Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या: कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, एक साल पहले हुआ था मर्डर
    Featured

    नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या: कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, एक साल पहले हुआ था मर्डर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250109 084021
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: शादीशुदा महिला की फेसबुक पर एक नाबालिग लड़के से दोस्ती हुई। दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ी और मोहब्बत हो गई। जब पति ने इस इस बात को विरोध किया तो उसे बेरहमी से मार डाला। कोर्ट ने एक साल पहले हुए इस जघन्य हत्याकांड में पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि उसके प्रेमी और अन्य साथी को नाबालिग होने की वजह से किशोर न्यायालय में भेज दिया गया है।

    विस्तार से जाने पूरा मामला

    अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पति की कातिल पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अब पति की हत्या के जुर्म में पत्नी को सारी उम्र जेल में बितानी पड़ेगी। इस जघन्य हत्याकांड में महिला के साथ उसका प्रेमी और प्रेमी का दोस्त भी शामिल था। उन दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से किशोर न्यायालय में मामले की सुनवाई करने के निर्देश दिए गए है।

    एक साल पहले हुई थी हत्या

    एक साल पहले 6 जनवरी 2023 को कैंट के कांधरपुर निवासी रोहित कुमार की उसकी पत्नी आरती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरती ने अपने प्रेमी को फोन करके बताया कि उसके पति ने आज भी उसके साथ मारपीट की है जिसके बाद आरती का प्रेमी अपने दोस्त के साथ मोटर साइकिल से उसके घर आया। जहां पर इन लोगों ने मुर्गा खाया। उस दिन आरती का पति रोहित काफी नशे था। जिस वजह से इन तीनों लोगों ने मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। फिर आरती के प्रेमी ने रोहित की गर्दन दबाई। आरती ने पैर पकड़े और उसके फिर गर्दन पर पास में रखे हंसिये से कई वार किए जिससे उसकी गर्दन कट गई और रोहित की मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में.....!

    अब जाने पुलिस ने जांच में क्या पाया

    पुलिस ने 7 जनवरी 2023 को शव को बरामद किया और मौके से मिले कुछ सबूत के आधार पर 8 जनवरी 2023 को आरती के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने आरती और कत्ल में प्रयुक्त हंसिये को भी बरामद कर लिया।

    दो साल पहले हुई थी फेसबुक पर दोस्ती

    पुलिस पूछताछ में आरती के प्रेमी और उसके दोस्त ने बताया कि करीब 02 साल पहले फेसबुक के माध्यम से ग्राम कांधरपुर की आरती पत्नी रोहित कुमार से दोस्ती हो गयी थी। फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गयी। मैं मुम्बई में कार मिस्त्री की दुकान पर काम करता था और जब भी बरेली आता था तो आरती से मिलता था। एक दिन आरती ने कहा कि मेरा पति रोहित शराबी किस्म का है, मुझे परेशान करता है और मारता-पीटता है। मुझे इससे छुटकारा दिला दो तो करीब 10-11 दिन पहले मैं मुम्बई से अपने गांव केसरपुर आया और दोहरा रोड पर एक कमरा किराये पर ले लिया, जहाँ आरती मुझसे मिलने आती रहती थी। यह बात उसके पति को मालूम हो गयी, तब उसके पति रोहित ने आरती के साथ मारपीट की थी। अनुज ने बताया कि मेरी अपने गांव के विवेक से अच्छी दोस्ती है। विवेक भी मेरे कमरे पर आ जाता था, तो मैंने विवेक की आईडी पर एक सिम आरती को लेकर दिया था। जिससे हम लोगों की बातचीत होती रहती थी।

