Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पहली नजर में प्यार, 8 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, फिर शादी के दो महीने बाद ही शहीद हो गए कैप्टन अंशुमान सिंह, आप भी सुनें कैप्टन की पत्नी से भावुक कर देने वाली लव स्टोरी
    Featured

    पहली नजर में प्यार, 8 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, फिर शादी के दो महीने बाद ही शहीद हो गए कैप्टन अंशुमान सिंह, आप भी सुनें कैप्टन की पत्नी से भावुक कर देने वाली लव स्टोरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 7, 2024Updated:July 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सियाचिन में अपने साथी सैनिकों को आग से बचाते हुए कैप्टन अंशुमान सिंह ने अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी शहादत के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से नवाजा है।

    यह वीरता पुरस्कार लेने के लिए जब उनकी विधवा स्मृति सिंह पहुंची तो राष्ट्रपति भवन के सभागार में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मौके पर मोजूद थे।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक छोटी सी क्लिप में स्मृति सिंह और कैप्टन अंशुमान सिंह की मां को राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्मृति को हाथ जोड़ते हुए दिखाया गया है। वॉयसओवर उनके दिवंगत पति के बलिदान की प्रशंसा चल रही होती है। एक्स के एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “अपनी खुद की सुरक्षा की परवाह किए बिना उन्होंने एक बड़ी आग की घटना में कई लोगों को बचाने के लिए असाधारण बहादुरी और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।”

    जुलाई 2023 में शॉर्ट सर्किट के कारण सियाचिन में भारतीय सेना के गोला-बारूद के ढेर में सुबह 3 बजे आग लग गई थी। जब आग लगी तो कैप्टन अंशुमान सिंह ने फाइबर-ग्लास की झोपड़ी के अंदर फंसे लोगों को बचाने में मदद की। आग पास के मेडिकल जांच शेल्टर में फैल गई तो कैप्टन अंशुमान सिंह ने अंदर से जीवन रक्षक दवा निकालने की कोशिश की। दुर्भाग्य से वे गंभीर रूप से जल गए और उनकी मृत्यु हो गई।

    स्मृति सिंह ने कहा, “वह बहुत सक्षम थे। वह मुझसे कहते थे कि मैं अपने सीने में पीतल के साथ मरूंगा। मैं एक साधारण मौत नहीं मरूंगा।”

    यह भी पढ़ें :  New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए उन्होंने कहा: “हम अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले दिन मिले थे। मुझे पहली नजर में उनसे प्यार हो गया था। एक महीने के बाद ही उनका चयन सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC) में हो गया। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति थे। उसके बाद हम आठ साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और फिर हमने सोचा कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए, इसलिए हमने शादी कर ली।”

    उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से शादी के दो महीने के भीतर उन्हें सियाचिन में तैनात कर दिया गया। 18 जुलाई को हमने इस बारे में लंबी बातचीत की कि अगले 50 सालों में हमारा जीवन कैसा होगा। हम एक घर बनाएंगे, बच्चे पैदा करेंगे। 19 तारीख की सुबह मुझे फोन आया कि वह अब नहीं रहे। पहले 7-8 घंटों तक हम यह स्वीकार ही नहीं कर पाए कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। आज तक मैं इस दुख से उबरने की कोशिश कर रही हूं। सोच रही हूं कि शायद यह सच नहीं है। अब जब मेरे हाथ में कीर्ति चक्र है तो मुझे एहसास हुआ कि यह सच है। लेकिन कोई बात नहीं, वह एक हीरो हैं। हम अपनी जिंदगी को थोड़ा संभाल सकते हैं क्योंकि उन्होंने बहुत कुछ संभाला है। उन्होंने अपनी जिंदगी और परिवार को त्याग दिया ताकि बाकी तीन परिवार बच सकें।”

    Cpt #AnshumanSingh was awarded the #KirtiChakra (posthumously). It was an emotional moment for his wife, Veer Nari Smt. Smriti, who accepted the award from President Smt. Droupadi Murmu. Smt. Smriti shares the inspiring story of her husband's commitment and dedication to the… pic.twitter.com/HfqWsJAnsv

    — Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) July 6, 2024

    यह भी पढ़ें: PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही 11 महिलाएं हुई बेवफा ! घर परिवार छोड़ प्रेमियों संग फरार

    यह भी पढ़ें :  मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    यह भी पढ़ें: कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

    यह भी पढ़ें: दुल्हन को लेकर ख़ुशी ख़ुशी घर लौटी बारात, फिर 2 घण्टे बाद दूल्हे ने कर ली खुदकुशी, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,836 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,278 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष…

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.