Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हिजबुल मुजाह‍िद्दीन के तीन आतंकी यूपी पुलिस की गिरफ्त में, संदिग्धों में दो पाकिस्तानी नागरिक
    Featured

    हिजबुल मुजाह‍िद्दीन के तीन आतंकी यूपी पुलिस की गिरफ्त में, संदिग्धों में दो पाकिस्तानी नागरिक

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी एसटीएफ ने दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन आतंकियों को गिरफ्तार क‍िया है। ये लोग आईएसआई की मदद से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। एसटीएसफ के मुताबि‍क, प‍िछले कुछ समय से सूचना प्राप्‍त हो रही थी क‍ि कुछ पाक‍िस्‍तानी नागर‍िक, पाक‍िस्‍तानी खुफ‍िया एजेंसी आईएसआई की सहायता से नेपाल सीमा के रास्‍ते भारत में प्रवेश करने वाले हैं।

    यह भी सूचना प्राप्‍त हुई क‍ि ये लोग भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने का मंसूबा रखते हैं व आईएसआई के सहयोग से हिजबुल मुजाह‍िद्दीन के ट्रेन‍िंग कैंप में प्रशिक्षण भी ले चुके हैं।

    इस सूचना को एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक सर्विलान्स करते हुए विकसित किया गया तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दो पाकिस्तानी व्यक्ति भारत नेपाल सीमा के तटवर्ती गांव शेख फरेन्दा होते हुए, गुप्त रास्ते से भारत में प्रवेश करने वाले हैं।

    तीन अप्रैल को एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर द्वारा नेपाल-भारत (सोनौली बॉर्डर) से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है: 

    1- मोहम्मद अल्ताफ भट पुत्र खिजर मोहम्मट भट, निवासी मकान नम्बर 559, सादिकाबाद, रावलपिंंडी, पाकिस्तान

    2- सैय्यद गजनफर पुत्र सैय्यद मोहम्मद सैय्यद, निवासी-तरामणि चौक इरफानाबाद, एफ-87, हाउस नम्बर 19, जामिया अली मुर्तजा मस्जिद, इस्लामाबाद, पाकिस्तान

    3- नासिर अली पुत्र गुलाम अहमद अली निवासी कराली पोरा हवल श्रीनगर जम्मू एन्ड कश्मीर, भारत को गिरफ्तार कर लिया गया।

    संक्षिप्त विवरण

    मोहम्मद अल्ताफ भट उपरोक्त ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि उसका जन्म कश्मीर में हुआ था और कारगिल युद्ध के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन के एक मिलिटेन्ट के साथ जिहाद की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान चला गया । अलताफ ने बताया कि वह हमेशा से ही चाहता था कि कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बने।

    यह भी पढ़ें :  BALCO में स्थानीय ठेकेदारों के हितों की अनदेखी पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जताई चिंता

    इसी उद्देश्य से अलताफ ने पाकिस्तान पहुंचकर आईएसआई के निर्देशन में हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद कैम्प में जेहादी प्रशिक्षण लिया। अलताफ ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई, कश्मीर स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने के उद्देश्य से भारतीय लोगों को अपनी तंजीम में जोड़ रहे हैं। अलताफ़ हिजबुल मुजाहिदीन का साहित्य पढ़कर तथा अन्य जेहादी संगठनो के अमीर उस्तादों की तकरीरें (भाषण) सुनकर उनसे प्रभावित हुआ।

    अलताफ़ ने हिजबुल के कैम्प में असलहों की ट्रेनिंग की व लम्बे समय तक कैम्प में रहकर वहां के कमाण्डरों के दिशा-निर्देशन में काम किया। अलताफ़ को एचएम के मुजाहिदों से हिदायत मिली थी कि वो खुफिया तौर से नेपाल के रास्ते जम्मू-कश्मीर, भारत में पहुंचे जहां पर उसे आगे के प्लान के बारे में बताया जायेगा। अलताफ को नेपाल के काठमाण्डू में ही आईएसआई के हैंडलर के बताए अनुसार नासिर अली मिला जिसने अलताफ और गजनफर को फेक भारतीय आधार कार्ड उपलब्ध करवाए और नासिर ने ही इन दोनों को शेख फरेन्दा गाँव के रास्ते भारत आने के लिए बताया था।

    नासिर अली कश्मीर का रहने वाला है और व्हॉट्सअप के जरिए इसका सम्पर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई के सलीम नाम के व्यक्ति से हुआ था। सलीम ने नासिर को बताया कि तुम्हारे मामू गजनफर के साथ एक और व्यक्ति को पाकिस्तान से भेज रहा है, जो काठमाण्डु, नेपाल में मिलेंगे जिन्हें लेकर उसे जम्मू-कश्मीर, भारत जाना है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर अभियुकों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: माँ बाप से पैसा वसूलने बेटी ने दोस्तों संग रची अपने ही फर्जी अपहरण की साजिश, मां-बाप को एक वर्ष से देती रही धोखा, पढ़िए माता-पिता की आंखें खोल देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: युवक के आँसू देख केमिकल कारोबारी ने दे दी नौकरी, फिर उसी नौकर ने अपने मालिक को दी खौफनाक मौत, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर 

    यह भी पढ़ें: बोरी में तीन लाश बांधकर सोता था शख्स, जब कमरे से उठने लगी बदबू तो हुआ खौफनाक वारदात का खुलासा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026

    50 डॉक्टरों की टीम ने बचाई मर्चेंट नेवी अधिकारी की जिंदगी; फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा युवक, डॉक्टरों ने किया कमाल

    June 29, 2026

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,684 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले की शांतप्रिय आबो हवा को न जाने किसकी नजर लग…

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026

    राशिफल 29 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.