    हत्या कर बाइक से शव ले जाकर फेंका

    6 जनवरी 2023 को आरती ने कहा कि आज भी रोहित मुझे परेशान कर रहा है। तब मैं अपने गांव से अपने दोस्त विवेक के साथ रात में करीब 8 बजे इसी मोटरसाइकिल से चलकर, रात में करीब 9.30 बजे आरती के घर, ग्राम कांधरपुर पहुंचा, जहाँ रोहित, उसकी पत्नी आरती व उसका 2 साल का बच्चा था। उस दिन उनके यहाँ मुर्गे का मीट बना था। रोहित बहुत ज्यादा शराब के नशे में था, हम लोगो ने पहले खाना खाया। उसके बाद योजना के मुताबिक हम लोगो ने रोहित के घर में ही उसके टीन शेड के बरामदा के अन्दर ही रोहित को फर्श पर गिरा लिया और विवेक ने रोहित की गर्दन दबा दी, वह छटपटाने लगा तो आरती ने भी हमारा सहयोग किया और रोहित के पैर पकड़ लिये। जब रोहित की छटपटाहट कम हुई, तो मैंने पास में रखे लोहे के हंसिया से रोहित की गर्दन पर कई वार किये, जिससे उसकी गर्दन आगे से कट गयी और खून बहने लगा। उसके बाद आरती ने एक साड़ी का टुकड़ा, परदे वाला रोहित की ही एक T-Shirt दी, जो हमने उसकी गर्दन में बांध दी थी और फर्श पर गिरे खून को हमने तखत पर रखे कपड़ो से काफी साफ करने का प्रयास किया, उसके बाद पानी से साफ किया। करीब रात 01 बजे के बाद, हम लोग रोहित को मृत अवस्था में बाहर लाये। मैं इसी मोटरसाइकिल के आगे बैठा तथा मेरे बीचे में आरती व विवेक ने रोहित को मोटरसाइकिल पर बैठाया तथा विवेक पीछे रोहित को पकड़ कर बैठ गया। आरती अन्दर गयी, उस समय काफी कोहरा था। हम लोगो ने कांधरपुर से चलकर, ग्राम परगंवा के जंगल में रोहित व उसके चप्पल को एक खाली खेत में फेंक दिया था। उसके बाद फिर दुबारा से आरती के घर पर आकर खून से सने कपड़े व हसिया को एक प्लास्टिक के थैले में रखकर, मैं और विवेक इसी मोटरसाइकिल से कांधरपुर से चलकर, कैन्ट क्षेत्र में वीरांगना चौक से आगे, एक दीवार के किनारे, सुनसान जगह पर, एक पत्थर के पीछे छिपाकर रख दिये थे और अपने ग्राम केसरपुर चले गये थे।

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    आरती का है 3 साल का बेटा

    आरती से मौके पर ही पुलिस ने पूछताछ की तो वह रोने लगी और बताया कि साहब गलती हो गयी, मेरी अनुज पटेल से फेसबुक से दोस्ती हुयी थी। मैं अनुज पटेल से बात करने लगी, जिसका पता मेरे पति रोहित को लग गया और उन्होने कई बार मेरे साथ मारपीट की थी। मैं बहुत ज्यादा तंग आ चुकी थी। यह बात मैंने अपने प्रेमी अनुज पटेल को बतायी थी। जिसके बाद हम तीनों ने मिलकर रोहित को रस्ते से हमेशा हमेशा के लिए हटा दिया। इस मामले में कोर्ट ने आरती को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वही बाकी दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में केश को ट्रांसफर कर दिया गया है। वही इस घटना के बाद जहां एक पति को हत्या हो गई और पत्नी जेल चली गई। ऐसे में उसके 3 साल के मासूम की जिंदगी बर्बाद हो गई है। अब बो बिना मां बाप का हो गया।

    यह भी पढ़ें: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आयुसीमा और योग्यता

    यह भी पढ़ें: प्राचीन नगरी काशी में खुलवाया गया दशकों से बंद पड़ा मंदिर, सफाई के दौरान मिला खंडित शिवलिंग, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

    यह भी पढ़ें: होटल के बार में पुलिस का छापा, अश्लील डांस करती मिलीं महिलाएं, 21 लोग गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,076 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर. कोरबा…

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.