Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बहराइच हिंसा के पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल दो आरोपी अस्पताल दाखिल, नेपाल भाग रहे थे
    Featured

    बहराइच हिंसा के पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल दो आरोपी अस्पताल दाखिल, नेपाल भाग रहे थे

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 18, 2024Updated:October 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63542258017292145874528dcae9ce2400038dd1c9c72d303b8d8860742ff64cd263d0fe1689af19b0481d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराईच में हिंसा के दो मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम घटना वाले दिन से ही दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. हालांकि, गुरुवार को पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन मिल गई, जिसमें दोनों को ट्रेस कर लिया गया. इन आरोपियों के नाम सरफराज उर्फ ​​रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. ऐसी भी खबरें आई हैं कि दोनों आरोपियों का नेपाल बॉर्डर के पास हांडा बशहरी नहर के पास एनकाउंटर कर दिया गया है.

    पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

    एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा, ‘फिलहाल मुठभेड़ में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुठभेड़ में दो लोगों को गोली लगी है.’ फिलहाल इस मसले पर पुलिस मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

    आरोपी की बहन का बयान आया सामने

    एनकाउंटर की घटना के बाद अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कल शाम चार बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज और फहीम और एक अन्य युवक को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ले गयी. मेरे पति और मेरे जीजाजी भी कहाँ गये. उनके बारे में थाने से कोई सूचना हमारे परिवार को नहीं मिली है. हमें डर है, वे मुठभेड़ में मारे गए होंगे.

    यह भी पढ़ें :  Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    दोनों आरोपी रामगोपाल की हत्या में शामिल थे

    इस एनकाउंटर को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी बैराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे. दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामगोपाल पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें अब्दुल हमीद की छत पर चार से पांच लोग नजर आ रहे हैं. इसी छत पर रामगोपाल की गोली मारकर हत्या की गई थी।

    बहराइच में कैसे भड़की हिंसा?

    बता दें कि बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा रविवार शाम छह बजे दुर्गा प्रतिमा यात्रा में शामिल हुए थे. यात्रा जैसे ही महाराजगंज बाजार से गुजर रही थी, दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. बताया जाता है कि इसी दौरान छत से पत्थर फेंके गये, जिससे भगदड़ मच गयी.

    रामगोपाल की गोली मारकर हत्या के बाद हंगामा

    बवाल के दौरान छत की मुंडेर पर रामगोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामगोपाल की मौत की खबर फैलते ही महाराजगंज इलाके में जमकर हंगामा हुआ. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. अगले दिन भी हिंसा जारी रही और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान में लिया. अब स्थिति सामान्य है.

    यह भी पढ़ें: ग्राहकों के 5 लाख लेकर बैंक का कैशियर ही हो गया फरार, शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पानी पीना तो चाहते हैं, लेक‍िन प्‍यास ही नहीं लगती? तो ये ट‍िप्‍स बढ़ा सकते हैं पानी का इनटेक, निखरेगा चेहरा

    यह भी पढ़ें :  सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान...

    यह भी पढ़ें: सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, जानिए इसका एक दिन का कितना खर्चा आता है

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,932 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,511 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,383 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    आज का राशिफल: वैदिक पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया सुबह 07 बजकर 06…

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.