Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान
    Featured

    बालको ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 1, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वीप के अंतर्गत अंबेडकर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ जिला पंचायत, कोरबा एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा, कोरबा की नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई शामिल थी। कार्यक्रम की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के वक्तव्य भाषण से हुई। मतदाता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटक का मंचन किया गया।

    IMG 20240501 WA0065

    कार्यक्रम में बालको कर्मचारियों एवं समुदाय के लगभग 600 लोगों ने हिस्सा लिया। कंपनी ने चुनावी तैयारियों में मतदाताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न पहल की शुरुआत की है- संयंत्र के अंदर विभिन्न जगहों पर विडियो स्क्रीनिंग, परसाभाटा गेट पर कर्मचारियों के लिए ऑडियो एनाउंसमेंट, दैनिक पत्रिका बालको टुडे के द्वारा जागरूकता संदेश और समुदाय में बैनर, फ्लैक्स तथा चलित वाहन के माध्यम से ऑडियो एनाउंसमेंट जैसे पहल शुरू की गई है।

    IMG 20240501 WA0067

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा ने कहा कि वोट डालने का अधिकार हमें संविधान से मिला है। लोकतंत्र के इस पर्व में आप सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। मताधिकार के लिए अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 7 मई के दिन आप सभी घरों से निकल कर अपने पास के मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने स्वीप के माध्यम से किए जा रहे कार्यक्रम के विषय में कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आप सभी को जागरूक करने के साथ यह भी बताना है कि आप भी अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान की समीक्षा उपरांत संगठनात्‍मक पूर्णता एवं संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने बैठक आयोजित

    IMG 20240501 WA0064

    श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने बालको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालको ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप अपना मतदान जरूर करें और अपने आसपास के मतदाताओं को भी वोट का महत्व बताते हुए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने आम मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई।

    बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि देश की प्रगति में सभी नागरिकों का योगदान जरूरी है। लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व को हमें उत्साह पूर्वक मनाना है। देश की प्रगति के लिए शत-प्रतिशत मतदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कंपनी मताधिकार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। विश्व मजदूर दिवस पर उन्होंने बालको के श्रमवीरों से आह्वान किया कि जिस तरह आप सभी ने कंपनी को आगे बढ़ाया है एकजुट होकर चुनाव में मतदान कर भारत के लोकतंत्र को मजबूत करें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026

    राशिफल 16 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 16, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026376 Views

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 202661 Views

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 202651 Views
    Don't Miss

    भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    March 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान…

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    deepaksahu1411@gmail.com

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.