Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिनदहाड़े AAP की महिला नेता की गोली मारकर हत्या, पति के मर्डर की थी इकलौती चश्‍मदीद गवाह; केजरीवाल ने बोला हमला
    Featured

    दिनदहाड़े AAP की महिला नेता की गोली मारकर हत्या, पति के मर्डर की थी इकलौती चश्‍मदीद गवाह; केजरीवाल ने बोला हमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6966502191768189077727a090d3fbd80db6eb821c3a4075da6fa58932b9524880256b5e20e73689bd5895
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेत्री रचना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो अपने पति की हत्या की इकलौती चश्‍मदीद गवाह थीं। तीन साल पहले बदमाशों ने उनके पति की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    रचना यादव अपने पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी थीं और इस केस में मुख्य गवाह थीं।

    बताया जा रहा है कि कुछ आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं, जिन पर हत्या का शक जताया जा रहा है। शालीमार बाग थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। घटना ने इलाके में सनसनी फैलाई है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

    पति की हत्या के बाद रचना ने मांगी थी सुरक्षा, नहीं मिली

    पति की हत्या के बाद वर्ष 2023 में मृतका रचना ने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी थी। लेकिन इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। हाल ही में रचना को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। इसको लेकर रचना के वकील ने कोर्ट के समक्ष में इस बात को रखी थी। समय रहते परिवार को सुरक्षा मिल जाता तो शायद यह वारदात नहीं होती।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही थी रचना

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रचना स्थानीय आरडब्ल्यूए में रचना अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा रही थी। आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता भी थी। वो काफी मिलनसार थी। आसपास पार्कों में हरियाली लगाती और लोगों से भी हरियाली लगाने का संदेश देती थी। वहीं, सामाजिक कार्यों में काफी बढ़चढ़ कर भाग लेती थी।

    यह भी पढ़ें :  विश्व आदिवासी दिवस: आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सामान्य ज्ञान एवं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    दिनदहाड़े इस वारदात के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

    दिनदहाड़े गली में इस हत्या के बाद से ही आसपास के लोगों में खौफ का माहौल है। लोग पुलिस की सतर्कता व सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से हत्या होना, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवार खड़ा करता है। पहले जब पति की हत्या हुई, फिर पत्नी को धमकी मिल रही थी, तो इसपर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत थी। अब परिवार में अकेली बेटी रह गई है। उसे भी जान का खतरा है, पुलिस को बिना किसी देरी उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी।

    केजरीवाल ने दिल्‍ली सरकार पर बोला हमला

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने भाजपा की सरकार में हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही, दिल्ली पुलिस से हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आप का कहना है कि यह घटना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विधानसभा शालीमार बाग में हुई है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता को उजागर करती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। दोषियों को कठोर से कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: भूतनाथ के बाद फिर नया दांव: विवेक शर्मा की तीन अनोखी फिल्मों का ऐलान; पैरानॉर्मल से ब्लैक ह्यूमर तक: विवेक शर्मा के सिनेमाई विज़न की नई उड़ान

    यह भी पढ़ें: आ गया बुलेट ट्रेन का छोटा भाई, रफ्तार इतनी कि तेजस राजधानी भी मुंह छुपाने लगे, 6 घंटे में नाप देगी 1000 किलोमीटर

    यह भी पढ़ें :  21 साल की शादी, 5 बच्चे. फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी! पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: 8 घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर श्मशान घाट पहुंची पत्नी…तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.