Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»युवक के आँसू देख केमिकल कारोबारी ने दे दी नौकरी, फिर उसी नौकर ने अपने मालिक को दी खौफनाक मौत, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर
    Featured

    युवक के आँसू देख केमिकल कारोबारी ने दे दी नौकरी, फिर उसी नौकर ने अपने मालिक को दी खौफनाक मौत, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तर प्रदेश
    आगरा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में केमिकल कारोबारी की हत्या उन्हीं के नौकर ने साथियों संग मिलकर कर दी। केमिकल कारोबारी ने उसके आंसू देखे तो रहम आ गया और उसे नौकरी पर रख लिया था। लेकिन कारोबारी को क्या पता था कि इस दरियादिली की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।

    नौकर ने ही लूट के लिए कर दी कारोबारी की हत्या

    मालकिन लता को डराकर अलमारी की चाबी मांगने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। न डरने और चाबी देने से मना करने पर उनको भी नहीं बख्शा। कारोबारी की पत्नी लता पर भी हमला कर दिया। लता ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार शोर मचाकर न केवल अपनी जान बचाई बल्कि बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि बदमाश नकदी व जेवरात समेट ले गए।

    कारोबारी के बेटे सुमित ने पुलिस को बताया कि वारदात में शामिल नौकर लोकेश ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। चार साल पहले नौकरी करने आया था। उसने अपनी मजबूरी बताई थी, तब पिता ने दरियादिली दिखाते हुए उसे काम पर रख लिया।
    उसके काम को देखकर कभी कभार घर भी बुला लिया जाता था। घर आने-जाने के कारण उसे पता चल गया था कि मां लता घर में अकेली रहती हैं। लोकेश कई बार नौकरी भी छोड़कर जा चुका था। वापस आकर काम करने लगता था। इससे काम पर रख लेते थे। तीन महीने पहले भी नौकरी छोड़कर चला गया था। दो दिन पहले फिर से दुकान पर आया। काम मांगा। पिता ने मजबूरी बताने पर काम पर रख लिया। सोमवार को काम पर नहीं आया। सुबह 10 बजे छोटे भाई रजत को कॉल किया था। काम पर आने की बात कह रहा था। मगर, आया नहीं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    जानबूझकर चुना दोपहर का समय

    सुमित ने बताया कि पिता भी रोजाना दुकान पर बैैठा करते थे। मगर, सोमवार दोपहर को अचानक घर आ गए थे। पुलिस का अनुमान है कि नौकर ने पहले रेकी की। उसे उम्मीद थी कि कारोबारी दुकान पर होंगे। घर में मालकिन अकेली मिल जाएंगी। वारदात के लिए दोपहर का समय चुना। मगर, कारोबारी घर में ही मिल गए। इस पर उनकी हत्या कर दी।

    भिड़ गईं मालकिन

    बाद में मालकिन से जेवरात लूटने के लिए नौकर दूसरी मंजिल पर गया था। उसे लग रहा था कि मालकिन बदमाशों के बारे में सुनकर डर जाएंगी। आराम से जेवरात निकालकर दे देंगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। वह शोर मचाने लगीं। इस पर उसने उन पर भी हमला बोल दिया। लहूलुहान कर दिया। मगर, उन्होंने अपना बचाव किया। बदमाशों से भिड़ गईं। मगर, अकेली होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। बाद में बदमाशों ने घर खंगाल डाला। इसके बाद भाग गए।

    कारोबारी की पत्नी लता और बेटे सुमित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लोकेश और उसके साथियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।

    इस घटना ने उन सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है जो अपने प्रतिष्ठानों या घर पर काम काज के लिए नौकर रखे हुए हैं । हालांकि ये भी सत्य है कि सभी नौकरों को एक ही चश्मे से नहीं देखा जा सकता लेकिन इस वारदात ने मालिकों के दिल मे खौफ पैदा कर दी है, पता नहीं कौन सा कर्मचारी कब ऐसी वारदातों को अंजाम दे दे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    यह भी पढ़ें: तुम्ही हो मेरी पत्नी..दबंग ने जबरन महिला वकील की भर दी मांग, फिर तान दी पिस्टल

    यह भी पढ़ें: पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा पति, सासु माँ की बात सुनकर पति के पैरों तले खिसक गई जमीन, जानें क्या है मामला

    यह भी पढ़ें: ये हैं यूपी बिहार के 10 बाहुबली..अपराध जगत से राजनीति में रखा कदम और सियासत में मचा दी खलबली

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026

    राशिफल 25 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 25, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोरबा जिले के 37 क्षेत्रों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    April 25, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026846 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026834 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026800 Views
    Don't Miss

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026

    बच्चों के अंतिम संस्कार की अलग परंपरा सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि भावनात्मक और वैज्ञानिक…

    Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    April 25, 2026

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    April 25, 2026

    चोरों ने दिखाया गजब का दुस्साहस, जब्त किए गए धान और वाहन का टायर थाने के अंदर से ही कर दिया पार, थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.