उत्तरप्रदेश
अमरोहा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक होनहार छात्रा ने दो सगे भाइयों से परेशान होकर जान दे दी है। दोनों भा छात्रा को छेड़ते थे और संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। मरने से पहले छात्रा ने अपने हथेली पर दोनों युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए सुसाइड नोट लिखा है।
आरोपी दोनों भाइयों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मामला
एक कागज पर भी सुसाइड नोट लिखते हुए दोनों की कारस्तानी बयां की है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत ने बताया कि गांव देहरा मिलक निवासी छात्रा रुचि (25) ने गुरुवार रात किसी समय कमरे में पंखे से फांसी का फंदाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची सुसाइड नोट बरामद किया है। छात्रा ने हाथ पर भी सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए दोनों युवकों को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने कैरियर को लेकर भी गंभीर थी छात्रा
पूछताछ में पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से गांव के दो लड़के छात्रा को संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। छेड़छाड़ और लगातार उसे परेशान करते रहे। लड़की घर आकर उनकी शिकायत करती थी। उसे समझा-बुझा दिया जाता था। परिवार की हालत को देखते हुए रुचि नौकरी को लेकर चिंतित रहती थी। उसने रेलवे टीजीटी समेत अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी थी और उनका रिजल्ट आना बाकी है।
आज सुबह उसके कमरे में कोई हलचल नहीं देखे जाने पर जगाने गयी उसकी भाभी ने शव पंखे से लटका देखा तो परिजनों मे कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। छात्रा ने गांव के दबंग अरुण और सुशील पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पिता की मौत के बाद प्रेमी संग भाग गई मां, पीछे छूट गए दो नाबालिग बेटे, पुलिस से मांगी अपनी जान की सुरक्षा
यह भी पढ़ें: सरसीवा फोर-लेन सड़क का विरोध, लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Editor in Chief



















