Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 19 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 19 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 19 फरवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार बुध ग्रह की राशि मिथुन में होने वाला है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और मृगशिरा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों के कमाई के साधन बढ़ेंगे और कन्या राशि वालों के करियर में अच्छी तरक्की होगी। वहीं मेष राशि वाले दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने से बचें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

    मेष राशि

    मेष राशि वाले सप्ताह के पहले दिन बेवजह के झगड़े और झंझटो से दूर रहें और अपने काम पर फोकस रखें। आपको किसी दूसरे के मामले में नहीं बोलना चाहिए, अन्यथा समस्या हो सकती है। स्वभावी जल्दबाजी से बचें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का डर है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही थी तो वह दूर हो जाएगी। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं और उन्हें पूरा करने में दिक्कत आ सकती है।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन खास होगा। आपके खर्चों में कमी आएगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कानूनी मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। आज अगर पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर अमल करना चाहिए। नौकरी पेशा और व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और कमाई के साधन बढ़ेंगे। आप अपना काम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी और विदेश जाने का मौका भी मिलेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। करियर को लेकर आपको कोई फैसला लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिससे अधिकारी आपसे नाराज होंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आपको परिवार के किसी सदस्य से उपहार मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  नाना पाटेकर के 27 एकड़ में फैले फ़ार्महाउस की 10 INSIDE PHOTO, जहां राजकीय सम्मान के साथ किया गया उनका अंतिम संस्कार

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा काम करने की योजना बना रहे है तो आपकी योजना सफल होगी। परिवार में जीवनसाथी और बच्चों के करियर को लेकर आप कोई फैसला ले सकते हैं। बिजनस में अगर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी काम के चलते आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी यदि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे तो उन्हें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन उनमें ढिलाई न बरतें बल्कि डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। आपको उपहार के रूप में कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश में रहेंगे, जिससे आपकी कोशिशें सफल होंगी। बिजनस में आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिलने की आशंका बन रही है। मन में चल रही परेशानियों के बारे में आप किसी दोस्त से बात कर सकते हैं, जिसकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ मान सकते हैं। अगर आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और प्रभावशाली लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन शुभ रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और यदि आप किसी उद्देश्य से बाहर जा रहे थे, तो वह उद्देश्य भी पूरा होगा। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और यदि आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई चिंता थी तो वह भी दूर हो जाएगी। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लग जाने के कारण उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है। सायंकाल के समय किसी योजना से अच्छा आर्थिक लाभ होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और कुछ नई योजनाओं पर सोच-समझकर पैसा लगाना होगा। आपको अपने ससुराल वालों से सम्मान मिलेगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आप बच्चों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे मन शांत रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार से आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप दोनों के बीच बहस भी हो सकती है। व्यापार में यदि आपने पार्टनरशिप में कोई योजना फाइनल की थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में दिक्कत आएगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। सायंकाल के समय देव दर्शन और पूजा पाठ मे मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। आपको हर काम आज सोच-समझकर करना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी पेशा और व्यापारियों के आज कुछ काम पूरे न होने से चिंतित रहेंगे, जिसकी वजह से लाभ भी ज्यादा नहीं होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा परीक्षा में सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। भाइयों का साथ मिलने से घर के अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी की साथ मिलने से आपकी कई चिंताएं कम होंगी और उनकी सलाह से फायदा भी मिलेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का सम्मान बढ़ेगा और उन्हें किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है, लेकिन पुरानी नौकरी पर ही टिके रहें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने प्रतिद्वंद्वी की बातों से प्रभावित होने से बचना होगा। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी समाप्त हो जाएगा।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन दान-पुण्य के काम में जोड़कर नाम कमाने का रहेगा। आप आध्यात्मिक कार्यों में आगे बढ़ेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग करेंगे। बिजनस करने वाले लोग कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो उनके लिए अच्छा होगा। कामकाज में अधिक व्यस्त होने के कारण शारीरिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे, जो बाद में बढ़ सकती है। खान-पान में अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से बचें, अन्यथा पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026

    आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज…

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.