Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

    November 15, 2026

    राशिफल 15 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 15, 2026

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपना रोजगार शुरू करने के लिए ‘पीएम स्वनिधि योजना’ मील का पत्थर… छोटे व्यापार के लिए बिना गारंटी लोन
    Featured

    अपना रोजगार शुरू करने के लिए ‘पीएम स्वनिधि योजना’ मील का पत्थर… छोटे व्यापार के लिए बिना गारंटी लोन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    देश में लगभग एक करोड़ रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडर) वाले है, जिनकी कुल शहरी अनौपचारिक रोजगार (सूक्ष्म व लघु उद्योग आदि) में हिस्सेदारी लगभग 14 प्रतिशत है। यह वर्ग प्रतिदिन मेहनत, मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है और यही वह वर्ग है, जिस पर सबसे ज्यादा मार पड़ती है, चाहे वह अप्राकृतिक हो अथवा प्राकृतिक। यहां तक कि असंगठित वर्ग होने के कारण इनको जल्दी से किसी बैंक अथवा संस्था से लोन भी नहीं मिलता। कोरोना महामारी के समय भी यही वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।

    मोदी सरकार ने कोरोना काल के दौरान इसी वर्ग पर खासा ध्यान दिया। स्ट्रीट वेंडर्स को स्वावलंबी बनाने, उनके स्वरोगजार को बढ़ावा देने व उनकी आय में बढ़ोत्तरी हेतु बहुत ही लाभकारी ‘पीएम स्वनिधि योजना’ चलाई गई। जिसके कारण आज यह वर्ग स्वावलंबन की ओर बढ़ रहा है।

    ‘पीएम स्वनिधि योजना’

    मोदी सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 1 जून 2020 को ‘पीएम स्वनिधि योजना’ की घोषणा की थी। यह योजना उन्हीं राज्यों में है, जहां पर स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम, 2014 लागू है और जम्मू व कश्मीर राज्य में यह अधिनियम लागू नहीं है, इसलिए जम्मू और कष्मीर राज्य के अलावा देश के सभी राज्यों के स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का लाभ उठा सकते है।

    पीएम स्वनिधि योजना के तहत, जो व्यक्ति अपना रोजगार (खासकर छोटा रोजगार) प्रारंभ करना चाहता है, उसे बिना गारंटी के 10,000 रूपये से 50,000 रूपये तक का आसान लोन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। यह लोन तीन बार में दिया जाता है। पहली बार 10,000 रूपये का लोन मिलता है, जिसको एक साल के अंदर आसान किस्तों में अदा करना होता है। अगर लोन की अदायगी समय पर होती है तो वह दूसरी बार 20,000 रूपये व तीसरी बार 50,000 रूपये तक का लोन लेने का अधिकारी हो जाता है।

    यह भी पढ़ें :  प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    इस लोन की ब्याज दरें बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरों के अनुसार होती है। अगर लाभार्थी समय से लोन की अदायगी करता है तो उसे केंद्र सरकार द्वारा 7 प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त होती है।

    कैसे मिलता है लोन

    इस योजना के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा होना अनिवार्य है तथा आपको यूएलबी (शहरी स्थानीय निकाय) या टाउन वेडिंग कमेटी द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग (सीओवी) अथवा पहचान पत्र प्राप्त हो तथा आपको शहरी स्थानीय निकाय के सर्वेक्षण में शमिल किया गया है। इसके बाद योजना के पोर्टल पर सर्वेक्षण सूची में अपने नाम की जांच करें और अपना सर्वेक्षण संदर्भ क्रमांक देखें। अगर आपका सर्वेक्षण सूची में नाम है और आपके पास सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग या पहचान पत्र नहीं है तो आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपको ऑनलाईन सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग दिया जायेगा।

    इसके अतिरिक्त अगर आवेदनकर्ता के पास यूएलबी/टीवीसी (टाउन वेंडिंग कमेटी) द्वारा जारी अनुशंसा पत्र अथवा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), समुदाय आधारित संगठनों (सीबीओ) आदि को शामिल करते हुए यूएलबी/टीवीसी की स्थानीय जांच की रिपोर्ट है तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

