Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तृतीय विश्व युद्ध हुआ तो आपके पास होना चाहिए ये 10 चीजें और रखनी होंगी 5 सावधानियां
    Featured

    तृतीय विश्व युद्ध हुआ तो आपके पास होना चाहिए ये 10 चीजें और रखनी होंगी 5 सावधानियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    तीसरे विश्व युद्ध की अवधारणा दशकों से गहन अटकलों और बहस का विषय रही है। पहले दो विश्व युद्धों के विनाशकारी प्रभाव अभी भी वैश्विक स्मृति में अंकित हैं, ऐसे में एक और बड़े पैमाने पर संघर्ष का विचार भयावह और सम्मोहक दोनों है। ऐसे में आप क्या कर सकते हैं जबकि तीसरा विश्‍व युद्ध होगा तो।

    2 साल से जारी है रूस-यूक्रेन का युद्ध

    रूस-यूक्रेन जंग को शुरू हुए 2 साल हो चले हैं। इस बीच इजरायल और हमास का युद्ध भी जारी है। दूसरी ओर ईरान और अमेरिका में तनाव तथा चीन ताईवान में संघर्ष जारी है। भारत और पाकिस्तान के बीच पीओके को लेकर संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा भारत और चीन के मध्य चल रहा सीमा विवाद भी किसी से छिपा हुआ नही है।  उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच भी तनाव है। ऐसे में यदि युद्ध के सभी मोर्चे खुल जाते हैं तो तीसरा युद्ध होने की संभावना बड़ जाएगी, जबकि इस वक्त दुनिया के कई देशों के पास परमाणु बम है।

    यदि वर्ल्ड वार हुआ तो आप जनता को क्या करना चाहिए?

    दिसंबर 2022 इंटरनेशनल फर्म Ipsos की ओर से कराए गए एक सर्वे में शामिल 34 देशों के ज्यादातर लोगों ने माना कि जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। भारत भी इस सर्वे का हिस्सा था, यहां करीब 79 प्रतिशत लोगों ने युद्ध की आशंका जताई है।

    सुरक्षित रहने वाले देश 

    बताया जाता है कि यदि तीसरा विश्‍व युद्ध हुआ तो कुछ ही देश इससे सुरक्षित रह पाएंगे और उनमें से प्रमुख हैं- भूटान, अंटार्कटिका, फिजी, आईसलैंड, ग्रिनलैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, इंडोनेशिया और तुवालू।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    ठेठ ग्रामीण इलाके रहेंगे सुरक्षित 

    भारत ही नहीं देश दुनिया के वे सभी इलाके युद्ध से सुरक्षित रह सकते हैं जो कि ठेठ ग्रामीण क्षेत्र हैं। इंटिरियर इलाकों में युद्ध की आग नहीं पहुंच पाएगी। यदि आप घनी शहरी आबादी में रहते हैं तो आपको भी सुरक्षित ठिकाने ढूंढने होंगे। यदि आप समाज और सरकार का सहयोग कर सकते हैं तो पहले अपने परिवार को सुरक्षित जगह पर रखें।

    काम की 10 वस्तुएं

    1. लालटेन : मोमबत्ती कुछ देर जलने के बाद बुझ जाती है, लेकिन लालटेन बहुत देर तक जलती है। इसी के साथ आपके पास टॉर्च भी होना चाहिए।

    2. सिगड़ी : गैस चूल्हा और इलेक्ट्रीक चूल्हा युद्ध में किसी काम का नहीं रहेगा तब सिगड़ी बहुत काम आएगी। जिस पर आपातकाल में खाना पकाया जा सकता है।

    3. मल्टीपल पेचकस: यह बहुत काम की चीज है। आपके मशीनरी बॉक्स में इस पेचकश का होना बहुत जरूरी है। इसी के साथ ही आप मल्टीपल ड्रिल मशीन भी रख लें तो अच्छा है

    4. चकमक पत्थर : हालांकि यदि आपके पास मासिच या लाइटर है तो इस पत्थर को रखने की जरूरत नहीं। लेकिन आपातकाल में आग जलाने के लिए यह बहुत काम का है।

