Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी, गुस्साए पति ने थाने में ही की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड
    Featured

    प्रेमी संग भाग गई थी पत्नी, गुस्साए पति ने थाने में ही की पत्नी की गोली मारकर हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69672584717682781695344f92ae379a7119792bd02beadd18e024209a22fad21728d0d1dfc552b886c1c5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हरदोई/स्वराज टुडे: यूपी के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने पाली थाना परिसर के अंदर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच दिन पहले उसकी पत्नी प्रेमी संग भागी थी, जिससे वह बौखलाया था। थाने में हुई इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार लिया गया और एक महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप की 35 वर्षीय पत्नी सोनी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में अनूप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी घर से जेवर और 35 हजार नकद लेकर गई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को उसका पता लगाया और सोमवार को सोनी को अदालत में पेश करने और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, एक महिला सिपाही सोनी को थाना परिसर में स्थित भोजनालय में खाना खिलाने के लिए ले जा रही थी, तभी वहां घात लगाकर बैठे उसके पति अनूप ने पीछे से हमला कर दिया और अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूत्रों ने बताया कि गोली लगते ही सोनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हत्यारोपी पति को पुलिसकर्मियों ने मौके से पकड़ा

    वारदात के तुरंत बाद सतर्क पुलिसकर्मियों ने मौके से भाग रहे अनूप और उसके एक साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक एम.पी. सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक राजनरायन तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के विवेचक और महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। कोई अन्य भी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। थाना परिसर के भीतर सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: इंसानी मांस खाने के लिए बेगुनाह की हत्या, आरोपी के खुलासे के बाद लोगों में भारी दहशत, पढ़िए नरभक्षी की दिल दहला देने वाली कहानी
    यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, कारगिल चौक पर शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन, परिजन ने लगाए रेप और हत्या के आरोप
    यह भी पढ़ें: 8 घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर श्मशान घाट पहुंची पत्नी…तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.