Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    September 2, 2026

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सबसे चुनौतीपूर्ण होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन का काम : डॉ सरोज पांडेय; महिला सम्मान समारोह में पहुँची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    Featured

    सबसे चुनौतीपूर्ण होता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन का काम : डॉ सरोज पांडेय; महिला सम्मान समारोह में पहुँची भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन राजीव गांधी आडोटोरियम कोरबा में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय रही। कार्यक्रम का सुभारम्भ मितानिनो के द्वारा स्वागत गीत एवं फाग गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर आई मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हुजूम को देख स्वयं डॉ सरोज पांडेय में मंच से उतरकर व्यवस्था बनाई।

    महिलाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि जहां दूर-दराज स्थानों पर कोई जहाँ पाता वहां मितानिन व आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता पहुँचती है, सुबह से लेकर शाम तक उनका काम अत्यंत ही कठिन व चुनौतियों से भरा होता है। सरकार की योजनाओं औऱ सर्वे को जमीन तक ले जाने का कार्य करती है। प्रसव, बीमारी, टीकाकरण आदि कार्यों में इनकी सेवाभवना अद्भुत है। आज उनके सेवा कार्यों का ही सम्मान हो रहा है।

    महिलाओं की चिंता कर योजना लाते है पीएम

    IMG 20240312 WA0010 IMG 20240312 WA0009 1

    डॉ पांडेय ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी निरंतर महिलाओं की चिंता करते रहते है। वे लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, लखपति दीदी एवं ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं लाए है। उन्होंने सभी महिलाओं से केन्द्र एवं राज्य सरकार को योजनाओं का लाभ लेने को बात कही। उन्होंने कहा कि

    मितानिन भवन का करेंगे निर्माण

    सुश्री पांडेय ने कहा कि मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देखा कि मितानिनो के लिए स्थाई भवन अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे कोरबा लोकसभा में हर कुछ दूरी पर मितानिन भवन बनाया जाएगा।साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों की लंबित मांगो को भी पूरा करवाने का भरपूर प्रयास करेंगी। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को आगामी तीज पूर्व एकसाथ मनाने का निमंत्रण भी दिया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 28 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    50 साल में नहीं देखा मोदी जैसा पीएम

     

    पूर्व विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि उन्होंने अपनीIMG 20240312 WA0007 1 IMG 20240312 WA0006

    50 साल की राजनीति में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो हमेशा गांव, गरीब व महिलाओं की बात करते है। पिछले 05 वर्ष छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने गरीब का चांवल छीना तो वहीं शराब घोटाला जगजाहिर हो गया। अब कांग्रेस को वापस आने का कोई अधिकार नहीं।

    मोदी जी ने दी पॉकेटमनी

    महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपार्कि ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों ने कोरोना कल में जो काम किया वह अद्भुत है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मोदी जी ने हम महिलाओं को मासिक पॉकेटमनी दी है।

    सुवा नृत्य का बनाया विश्व रिकार्ड

    IMG 20240312 WA0005

    महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता मिश्रा ने बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पाण्डेय का परिचय देते हुए बताया कि वे महिलाओं से दिल जुड़ी है। उन्होंने 20 हजार महिलाओं की उपस्थिति में सुवा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाया तो वहीं महिला सरपंचों को लोकसभा घुमा कर अनूठी पहल की है। उन्होंने तीज त्योहारों को महिलाओ के साथ मनाकर नहीं अपनापन दिखाया हैं।

    फाग गीतों पर किया नृत्य

    राष्ट्रीय नेत्री को अपने बीच पा कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन काफी उत्साहित नजर आए। डॉ सरोज पांडे ने उनके उत्साह को बढ़ाते हुए महिलाओं के बीच जाकर फाग गीत एवं करमा गीत पर साथ में नृत्य भी किया। जिससे उपस्थित हजारों की संख्या में महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, टिकेश्वर राठिया, आलोक सिंह, हितानंद अग्रवाल, अशोक चवलानी, चंद्रिका चंद्राकर,ऋतु चौरसिया, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, आलोक सिंह, परविंदर सिंह, मनहरण पटेल, डॉ केशरी सहित भाजपा नेतागण, प्रशानिक कर्मचारी व महिलाएं उपस्थित रही।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Sakti: बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    September 2, 2026

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026

    पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    September 2, 2026

    Prayagraj : ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, गुस्साए बाप ने खाई बदला लेने की कसम, फिर फिल्मी स्टाइल में उजाड़ दिया दामाद का पूरा घर, पढ़िए पूरी खबर​​​

    September 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,905 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,503 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियाँ पूर्ण — 4 सितम्बर को भव्य एवं दिव्य उत्सव

    September 2, 2026

    भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनोहारी झाँकियाँ रहेंगी आकर्षण का केन्द्र | लड्डू…

    Korba: निर्मला स्कूल की छात्रा काव्या शुक्ला का MBBS के लिए चयन

    September 2, 2026

    6 दशक पहले मुस्लिम शख्स ने की थी शुरुआत, समिति में थे आधे मुसलमान, अब पहली बार Only Hindu हुआ कोलकाता का यह जन्माष्टमी उत्सव

    September 2, 2026

    राशिफल 2 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.