    5. फोल्डिंग डंडा : मजबूत प्लॉस्टिक या स्टीक का एक ऐसा फोल्डिंग स्टीक जो आधे हाथ बराबर का होता है, लेकिन जब इसे खोला जाए तो यह लगभग 4 से 5 फुट का हो सकता है। यह भी बहुत काम का है।

    6. घट्टी, सिलबट्टा और खल बत्ता : अब आजकल घरों में आनाज पीसने की छोटी घट्टी नहीं मिलती हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी यह पाई जाती है। इसी तरह मसाला आदि पीसने का पत्थर, या खलबत्ता भी बहुत काम का होता है।

    यह भी पढ़ें :  कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    7. कंपास : उत्तर और दक्षिण दिशा बताने वाला जेब में रखने वाला एक छोटा सा गोल कंपास या यंत्र बहुत काम का होता है। यह आपको बताएगा कि किस दिशा में उत्तर और किस दिशा में दक्षिण है। इससे से आप अपनी स्थिति का पता लगा सकते हैं। यह यंत्र किसी गाइड की तरह काम आएगा।

    8. खाद्य सामग्री : जैसा कि रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास में देखा गया कि लोगों के घर दुकान अदि सभी टूट गए हैं। अब लोगों के पास खाने का सामान नहीं और पीने का पानी भी नहीं है। आपको भी इसकी चिंता अभी से ही करना चाहिए।

    भले ही युद्ध हो या न हो लेकिन आपके पास पर्याप्त किराना सामान सुरक्षित रहने की जगह होना चाहिए और पानी का स्टॉक भी होना चाहिए। सूखे मेवे यानी कि काजू, बादाम, मूंगफली, अखरोट, पिस्ता आदि। इसी के साथ ही चना, गुड़, अचार, सत्तू आदि ऐसे खाद्य पदार्थ रखें जो कभी खराब नहीं होते हैं।

    9. बैटरी या सेल वाला रेडियो : आपके पास ऐसा रेडियो होना चाहिए जो बैटरी से चलता हो और जिसे चार्ज किया सकता हो। यदि यह नहीं मिले तो सेल वाला रख सकते हैं। इसके साथ ही एक्ट्रा सेल भी रखना होंगे। यह रेडियो आपको देश दुनिया का अपडेट देता रहेगा।

    10. केटली और सुराही : केटली चाय की भी होती है और अन्य तरह के ज्यूस रखने के लिए भी होती है। इसी तरह सुराही पानी की होती है। केटली में आप बहुत देर तक कोई चीज ताजा और गर्म रख सकते हैं तो बालु की मिट्टी से बनी सुराही में पानी ठंडा, स्वच्छ और शीतल बना रहता है।

    यह भी पढ़ें :  लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा 'गोल्ड मेडल'

    पांच सावधानियां 

    1. भीड़ भरे इलाके से दूर रहें। सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करें।

    2. घबराएं नहीं और किसी भगदड़ में शामिल न होकर शांति एवं समझदारी से काम लेना चाहिए।

    3. आपको अपने घर के जरूरी कागजात, गोल्ड और कैश को सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए।

    4. अपने बच्चों को सही शिक्षा देकर युद्ध से सुरक्षित रहने के तरीके बताना चाहिए।

    5. किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाना चाहिए और किसी अफवाह के झांसे नहीं आना चाहिए। स्वविवेक का उपयोग करें।

    यह भी पढ़ें: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी को BJP देगी कड़ी टक्कर, केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.सुरेंद्रन का ऐलान

    यह भी पढ़ें: ‘हमे एक साथ जलाना-अकेला मत छोड़ना’, शादी के 3 महीने बाद दोनों की मौत, रूला देगी ये लव स्टोरी

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी हुए सख्त, 20 दिनों तक बुलडोजर कार्रवाई का शेड्यूल तैयार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,066 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026912 Views
    Don't Miss

    विश्व रक्तदाता दिवस पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा भारतीय रेड…

    सरकार ने 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल को दी मंजूरी, गडकरी ने बताया पूरा प्लान

    June 15, 2026

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.