किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहेगी। आपके बढ़ते ख़र्चे आज आपके लिए सिरदर्द बनेंगे, बजट का ध्यान रखते हुए आपको कोई भी काम करना चाहिए। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में भी दिन आपका बेहतर रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    तुला राशि 

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का आगमन हुआ है ऐसे में आज आपका मन उलझन और तनाव में रह सकता है। भावुकता में आकर आपको कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। साथ ही आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। आपको अपने खान-पान और व्यायाम पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपको मानसिक तनाव होगा। खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा। गैर जरूरी खर्चों की वजह से बजट प्रभावित हो सकता है।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के जातकों को आज कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी शक्ति और क्षमता पर पूरा भरोसा रखना होगा। आज आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए धैर्य और साहस बनाए रखें। आपको अपने स्वास्थ्य का भी आज ध्यान रखना होगा, कोई दबी हुई आपकी परेशानी फिर से उभर सकती है। कामकाज को लेकर आज आपको बहुत जोश और उत्साह से काम करना होगा। आपको अपने काम में अधिक धैर्य और संयम से काम लेना होगा जो आपको सफलता की ओर ले जाएगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपने जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि अनुभव करेंगे जिससे आपका आत्मबल आज बढा रहेगा। आज आपको अपने सपने पूरे करने और जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिल सकता है। आपके करियर के लिए भी दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपने प्रयास से बढ़कर आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आज धनु राशि के छात्रों के लिए भी दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी मेहनत और लगन से अच्छे परिणाम मिलेंगे और आप शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। बिजनस के क्षेत्र में आपको पैसा कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने काम में सफल हो सकते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। आपको आज तकनीकी योग्यता और अनुभव का लाभ मिलेगा। बिजनस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी, लेकिन आपको आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। खर्च के मामले में सितारे कहते हैं कि आज आपको थोड़ा यहां संभलकर चलना होगा। कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति से वजह से आपको धन खर्च करना होगा। वाहन पर भी आज खर्च का योग बना हुआ है। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा। शाम के समय आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतान पक्ष से खुशी प्रदान करने वाला रहेगा। आज आपकी राशि से मंगल जा रहे हैं ऐसे में शनि मंगल योग का समाप्त होना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कुछ उपहार मिल सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। जो लोग लोहा और गृह निर्माण के कार्य से संबंधित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनकी आज अच्छी कमाई होगी। आपके दांपत्य जीवन में प्यार और तालमेल बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। कोई काम जो आपका बहुत दिनों से अटक रहा है आज वह पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज आपको कुछ यादगार पल प्रेमी के साथ बिताने का मौका मिलेगा।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आज आपकी राशि में मंगल का प्रवेश हुआ है जो आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है और आपका मन खुशी से भर जाएगा। साहस और आत्मविश्वास से आज आप भरपूर रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज मीन राशि के जातक कुछ नए काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। महिलाओं को आज ननद और सासु मां से सहयोग और लाभ मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई…

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.