Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बचपन में हुई बड़ी बेइज्जती, बेहद दयनीय परिस्थिति के बावजूद आसमान छूने का था जुनून, आज केंद्र की हाई लेवल कमिटी का सदस्य है एक रिक्शेवाला का बेटा
    Featured

    बचपन में हुई बड़ी बेइज्जती, बेहद दयनीय परिस्थिति के बावजूद आसमान छूने का था जुनून, आज केंद्र की हाई लेवल कमिटी का सदस्य है एक रिक्शेवाला का बेटा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * रिक्शा चालक थे गोविंद जायसवाल के पिता नारायण
    * बचपन में लोगों ने दी उन्हें भी रिक्शा खरीदने की सलाह
    * मेहनत के बल पर हासिल की यूपीएससी में 48वीं रैंक

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहली घटना- ‘बाहर निकालो इसे, कैसे लड़कों से दोस्ती करते हो… दोस्त बनाने के लिए तुम्हें एक रिक्शेवाले का बेटा ही मिला।’ और महज 11 साल के एक लड़के को बेइज्जत कर उसके दोस्त के घर से निकाल दिया गया।

    दूसरी घटना- ‘क्यों पढ़ाई लिखाई के चक्कर में पड़े हो? पढ़ाई करके तुम्हें क्या मिलेगा? इससे अच्छा है दो रिक्शे खरीद लो। एक खुद चलाना और दूसरा किराए पर उठाना। तुम्हारे लिए यही सही रहेगा।’ जब पड़ोस के लोगों ने उसे किताबों में डूबे हुए देखा तो यही सलाह दी। लेकिन, इस लड़के की निगाहें कहीं और ही थी। वो खुद के साथ-साथ अपने उस पिता की जिंदगी में भी बदलाव लाना चाहता था, जो रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे थे।

    अपने साथ घटी इन दोनों घटनाओं को उस लड़के ने दिल से लगा लिया। दोस्त की घर हुई बेइज्जती और रिक्शा चलाने की सलाह मिलने के बाद उसे समझ आ चुका था कि जब तक वो अपने हालात नहीं बदलेगा, उसे हर मोड़ पर इसी तरह के अपमान के घूंट पीने पड़ेंगे। उसने अपने कुछ दोस्तों से पूछा कि ऐसी कौन सी नौकरी है, जिसे सबसे ऊंचा माना जाता है? जवाब मिला- आईएएस की नौकरी। बस उस लड़के ने ठान लिया कि राह में भले ही कितनी मुश्किलें क्यों ना आएं, वो आईएएस अधिकारी बनकर रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    गरीबी और तानों के बीच हासिल किया मुकाम

    इस लड़के का नाम था गोविंद जायसवाल। शनिवार को जब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया तो उसमें सदस्य सचिव के तौर पर आईएएस अधिकारी गोविंद जायसवाल का नाम रखा गया। गरीबी के हालात और समाज के तानों से लड़ते हुए गोविंद ने आईएएस अधिकारी तक का सफर तय किया। हालांकि, उनकी ये मंजिल आसान बिल्कुल नहीं थी। सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर उनके घर के आर्थिक हालात थे, जिन्होंने कदम-कदम पर उनका रास्ता रोका।

    रिक्शा चलाकर पिता ने बच्चों को पढ़ाया

    गोविंद जायसवाल के पिता नारायण रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। जब खर्चे बढ़े तो उन्होंने कुछ रिक्शे खरीदे और एक सरकारी राशन की दुकान पर किराए पर लगा दिए। गोविंद के अलावा नारायण की तीन बेटियां भी थीं। आर्थिक हालात खराब होने के बावजूद उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने दी। तीनों बेटियों के ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने इन्हीं रिक्शों से होने वाली मामूली कमाई से अपनी तीनों बेटियों की शादी की। अब परिवार की उम्मीदें केवल गोविंद पर टिकी थीं। उधर गोविंद भी अपने लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में पूरी शिद्दत से लग गए।

    कभी-कभी नहीं खाते थे एक वक्त का खाना

    वाराणसी में रहकर तैयारी करने के दौरान पिता ने जब देखा कि एक कमरे के घर में उनका बेटा अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा है, तो उन्होंने उसे यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली भेज दिया। दिल्ली आकर गोविंद ने जहां एक तरफ अपनी तैयारी जारी रखी, तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक खर्चे पूरे करने के लिए बच्चों को गणित का ट्यूशन देने लगे। गोविंद के पास कभी-कभी स्थिति ऐसी भी आती थी कि पैसों की कमी की वजह से वो एक वक्त का खाना भी छोड़ देते थे। जब दिक्कतें बढ़ीं तो उनके पिता ने गांव में अपनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया।

    यह भी पढ़ें :  Bheelwara: नौकरी का झांसा देकर दोस्ती, फिर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन; आरोपी शाहिद मंसूरी गिरफ्तार

    तैयारी के दौरान जब खड़ा हुआ बड़ा संकट

    गोविंद पूरे मन से अपनी तैयारी में लगे थे, लेकिन अभी शायद उनके सामने मुश्किलों का दौर और लंबा चलना था। उनके दिल्ली रहने के दौरान पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें रिक्शा चलाना बंद करना पड़ा। ऐसे में गोविंद के सामने संकट खड़ा हो गया। तैयारी बीच में छोड़कर वो घर नहीं लौट सकते थे, क्योंकि ऐसा करने से पूरा परिवार निराश हो जाता। उनके पास कोई जमा-पूंजी भी नहीं थी, जिससे वो कोई छोटा-मोटा काम शुरू कर सकें। इसी उधेड़बुन में लगे गोविंद ने तय किया वो अपनी तैयारी जारी रखेंगे और साल 2006 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। अपने पहले ही प्रयास में गोविंद को 48वीं रैंक हासिल हुई।

    पहली सैलरी से कराया पिता के पैर का इलाज

    आईएएस अधिकारी बनने के बाद अपनी पहली सैलरी से गोविंद ने पिता के घायल पैर का इलाज कराया। गोविंद बताते हैं कि अगर आप सफल होना चाहते हैं तो कभी भी अपनी परिस्थितियों के आधार पर अपने लिए लक्ष्य तय मत कीजिए। अगर वो एक रिक्शा चलाने वाले के बेटे होकर आईएएस अधिकारी बन सकते हैं, तो फिर कोई भी ये सपना देख सकता है। महज 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बनने वाले गोविंद जायसवाल को अब शिक्षा मंत्रालय की हाई लेवल कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: ‘मैं दो बार मर चुकी, बाबा ने दोनों बार जिंदा कर दिया’. भोले बाबा की महिला भक्त का दावा

    यह भी पढ़ें: नींद में ही हृदयगति रुकने से बीएसएफ जवान की मौत, सीमा सुरक्षा बल में शोक की लहर

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    यह भी पढ़ें: होम मिनिस्ट्री ने साइबर फ्रॉड के लिए बदल दिया हेल्पलाइन नंबर, अपने मोबाइल पर तत्काल कर लें सेव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 12 जून 2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर…

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.