Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत, तीन युवक गिरफ्तार; होटल प्रबंधन पर भी जांच
    Featured

    होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत, तीन युवक गिरफ्तार; होटल प्रबंधन पर भी जांच

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n669389036175056492510708dac2e7ee113db9cef6c3db996603f87df22b188ec4bae136a2b24e3cd3c810
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पश्चिम चंपारण/स्वराज टुडे:पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी हरकत के बाद घायल पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है। बेतिया पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और होटल प्रबंधन से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

    कंप्यूटर क्लास के बहाने निकली थी नाबालिग लड़की

    बता दें कि 19 जून 2025 को दोपहर करीब 1 बजे, गांव से नाबालिग लड़की कंप्यूटर क्लास के बहाने घर से निकली। परिजनों को भनक तक नहीं थी कि उनकी बेटी एक साजिश का शिकार होने जा रही है। लड़की अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज पहुंची, जहां एक स्थानीय होटल में एक कमरा बुक किया गया।

    दुष्कर्म के बाद बिगड़ गयी तबियत

    तीनों ने आपसी सहमति की बात कही, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह सब एक पूर्वनियोजित योजना के तहत किया गया। होटल के कमरे में कथित तौर पर पीड़िता के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घबराए युवक उसे नरकटियागंज के गुप्ता हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की सलाह दी। इसके बाद लड़की को डॉ. रवि रंजन के पास और अंततः जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

    घटना को छिपाने की कोशिश में एक युवक ने लड़की के परिजनों को फोन कर बताया कि वह एक्सीडेंट की शिकार हो गई है और अस्पताल में भर्ती है। लेकिन जब परिजन जीएमसीएच पहुंचे, तो सच्चाई सामने आ गई। परिजनों ने मैनाटांड़ थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    बेतिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार किए गए युवकों में चौतरवा थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव निवासी राजबली महतो का पुत्र भोलू कुमार, अहिरौलिया गांव निवासी वकील शर्मा का पुत्र रूपेश कुमार और लौरिया थाना क्षेत्र के ठाकुर टोला वार्ड 3 निवासी दिनेश पासवान का पुत्र सचिन कुमार शामिल है। इनके पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है।

    इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि होटल के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि कमरे की बुकिंग के समय दस्तावेजों की जांच हुई थी या नहीं, और क्या नाबालिग लड़की की मौजूदगी को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। होटल का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया गया है और घटना के पहले और बाद की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

    गिरफ्तारी के बाद माने परिजन

    इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता के परिजन सदमे में हैं और उन्होंने जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया। शव को आंगन में बर्फ पर रख दिया गया था। शनिवार को जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो परिजनों ने आक्रोश जताया। बाद में एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने स्वयं पहुंचकर परिजनों को समझाया और बताया कि सभी आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: ग्राम कोरबी के छुईहापारा में गौ हत्या ! भारी मात्रा में कथित गौमांस बरामद, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    लड़की भी कम जिम्मेदार नहीं 

    कहते हैं ताली एक हाथ से नहीं बजती । इस घटना में तीनों आरोपी लड़के दोषी हैं तो स्वयं लड़की भी कम जिम्मेदार नहीं है। उसे जबरन उठाकर होटल नहीं ले जाया गया था । जब तीनों लड़के उसे होटल लेकर गए तब उस लड़की को अच्छे से पता रहा होगा कि होटल में उसके लिए कमरा बुक क्यों किया गया हैं । जाहिर है इसमें चारों की आपसी सहमति रही होगी। मामला तो इसलिए बिगड़ गया कि सम्बन्ध बनाने के बाद लड़की की तबियत बिगड़ गयी । वरना रात गयी और बात गयी वाली बात हो जाती और लड़की के घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगती।

    इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह के दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में स्वयं पीड़िता भी जिम्मेदार होती है । अगर लड़कियां लड़के के व्यक्तित्व को भली भांति जान समझकर मित्रता करें और कभी  अपनी मर्यादा ना लांघें तो वो ऐसी घटनाओं की शिकार होंगी ही नहीं ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    मध्यप्रदेश देवास/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के देवास जिले में देश की प्रमुख आईटी कंपनी TCS की…

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.