    इसके उपरांत किसी भी सरकारी बैंक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना के फॉर्म (https://pmsvanidhi,mohua.gov.in/) द्वारा आवेदन किया जा सकता है।

    योजना की खास बातें

    इस योजना की सबसे खास बात यह है कि लोन लेने में सबसे बड़ी दिक्कत गारंटी की होती है, वही इस योजना के तहत बिना गारंटी के लोन मिलता है।

    समय से अथवा समय से पहले लोन अदायगी पर सर्वाधित ब्याज में 7 प्रतिशत सब्सिड़ी केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। इसके साथ-साथ डिजिटल लेने-देन पर मासिक नकदी वापसी (कैश बैक) प्रोत्साहन भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें :  आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    योजना से संबंधित दिक्कतें

    क्योंकि इस वर्ग के लोगों में जागरूकता व शिक्षा का अभाव होता है, जो योजना का लाभ प्राप्त करने में सबसे बड़ी बाधा है। इसके लिए योजना की अधिकारी वेबसाइट अथवा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर उनके दिशानिर्देशानुसार योजना का लाभ लिया जा सकता है।

    कितनी सफल रही यह योजना

    पीएम स्वनिधि योजना की घोषणा 1 जून 2020 को हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी-ठेला आदि फुटपाथ विक्रताओं को, जो कोविड महामारी से प्रभावित हुए है, अपना रोजगार प्रारंभ करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के तहत जारी लोन में 44 प्रतिशत

    ओबीसी व 22 प्रतिशत एससी/एसटी को आवंटित हुआ है। वहीं कुल लाभार्थियों में 43 प्रतिशत महिला हैं। अगर हम इस योजना का लेखा-जोखा देखें तो इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अभी तक प्रथम ऋण

    योजना का लेखा-जोखा

    (10,000 रू.) के लिए 78,12,269 लोगों ने आवेदन किया है। जिसमें से 61,59,075 लोगों को 6,126.84 करोड़ रूपये दिये गये। इन आवेदनकर्ता में 55 प्रतिशत पुरूष व 45 प्रतिशत महिलाएं रही। वहीं केंद्र सरकार द्वारा इस पर

    78.13 करोड़ रूपये की दी गयी सब्सिडी

    द्वितीय चरण यानि दूसरे ऋण (20,000 रू.) के लिए इस योजना में 22,96,566 आवेदन (58 प्रतिशत पुरूष व 42 प्रतिशत महिला) प्राप्त हुए। जिसमें से 17,18,808 आवेदनकर्ता को 3,429.24 करोड़ रूपये आवंटित किये गये। इस पर केंद्र सरकार द्वारा 35.83 करोड़ रूपये की सब्सिड़ी प्रदान की गई।

    वहीं तृतीय ऋण (50,000 रु. तक) हेतु 3,34,668 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 2,54,700 आवेदनकर्ता को 1,259.94 करोड़ रूपये आवंटित किये गये। जिसमें सरकार द्वारा 6.93 करोड़ रूपये की सब्सिड़ी दी गई।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    अगर संपूर्ण योजना को लेखा-जोखा देखा जाए तो इस योजना में अभी तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। जिसमें से करीब 81 लाख लोगों को लगभग 11 हजार करोड़ रूपये आवंटित किये जा चुके है। वहीं सरकार द्वारा ब्याज सब्सिड़ी के रूप में करीब 121 करोड़ रूपये इस योजना में दिये जा चुके है।

    *सुदामा भारद्वाज की रिपोर्ट*

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

    November 15, 2026

    राशिफल 15 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 15, 2026

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026

    कोरबा जिला साहू संघ की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा

    November 14, 2026

    Korba: बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,087 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

    November 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला…

    राशिफल 15 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 15, 2026

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.