Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 18, 2024Updated:June 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज मंगलवार 18 जून को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर पर मंगल की सप्तम दृष्टि बनी हुई है जिससे आज चंद्र मंगल की समसप्तक दृष्टि से धन योग का लाभ मेष, मिथुन और तुला राशि के जातक प्राप्त कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शुक्र, सूर्य और बुध का चंद्रमा के साथ नवम पंचम योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन किन-किन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि

    आज मंगलवार का दिन मेष राशि के लिए मंगलकारी रहेगा। सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आज आपको पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और साझेदारी के काम में आप सफलता पाएंगे। आज का दिन आपके व्यापार में नई तरक्की लाएगा और आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको आज लाभ मिलने का योग है। आपके पिता के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक व्यवसाय में लाभ की प्रबल संभावना है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे और मान सम्मान पाएंगे। लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता होगी।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में संयम से चलना होगा। साथ ही आज आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से भी अलर्ट रहने की जरूरत है। वैसे आज किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलेगी। आज मित्रों और परिवार के साथ यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों का आज आपको समाधान मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से आज आपको धन का लाभ मिल सकता है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर कारोबार के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखना होगा क्योंकि आपकी कोई बात आपके किसी करीबी को बुरी लग सकती है। वैसे आज आपकी राशि से पंचम भाव में चंद्रमा का संचार होना आपकी लव लाइफ और संतान के लिए अच्छा है। आज आपको संतान की ओर से खुशी मिलेगी साथ ही लव लाइफ में प्रेमी के साथ आज आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। जे लोग नया कारोबार व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। निवेश के मामले भी आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा।पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विवेक और सूझबूझ से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेना का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    ​कर्क राशि

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। लेकिन आज सितारे कहते हैं कि आपको व्यवहार और बातों में गंभीरता बनाए रखने की जरूरत है। आपके लिए जरूरी है कि आपको अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहना होगा, तभी आपको अपने काम में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। आज आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ेगा लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि इससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आज आपका खर्च बढेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

    ​सिंह राशि

    आज मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का संचार आपकी राशि से तीसरे भाव में हो रहा है ऐसे में आपको क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपका किसी न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भाइयों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किसी चली आ रही परेशानी से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यापार में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं, लेकिन आपको आज अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। धर्म कर्म और दान-पुण्य में आपकी रुचि रहेगी और इन पर भी आपका पैसा खर्च हो सकता है।

    ​कन्या राशि

    आज मंगलवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग बीते दिन से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार दिखेगा। आपको आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और कुछ रचनात्मक कार्य भी आज कर पाएंगे। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आपको अपने भाईय़ों और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज अध्यात्मिक विषयों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

    यह भी पढ़ें :  सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ....!

    ​तुला राशि

    तुला राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए उन्नतिदायक और सुखद रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज प्रतिष्ठा और लाभ का अवसर मिलेगा। आपको आज किसी पूर्व में किए काम को लेकर तारीफ मिल सकती है। यदि आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका अंत होगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा जिससे पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक दिशा में भी अनुकूल परिवर्तन होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है उनकी समस्या भी दूर होगी। आपकी राशि से आज बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है तो आज साझेदारी के काम में आपको संभलकर चलना होगा। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से आज आपका मन उत्साहित होगा। आज शाम आपके घर किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके खर्चे आज बढ़ सकते हैं।

    ​धनु राशि

    आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में हो रहा है चंद्रमा का संचार आपके लिए करियर में लाभ का सृजन कर रहा है। रोजगार के क्षेत्र में जो रुकावट चल रही थी आज वो दूर होंगी और आपको आज कुछ नया अवसर भी मिल सकता है। आज आपकी राशि में छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बना हुआ है। व्यापार में आपको आज लाभ के मौके मिलेंगे लेकिन आपको इसके लिए अधिक परिश्रम भी करना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको माता-पिता से भी स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से भी आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और शुभ कार्यों पर धन खर्च का योग बन रहा है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होग। आपके लिए आज यह भी जरूरी है कि अपने काम से काम रखें और बिना मांगे किसी को भी कोई सलाह न दें। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन मौज मनोरंजन में अधिक लगेगा इससे शिक्षा में परेशानी आएगी। आज आपको पैतृक धन संपत्ति का भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश के बारे में भी प्लान कर सकते हैं। लेकिन आपके लिए जरूरी है गैर जरूरी खर्च पर आज नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आपको आज जीवनसाथी की ओर से उपहार मिलने का भी योग है।

    ​कुंभ राशि

    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आप आज परिवार के छोटे बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हें कि आज आप भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आप आज किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपके संपर्क में भी आज वृद्धि होगी। आपकी बौद्धिक और स्मरण क्षमता का विकास होगा जिसका आप आज लाभ भी पा सकेंगे। ननिहाल पक्ष से आज आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आप लाभ पा सकेंगे।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आपका कोई संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। आपको घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आप कोई नया कारोबार व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपकी राशि में आज धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.