Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»8 घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर श्मशान घाट पहुंची पत्नी…तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग
    Featured

    8 घंटे पहले जन्मी बेटी, स्ट्रेचर पर श्मशान घाट पहुंची पत्नी…तिरंगे में लिपटे आर्मी जवान की अंतिम विदाई में फफक पड़े लोग

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6966430081768184108943aff02c94bf3fade3e23a02d51dea451ea8db694a15fbc77ee11b0d98e8d27264
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    सतारा/स्वराज टुडे: किस्मत कभी-कभी इतनी बेरहम हो जाती है कि इंसान सोच भी नहीं सकता। महाराष्ट्र के सातारा जिले से आई यह घटना हर किसी का दिल तोड़ देने वाली है, जहां एक महिला ने बेटी को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद अपने पति को अंतिम विदाई दी।

    पत्नी अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटी हुई श्मशान घाट पहुंची। वहां लेटे-लेटे ही उसने अपने पति के चेहरे को छुआ। उसके पास एक दूसरी महिला गोद में 8 घंटे पहले जन्मी नवजात बच्ची को लेकर खड़ी थी। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति फूट-फूट कर रो पड़ा। अब इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    महाराष्ट्र के सातारा जिले से सामने आई दर्दनाक घटना

    यह दिल दहला देने वाली घटना सातारा जिले के आरे-दरे गांव की है। यहां भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रमोद की पत्नी गर्भवती थीं। बच्चे के जन्म के समय पत्नी के पास रहने के लिए प्रमोद ने छुट्टी ली थी और घर आए थे। लेकिन किसी को नहीं पता था कि परिवार से मिलने आया यह जवान अब हमेशा के लिए उनसे जुदा हो जाएगा।

    हादसे में गई जान, कुछ घंटों बाद बेटी का जन्म

    सातारा तालुका के दरे इलाके में एक सड़क दुर्घटना में प्रमोद जाधव की मौत हो गई। हादसे के कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। जिस जवान को अपनी बेटी को गोद में लेना था, उसकी किस्मत ने उसे बेटी की शक्ल देखने से पहले ही छीन लिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    आठ घंटे की बेटी के साथ पति को अंतिम विदाई

    रविवार को प्रमोद जाधव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम विदाई के समय वह दृश्य हर किसी की रूह तक हिला देने वाला था- पत्नी स्ट्रेचर पर लेटी हुई, आंखों में आंसू, सामने तिरंगे में लिपटा पति और पास खड़ी महिला गोद में 8 घंटे की मासूम बेटी। जिस बेटी को पिता की गोद में किलकारी मारना था, वह अपने पिता को आखिरी सलामी दे रही थी।

    पूरे गांव की आंखें भर आईं

    मां की आंखों में दर्द था, गोद में नन्ही बच्ची थी और सामने देश के लिए सेवा करने वाला उसका पति तिरंगे में लिपटा हुआ था। यह मंजर देखकर श्मशान घाट में मौजूद हर इंसान की आंखें भर आईं। एक तरफ नई जिंदगी का आगमन, दूसरी तरफ एक सच्चे सिपाही की विदाई- यह दर्द कोई भी भूल नहीं पाएगा।

    यह भी पढ़ें: देवरिया के इस फेमस मजार पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

    यह भी पढ़ें: हाथों में डमरू और 108 घोड़ों के साथ निकली शौर्य यात्रा…, सोमनाथ की धरती पर स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए PM मोदी

    यह भी पढ़ें: डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 14 करोड़ रुपए, 17 दिनों तक गिरफ्त में रहे पीड़ित, जानिए क्या है डिजिटल अरेस्ट और इससे कैसे बचें…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,063 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के बुधवारी बायपास मार्ग पर 6-7 जून की दरमियानी रात हुए…

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.