छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Peyush Bansal के बयानों और जमीनी वास्तविकता में अंतर सामने आने से समाज में आक्रोश है। संगठन ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि समय रहते इस विषय को गंभीरता से समझें और सभी धार्मिक प्रतीकों का सम्मान सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरबा स्थित Lenskart स्टोर्स का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों से संवाद किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि यदि किसी भी प्रकार का दबाव बनाया जाता है, तो वे संगठन से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यकर्ताओं द्वारा स्टोर में उपस्थित कर्मचारियों को तिलक लगाया गया एवं कलावा पहनाया गया, साथ ही हिंदू परंपराओं के सम्मान का संदेश दिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि हर परिस्थिति में वह कर्मचारियों के साथ खड़ा रहेगा।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि हिंदू आस्था के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव जारी रहता है, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
🚩 धर्म, संस्कृति और सम्मान की रक्षा हेतु संगठन सदैव प्रतिबद्ध है। 🚩
यह भी पढ़ें:;Maihar: नासिक घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, पुतला भी किया गया दहन

Editor in Chief





