Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ट्रेन के AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात साथ में सोई 2 साल की बच्ची का हो गया अपहरण, मचा हड़कंप, बुर्कानशी दो महिलाओं पर संदेह
    Featured

    ट्रेन के AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात साथ में सोई 2 साल की बच्ची का हो गया अपहरण, मचा हड़कंप, बुर्कानशी दो महिलाओं पर संदेह

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6966542271768189864815f2c43574de682eee9b706b20308a8ff1765da2087b90f887abc017e16e17ac82
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सहारनपुर/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां हावड़ा-अमृतसर मेल ट्रेन के स्लीपर कोच में आधी रात महिला अपने पति और दो साल की बेटी के साथ चढ़ती है। ट्रेन में चढ़ते ही दोनों सो जाते हैं साथ में मासूम भी सो रही होती है. तभी अचानक रात 12:30 बजे पूरी ट्रेन में हड़कंप मचने लगता है. जिसके बाद ट्रेन में घूम रही जीआरपी दंपत्ती से पूछती हैं कि क्या हुआ… यहां क्या कर रहे हो?  तब वह बताते हैं कि कोई ट्रेन से मेरी 2 साल की बच्ची को किडनैप करके ले गया. उन्होंने जीआरपी को जानकारी दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच में मेरे पति और मैं सो रही थी, साथ में मेरी 2 साल की बेटी थी जिसका नाम नायरा था. ट्रेन जब सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी बुर्का पहने दो महिलाओं ने मेरी मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया. जैसे ही पुलिसवाले सुनते हैं, तो वह भागकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच पूरी जानकारी देते हैं.

    घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मचा हड़कंप

    पूरा मामला ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा मेल का है. जहां धामपुर से चढ़े दंपत्ति की 2 साल की बच्ची चोरी करके कोई ले जाता है. वारदात देर रात की है जब दंपती धामपुर से हावड़ा मेल ट्रेन में सवार होकर पंजाब जा रहे थे, तभी उनके पास सो रही 2 साल की बच्ची कोई चुरा कर ले जाता है. जब दोनों पति-पत्नी जगाधरी स्टेशन पर सोकर उठे, तो उन्होंने देखा उनकी बच्ची उनके पास नहीं है. तभी तुरंत उन्होंने इसकी सूचना जगाधरी रेलवे पुलिस स्टेशन को दी. जिसके बाद छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि उनकी बेटी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर 2 बुर्का पहने महिला उठा कर ले गईं थी. जिसकी पुष्टि पीड़ित महिला ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर सीसीटीवी वीडियो के आधार पर की है.

    यह भी पढ़ें :  मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    पीड़ित महिला ने बताया कि उसका नाम नेहा है और वह पंजाब की रहने वाली है. वह अपने पति और बेटी के साथ रात 11 बजे धामपुर से ट्रेन में चढ़े. पी‌ड़ित महिला ने बताया कि हम गलती से रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए थे. सीट भी मिल गई थी आराम से हम उसी पर लेट गए और बेटी के साथ सो गए. मेरे पति फोन चला रहे थे, अचानक उन्हें भी नींद आ गई वो भी सो गए. रात लगभग 12:30 बजे आंख खुली तब मेरी बेटी नायरा मेरे पास थी. मगर जब अंबाला से पहले जब मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मेरी बच्ची सीट पर नहीं थी. जिसके बाद पूरी ट्रेन में हमने अपनी बच्ची ढूढ़ी पर मेरी बच्ची नहीं मिली.

    बच्ची को ले जाते हुए CCTV कैमरे में नजर आईं बुर्कानशी दो महिलाएं

    महिला ने बताया कि फिर दो पुलिसवाले मिले उन्हें मैंने सबकुछ बताया. पूछताछ में मेरी ही सीट के पास बैठे एक शख्स ने बताया कि एक महिला आई थी उसने पहले बच्ची के सर पर हाथ रखा और फिर उसे गोद में लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई. तब पुलिसवालों ने सहारनपुर में फोन कर सारी जानकारी दी. फिर मैं और मेरे पति पुलिसवालों के साथ सहारनपुर स्टेशन पहुंचे वहां हमने सीसीटीवी देखा जिसमें दो महिलाएं बुर्का पहनकर मेरी बेटी को लेकर जा रहीं थी.

    बुर्के की आड़ में बढ़ते अपराध

    बता दें कि बुर्का की आड़ में आये दिन कई तरह के अपराध घटित हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक दुष्कर्मी भी बुर्के में पकड़ा गया था। कभी बुर्कानशी महिलाएं ज्वेलरी शॉप में आभूषण पार करती नजर आती हैं तो कभी मॉल में चोरी करते CCTV कैमरे में कैद हो जाती हैं। चिंता की बात ये है कि बुर्के की वजह से इनकी पहचान करने में पुलिस को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    अब इस घटना में 2 साल की बच्ची को चुरा कर ले जाते हुए दो बुर्कानशी महिलाएं CCTV कैमरे में कैद हुई हैं लेकिन उनकी पहचान हो पाती है या नहीं ये भविष्य में पता चलेगा।

    यात्रा के दौरान सतर्कता जरूरी

    अपने नवजात अथवा नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को भी यात्रा के दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है । उन्हें केवल अपना लगेज ही नहीं बल्कि अपने बच्चों का भी ध्यान रखना है। वहीं सहयात्रियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। इस घटना में एक यात्री ने बुर्कानशी महिला को बच्ची को उठाते हुए भी देखा लेकिन उसने किसी तरह का कोई सवाल जवाब या विरोध नहीं किया और ना ही उसने उस बच्ची के माता पिता को उठाकर उन्हें इसकी जानकारी दी । इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार ना कहें तो क्या कहें । सहयात्री ने जरा भी जागरूकता दिखाई होती तो यह घटना नहीं घटती ।

    यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े AAP की महिला नेता की गोली मारकर हत्या, पति के मर्डर की थी इकलौती चश्‍मदीद गवाह; केजरीवाल ने बोला हमला

    यह भी पढ़ें: आ गया बुलेट ट्रेन का छोटा भाई, रफ्तार इतनी कि तेजस राजधानी भी मुंह छुपाने लगे, 6 घंटे में नाप देगी 1000 किलोमीटर

    यह भी पढ़ें: 8 घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर श्मशान घाट पहुंची पत्नी…तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.