Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

    July 11, 2026

    सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए

    July 11, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती दस्तावेजों का सत्यापन शुरू, 15 जुलाई तक देनी होगी जानकारी

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 18 फरवरी दिन मंगलवार को आज चंद्रमा का गोचर दिन रात चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुक्र और चंद्रमा के एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में रहेंगे। ऐसे में आज वसुमति नामक योग बनेगा। जिससे आज मंगलवार का दिन मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी होगा। देखें आज मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे, कैसा बीतेगा दिन, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज के दिन मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य सफल बनाएग। किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप आज बिजनेस में कुछ उलझनों का सामना कर सकते हैं। साझेदारों से तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज के दिन सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मन के भटकाव से बचना होगा। आज आपको शाम के समय कुछ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आप लाभ पा सकेंगे।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपको दिन भर कार्य व्यापार में छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। आपको आज किसी अटके हुए धन के मिलने से भी खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। आज नौकरी करने वाले लोग अगर दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो आज उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: फर्जी लेटरहेड एवं हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर दस्तावेज तैयार करने वाला च्वॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरी मे आपकी स्थिति आज अनुकूल रहेगी। सहयोगियों और मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आज आपको कारोबार और शेयर में सतर्कता से धन लगान होगा, निवेश में जोखिम नुकसान का कारण बन सकता है। आज सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के काम की लोग प्रशंसा करेंगे। मित्रों और परिचितों से आपको सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे, कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लोगों के लिए के लिए आज के सुखद रहने वाला है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार होगा। परिवार के लोगों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपका पद और प्रभाव बढेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ पाने के लिए काफी प्रयास करना होगा। आज आपको अपने घर या कारोबार में किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए। मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचें, ईश्वर का ध्यान करते हुए अपना काम करते रहें, चिताओं का निवारण हो जाएगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेाग। आप आज जिन भी कार्यों को करने का प्रयास करेंगे उसमें आपको आज पूरा सफलता मिलेगी। अगर आप कोई काम दूसरों से करवाने की सोचेंगे तो वह आगे के लिए टल सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को आज स्वयं करने की कोशिश करें। छात्रों को आज दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से उसका भी निदान हो सकता है। वाणी और क्रोध पर आपको आज नियंत्रण रखना होगा।

    यह भी पढ़ें :  करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके परिवार में कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद में बिता सकते हैं। लेकिन आपके लिए जरूरी होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्य पर भी ध्यान दें नहीं तो दूसरों के चक्कर में आपका स्वयं का काम खराब हो सकता है। आज शाम के समय आप किसी नजदीक या दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट और लाभ मिलेगा। आपके लिए आज जरूरी है कि खर्च पर काबू करें और भावुकता से बचे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी और सहकर्मी भी आपको उलझन एवं परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में आज आपको अपने अधिकारियों के तालमेल बनाकर रखना होगा जिससे आपको उनसे सहयोग मिल पाएगा। वैसे आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको आज विदेश यात्रा के मामले में भी कामयाबी मिल सकती है। सुख साधनों की चाहतों और शौक पर धन खर्च हो सकता है।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल रहेंगे। आपके पिता की सेहत ठीक नहीं तो तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, लाभ वृद्धि से खुशी मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग लेने का संयोग बनेगा।

    यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की तरह छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो सकता है मदरसा बोर्ड; वक्फ बोर्ड ने CM साय को लिखा पत्र

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातक आज भावुक और दयालु रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आज आप आगे आ सकते हैं। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से उनको आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने की खुशी होगी। नौकरी में भी आज के दिन आपके लिए अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। आप आज जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिता सकते हैं और उनको शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते है। पारिवारिक जीवन में आपको आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा साथ ही माता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद और सकारात्मक रहेगा। आप किसी भौतिक सुख साधनों के मिलने से प्रसन्न होंगे। जमीन, वाहन आदि खरीदने के प्रयास भी आज आपके सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके लिए आज का दिन किसी स्रोत से अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। संतान की सफलता से आज आपका मन प्रसन्न होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। अगर आपकी संतान से जुड़ी कोई समस्या थी तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। कोई खास उपलब्धि हासिल होने से आप खुशी पाएंगे। मीन राशि के छात्र आज प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज कारोबार में किसी पूर्व परिचित की मदद से फायदा हो सकता है। आपको आज पिता से भी लाभ मिलेगा और आपको आज सरकारी क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी।

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

    July 11, 2026

    सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए

    July 11, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती दस्तावेजों का सत्यापन शुरू, 15 जुलाई तक देनी होगी जानकारी

    July 11, 2026

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,737 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा की आवश्यक बैठक दिनांक 11 /07/2026 दिन शनिवार…

    सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए

    July 11, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती दस्तावेजों का सत्यापन शुरू, 15 जुलाई तक देनी होगी जानकारी

    July 11, 2026

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.