Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इंसानी मांस खाने के लिए बेगुनाह की हत्या, आरोपी के खुलासे के बाद लोगों में भारी दहशत, पढ़िए नरभक्षी की दिल दहला देने वाली कहानी
    Featured

    इंसानी मांस खाने के लिए बेगुनाह की हत्या, आरोपी के खुलासे के बाद लोगों में भारी दहशत, पढ़िए नरभक्षी की दिल दहला देने वाली कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69678840117682770589005c6ad6471626e3985fbda75bfa4270d5a51cb77148def9423877483dadffea6e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पश्चिम बंगाल
    कूच बिहार/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है. पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं. जिले के दिन्हाटा इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने न केवल एक बेगुनाह की जान ली, बल्कि पूछताछ में यह भी कबूल किया कि वह मृतक का मांस खाना चाहता था. इस घटना को नरभक्षण (Cannibalism) का एक अत्यंत दुर्लभ और डरावना मामला बताया जा रहा है.

    मृतक की अब तक नही हो सकी शिनाख्ती

    यह घटना दिन्हाटा के कुर्सहाट इलाके की है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई. लेकिन, बताया जा रहा है कि वह इलाके के एक श्मशान घाट के पास एक छोटी सी झोपड़ी में रहता था. 10 जनवरी को पीड़ित का शव कुर्सहाट के एक तालाब में तैरता हुआ मिला था. जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो मृतक की गर्दन और गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान पाए गए.

    हत्या के बाद शव खाने की थी तैयारी

    शव मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई. थाराईखाना गांव के निवासी फिरदौस आलम नाम के युवक को दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो राज उगला, उसने जांचकर्ताओं के रोंगटे खड़े कर दिए. पुलिस के दावे के अनुसार, आरोपी ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या की. फिर शव को पानी के पास ले गया. वहां उसने शव को साफ किया और उसे छिपा दिया. आरोपी ने कबूल किया कि उसका असली इरादा शव के कुछ हिस्सों को खाने का था.

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    नरभक्षण का दुर्लभ मामला

    दिन्हाटा के एसडीपीओ (SDPO) धीमान मित्रा ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताया है. उन्होंने कहा, ‘यह घटना बेहद दुर्लभ और गंभीर है. आरोपी ने मानव मांस खाने के इरादे से हत्या की. इसे नरभक्षण का एक दुर्लभ मामला माना जा रहा है.’ पुलिस को स्थानीय सूत्रों से आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

    4 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी

    पुलिस ने आरोपी फिरदौस आलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश किया. मामले की गंभीरता और आगे की कड़ी जांच के लिए अदालत ने आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. दिन्हाटा साहिबगंज पुलिस स्टेशन की टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी किसी ऐसी वारदात को अंजाम दिया है या वह किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है.

    यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, कारगिल चौक पर शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन, परिजन ने लगाए रेप और हत्या के आरोप
    यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात साथ में सोई 2 साल की बच्ची का हो गया अपहरण, मचा हड़कंप, बुर्कानशी दो महिलाओं पर संदेह
    यह भी पढ़ें: आ गया बुलेट ट्रेन का छोटा भाई, रफ्तार इतनी कि तेजस राजधानी भी मुंह छुपाने लगे, 6 घंटे में नाप देगी 1000 किलोमीटर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.