Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी ने पति को भिजवा दिया जेल, साजिश से उठा पर्दा तो हैरान रह गयी पुलिस, गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी चला कानून का डंडा, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी ने पति को भिजवा दिया जेल, साजिश से उठा पर्दा तो हैरान रह गयी पुलिस, गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी चला कानून का डंडा, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6979040671769015489020f47ec74069487783d998c8d712cd481fbd164dfd38a7d049a8b07bc9c5829868
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में हंगामा मच गया। यहां तीन पुलिसकर्मी एक महिला को गिरफ्तार करने आ धमके। महिला पर ऐसे आरोप लगे थे कि जिसने जाना वह एक बार के लिए हैरान हो गया।

    पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति को एक झूठे मामले में सिर्फ इसलिए फंसा दिया क्योंकि उसे अपने प्रेमी के साथ रहना था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गोवध के मामले में शातिर तरीके से प्लान बनाकर जेल भी भिजवा दिया।

    तीन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर

    हालांकि हाईकोर्ट के निर्देश पर अनाधिकृत प्रवेश के आरोप में महिला को गिरफ्तार करने पहुंचे एक दरोगा और दो कांस्टेबल पर एफआईआर हो गई है और वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वकीलों के हंगामे के दौरान महिला भाग गई।

    डीसीपी (लखनऊ पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेने के लिए हाई कोर्ट परिसर में जाकर गंभीर अपराध किया है और यह नियम और विनियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि तीनों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले के जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

    इंस्टाग्राम पर मिले थे दोनों

    डिप्टी पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, महिला को दो साल पहले इंस्टाग्राम पर मिले एक शख्स से प्यार हो गया था और दोनों बेहद नजदीक आ गए थे। प्रेमी भोपाल का रहने वाला था, जो लगातार लखनऊ आकर महिला से मिलता रहता था। डीसीपी के मुताबिक, प्रेमी ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है, जबकि महिला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट है।

    यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

    प्रेमी के साथ रहना था इसलिए बनाया प्लान

    विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी इसलिए उसने पति को फंसाने के लिए पिछले साल अगस्त में खतरनाक प्लान बनाया। इससे पति जेल चला जाता और इस आधार पर वह तलाक ले लेती। इसी कारण प्रेमी और महिला ने मिलकर पति को गौ-हत्या के मामले में फंसाने का प्लान बनाया।

    प्लान के मुताबिक प्रेमी फर्जी नाम से सोशल मीडिया पर एक दक्षिणपंथी समूह से जुड़ गया। अधिकारी ने आगे बताया कि सितंबर में उसने लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक पार्किंग में महिला के पति की एसयूवी में दो किलो मांस रख दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने प्रेमी को पति की गाड़ी की चाबी उसे दी थी।

    इसके बाद प्रेमी ने दक्षिणपंथी समूह को यह जानकारी दे दी। लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया और गाड़ी से मांस बरामद किया । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हालांकि उसे एक माह बाद जमानत मिल गई। पुलिस ने आगे बताया कि महिला का पति कागज का व्यापारी है।

    दूसरी बार फिर बनाया प्लान

    डीसीपी ने बताया, जब इस प्लान ने पूरी तरह काम नहीं किया तो महिला ने एक और योजना बनाई। इस बार उसने पति का फोन इस्तेमाल कर ऑनलाइन एक डिलीवरी करने वाले ई-रिक्शा बुक की और ओटीपी समेत सभी डिटेल प्रेमी को भेज दिए। प्रेमी 14 जनवरी को लखनऊ पहुंचा और कथित तौर पर अपने साथ 10 किलो मांस लेकर आया और डिलीवरी करने वाले ई-रिक्शा में रखवा कर महिला के पति के एक कारखाने का पता दे दिया।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित

    प्रेमी ने मांस को बोरी में पैक किया था और डिलीवरी वाले को काकोरी कारखाने का पता दिया, जो पति के कारखानों में से एक था।

    डीसीपी ने बताया कि प्रेमी ने एक बार भी दक्षिणपंथी संगठन को इसकी जानकारी दी और फिर संगठन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। काकोरी थाने की एक पुलिस टीम ने 15 जनवरी को उस ई-रिक्शे का रोका और मांस बरामद किया। इसके बाद पुलिस ई-रिक्शा चालक को थाने ले आई और उससे पूछताछ की।

    सीसीटीवी से हुआ खुलासा

    पूछताछ में पता चला कि उसे एक महिला ने फोन कर एक पते पर माल (बोरी) पहुंचाने को कहा है। इसके बाद पुलिस ने पति से भी पूछताछ की तो पति ने बताया कि उसने पत्नी पर शक होने के चलते अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। उसने कहा कि उसे शक है कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

    पुलिस ने जब कैमरों की जांच की तो पाया कि घटना के दो दिन पहले जब पति बाथरूम में था, तब महिला अपने पति का फोन चला रही थी। गहराई से छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि उसने इसके बाद अपने प्रेमी से संपर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सोमवार को प्रेमी को पकड़ लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन तब तक महिला अपना घर छोड़ चुकी थी।

    पुलिस को मिली थी जानकारी

    डीसीपी ने बताया कि पुलिस को एक टिप मिली थी कि महिला हाई कोर्ट में एक वकील से मंगलवार को मिलने वाली है। ऐसे में तीन पुलिसकर्मियों-एक दरोगा और दो कांस्टेबल को परिसर के बाहर निकलने तक नजर रखने को कहा और परिसर छोड़ने पर उसे वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने को कहा गया था।

    यह भी पढ़ें :  चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    लेकिन पुलिसकर्मियों ने जल्दबाजी की और परिसर में उसे पकड़ने चले गए। उन्होंने एक सरकारी वकील के कार्यालय जाने की झूठी जानकारी दी और पास जारी करवा लिया। तीनों सरकारी वकील के पास जाने के बजाय वहां पहुंच गए जिस वकील के पास वह महिला थी।

    वकीलों ने किया हंगामा

    पुलिसकर्मियों को देख वकीलों में जमकर हंगामा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट के सुरक्षा बलों और अतिरिक्त पुलिस बलों ने उन्हें परिसर से बाहर निकाला। इस दौरान वह महिला वहां से फरार हो गई, जो अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

    पुलिस ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी पर गौहत्या एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पति को रिहा कर दिया है। डीसीपी ने कहा कि वाहन से बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: जिम की आड़ में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का खेल, चार सेंटर सील, तीन सगे भाई और जीजा गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पति ने करवाई पत्नी की उसके प्रेमी से शादी, जब मां ने बच्चों को संग चलने को कहा तो मिला हैरान कर देने वाला जवाब….

    यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच में सो रहे थे पति-पत्नी, आधी रात साथ में सोई 2 साल की बच्ची का हो गया अपहरण, मचा हड़कंप, बुर्कानशी दो महिलाओं पर संदेह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026862 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और…

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.